हमारे महासागर हमारे ग्रह को परिभाषित करते है। वह हमारा पालन-पोषण करता है, और आज पृथ्वी के आधे से अधिक प्राणियों का घर है। समुद्र की उपस्थिति से कोई जीव अछूता नहीं है। चाहे वह कहीं भी रहता हो। जिस हवा में हम सांस लेते हैं और जिस पानी को हम पीते हैं, अंतत: समुद्रों से ही जुड़े हुए हैं। महासागर हमारे मौसम को संचालित करते हैं और हमारी जलवायु को स्थिर रखते हैं। कहीं भी कोई इससे अधिक शक्तिशाली और असहिष्‍णु नहीं है। फिर भी यह अधिक सुंदर और अत्‍यंत आकर्षक है। फिर भी बहुत समय से हमने समुद्र को हल्के में लिया है। हमारी करतूतों ने प्रजातियों को कगार पर धकेल दिया है। और प्रत्‍येक समुद्री आवास पर प्रभाव डाला है। चाहे वह कितना भी दूर या कितना ही गहरा हो। हमें नहीं समझे कि समुद्र हमारे लिए क्या करता है। समुद्र ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम कर दिया है। लेकिन अब हम परिणाम भुगत रहे हैं: समुद्र गर्म हो रहे हैं, उफान पर हैं, और अधिक अम्लीय हो रहे हैं। गंभीर बात है कि अगली शताब्दी में प्रवाल शैल-श्रेणियाँ नष्ट हो सकती हैं। हम सभी को एक स्‍वस्‍थ महासागर चाहिए, इसलिए हमें अपने तौर-तरीके बदलने होंगे। मिलकर, सही प्रबंधन के साथ, हम समुद्रों को फिर से आबाद कर सकते हैं। हम समुद्री प्रदूषण को कम कर सकते हैं, और समुद्र के अम्लीकरण के प्रभाव को कम कर सकते है। अगर हम मौका दें तो समुद्र की पुनर्जनन की शक्ति असाधारण है। अब भी बहुत देर नहीं हुई है। हम महासागर के साथ एक बिल्कुल नए रिश्ते की पहुंच में हैं। एक समझदार, अधिक स्थायी संबंध। सही चुनाव की शक्ति हमारे पास है।