जब आप किसी नाउम्मीद युवा व्यक्ति को
कोई वाद्य देते हैं
तो आप उसे संभावनाओं का
एक संसार दे रहे होते हैं।
गुस्तावो संगीत शिक्षा
संगीत में आपको एक दूसरे को सुनना होता है,
आपको दूसरे वाद्यों को संगत देनी होती है
आप अलग ढंग से सुनना प्रारंभ करते हैं।
और जब यह बात आप समाज में लागू करते हैं,
आप एक अलग व्यक्ति बन जाते हैं
आप एक अलग इंसान बन जाते हैं।
मैं उस देश में जन्म लेकर धन्य हूं जहां
हमारे पास उस्ताद जोस एंतोनियो अब्रे और
अल सिस्तरना कार्यक्रम है।
हम हमेशा साथ रहते हैं
खेलते हैं और एक दूसरे को सुनते हैं,
संगतियां रचते हुए और समझते हुए।
यूथ आर्केस्ट्रा लॉस एंजिल्स
अल सिस्टर्ना द्वारा प्रेरित एक कार्यक्रम है।
यह मात्र एकआर्केस्ट्रा नहीं है।
यह मात्र एक संगीत विद्यालय नहीं है।
यह वह कार्यक्रम है जो उम्मीद और
प्रेरणा देता है।
(संगीत)
उस्तद अब्रयु हमेशा कहते थे:
"छोटे से शुरु करो ...
और वहां से तुम बड़े होते जाओगे
अविश्वसनीय है अल सिस्टर्ना को जापान में
कोरिया में
स्वीडन में
और यहां लॉस एंजेलिस में देखना।
यह पूरे विश्व में है!
वे बच्चे हैं...
सुनते हुए
और देखते हुए
दूसरे बच्चों को
सब संगीत रचने में लगे हैं।
आप एक परिवार बनाते हैं
और एक दूसरे पर विश्वास करते हैं
मुझे लगता है यही सपना है।
संगीत का एक मौलिक अधिकार की तरह होना।
मेरे लिए यही सबसे अधिक महत्वपूर्ण बात है।
लॉस एंजेलिस फिलहारमोनिक आर्केस्ट्रा
गुस्तावो डुडामेल कला और संगीत निर्देशक