मेरा नाम ओलाफ़ोर एलियासन है। मैं एक कलाकार हूँ। मैं प्राकृतिक प्रतिभास के कार्य करता हूँ, मौसम, ऋतु, पर्यावरण और आप कह सकते हैं, हमारा भविष्य। (धीमी आवाज) मैं युवा आंदोलनों से बहुत प्रेरित था, कैसे युवा लोगों ने वास्तव में खुद को संगठित किया है कि उन्हें सुना जाए। पिछले कुछ समय से, मैंने वास्तव में युवाओं के साथ सहयोग किया है-- इस मामले में, वे कलाकार भी हैं-- एक "अर्थ स्पीकर" प्रोजेक्ट बनाने के लिए जहां हम बड़े हुए हैं उन्हें सुन सकते हैं। इसलिए मेरे साथ आएँ, उन्हें सुनने के लिए और बात करने के लिए पर्यावरण, जलवायु और हमारे भविष्य पर और देखें कि वे क्या कहते हैं। लड़की 1: अर्थ स्पीकर के साथ मैं अपनी आवाज़ साझा कर सकती हूँ जो भी मैं देखती हूँ। यह एक मंच है हमारे पास बोलने के लिए और दुनिया के लिए हमें सुनने का। मैं उस चीज़ को चेहरे का रूप दे सकती हूँ जो मेरे सामने है और अपना संदेश दे सकती हूँ। हे, क्षमा करें। मैं आपको देख सकती हूँ। (रिकॉर्डेड आवाज) हे, क्षमा करें। मैं आपको देख सकती हूँ। बच्चे जानकार भी हो सकते हैं। जब हम एकसाथ आएँगे, हम जवाब तलाश सकते हैं। आपको सिर्फ़ सुनना है। लड़का 1- हमारे भविष्य के लिए लड़ाई करें। (इटालियन) मुझे 1,000 साल और जीने में मदद करें। (जर्मन) मैं भूखा हूँ। लड़का 2: यह हमारा भविष्य है और यह गर्म होते जा रहा है। (रिकार्डेड आवाज) यह हमारा भविष्य है और यह गर्म होते जा रहा है। यदि मैं इस तरह के संदेश देखता हूँ, मै इन्हें दोस्तों और परिवार के साथ साझा कर सकता हूँ। लड़की 2: यह बहुत बढ़िया है क्योंकि हम अपनी आवाज़ें साझा कर सकते है, दूसरों को सुन सकते हैं। इससे हम जान पाते हैं कि इस लड़ाई में हम अकेले नहीं हैं। और अगर हममें से काफ़ी लोग संदेश देते हैं, इससे जो बड़े हैं उन्हें हमें सुनना होगा। उसके वास्तव में बाद हम दुनिया में बदलाव ला सकते हैं। (पोलिश) मुझे पानी मिलने से पहले पहले मैं बहुत सूखा था! (पोर्तुगीज) हैलो! मेरा संदेश यह होगा कि सभी घरों में सौर पैनल होने चाहिए! (फ्रेंच)हे, मैं पृथ्वी से विली हूं! लड़की 3: कल्पना करें हर जगह हरियाली है मेरी तरह, यह आपका भविष्य हो सकता है। ओ ए: देखा? मुझे लगता है, उनकी कल्पना काफी प्रेरणादायक है। और सच कहें तो, इससे हमें उम्मीद देती है। तो हमारे आसपास, केवल बच्चे बोल सकते हैं और बड़ों का काम है सुनना, ठीक है? पर वास्तव में मुझे अभी भी आपसे पूछना है, बड़े होने के नाते, जाओ, बच्चे के साथ स्पीकर संदेश तैयार करो और इसे दुनिया को भेजो। यह सुनिश्चित करो कि बच्चे यह महसूस करें, वाह! कोई हमें सुन रहा है। क्योंकि यदि हम ऐसा करें तो मैं सोचता हूँ कि भविष्य सही दिशा में आकार ले रहा है। धन्यवाद।