0:00:01.000,0:00:04.000 हम समाचारों में डूब रहे हैं | 0:00:04.000,0:00:06.000 सिर्फ रॉयटरस(Reuters) अकेले 0:00:06.000,0:00:08.000 एक साल में 35 लाख समाचारो के बारे में बताते है | 0:00:08.000,0:00:10.000 यह केवल एक स्त्रोत है | 0:00:11.000,0:00:13.000 मेरा प्रश्न है कि इनमे से कितने समाचार आख़िरकार 0:00:13.000,0:00:15.000 लंबे समय में हमारे लिए मायने रखते है ? 0:00:16.000,0:00:19.000 द लॉन्ग न्यूज़ (The Long News) के पीछे यही विचार है | 0:00:19.000,0:00:21.000 यह द लॉन्ग नाऊ फाउंडेशन(The Long Now Foundation) की परियोजना है, 0:00:21.000,0:00:23.000 जो TEDsters के द्वारा स्थापित की गयी है 0:00:23.000,0:00:25.000 जैसे कि केविन केली और स्टीवर्ट ब्रांड | 0:00:25.000,0:00:27.000 और हम ऐसे समाचारों को खोज रहे हैं जो शायद मायने रखेंगी 0:00:27.000,0:00:30.000 आज से 50 या 100 या 10,000 सालो बाद भी | 0:00:31.000,0:00:34.000 और जब समाचारों को ऐसी छलनी से छान कर देखते हैं, 0:00:34.000,0:00:36.000 बहुत से समाचार पीछे रह जाते हैं | 0:00:37.000,0:00:40.000 अगर आप पिछले के साल में A.P. के मुख्य समाचारों को ले 0:00:40.000,0:00:43.000 क्या ये एक दशक के लिए मायने रखेंगे? 0:00:43.000,0:00:45.000 क्या यह? 0:00:45.000,0:00:48.000 क्या यह? 0:00:48.000,0:00:50.000 सच में? 0:00:50.000,0:00:53.000 क्या ये 50 या 100 सालो के बाद मायने रखेंगे? 0:00:54.000,0:00:56.000 अच्छा तो ये बढिया था | 0:00:56.000,0:00:58.000 (हँसी) 0:00:58.000,0:01:00.000 लेकिन पिछले साल के मुख्य समाचार आर्थिक मंदी के बारे में थे | 0:01:00.000,0:01:03.000 और मैं सिर्फ अंदाज़ा लगा रहा हु कि जल्द ही या बाद में 0:01:03.000,0:01:06.000 यह आर्थिक मंदी एक पुराना समाचार बन जायेगी | 0:01:06.000,0:01:08.000 तो किस तरह के समाचार शायद 0:01:08.000,0:01:10.000 भविष्य में महत्वपूर्ण होंगे? 0:01:11.000,0:01:13.000 चलिए विज्ञान के बारे में सोचे | 0:01:14.000,0:01:16.000 एक दिन, छोटे रोबोट्स हमारी धमनियों 0:01:16.000,0:01:18.000 में से हमे ठीक करते हुए गुजरेंगे | 0:01:18.000,0:01:20.000 वो एक दिन असल में आ चुका है अगर आप एक चूहे है तो | 0:01:20.000,0:01:22.000 कुछ हाल ही के समाचार: 0:01:22.000,0:01:25.000 नैनो मधुमक्खी ने असली मधुमक्खी के जहर से ट्यूमर को नष्ट किया | 0:01:25.000,0:01:28.000 दिमाग में जीन भेजे जा रहे हैं | 0:01:28.000,0:01:31.000 ऐसे रोबोट्स बनाये गए है जो आदमी के शरीर के अंदर चल सकते हैं | 0:01:32.000,0:01:35.000 संसाधनों के बारे में क्या? हम 9 सौ करोड़ लोगो के लिए खाना कहाँ से लायेंगे ? 0:01:35.000,0:01:38.000 आज 6 सौ लोगो के खाने की आपूर्ति के लिए कठिनाई हो रही है | 0:01:38.000,0:01:41.000 जैसे कि हमने कल हमने सुना, सौ करोड़ लोगो से ज्यादा लोग भूखे हैं | 0:01:41.000,0:01:44.000 अनुवांशिक रूप से विकसित फसलों के बिना ब्रिटेन भूखा रहेगा | 0:01:45.000,0:01:48.000 बिल गेट्स ने सौ करोड़ रुपये लगाये हैं कृषि अनुसंधान में लगाये हैं | 0:01:50.000,0:01:52.000 विश्व की राजनीती के बारे में क्या ? 0:01:52.000,0:01:55.000 यह दुनिया बहुत अलग होगी अगर चाइना अपना लक्ष्य निर्धारित कर ले, 0:01:55.000,0:01:57.000 और वो कर सकते हैं | 0:01:57.000,0:02:00.000 कारों के सबसे बड़े उत्पादक बन कर उन्होंने अमेरिका को पछाड़ दिया है | 0:02:00.000,0:02:03.000 सबसे ज्यादा निर्यात करके उन्होंने जर्मनी को पछाड़ दिया है | 0:02:04.000,0:02:06.000 और उन्होंने बच्चो पर DNA परीक्षण शुरू कर दिये है 0:02:06.000,0:02:08.000 उनका पेशा चुनने के लिए | 0:02:09.000,0:02:12.000 हम हर तरह के रास्ते खोज रहे है उन हदों को पार करने के लिए जिन्हें हम जानते हैं | 0:02:12.000,0:02:14.000 कुछ हाल ही के खोजे: 0:02:14.000,0:02:16.000 अर्जेंटीना की एक चीटियों की प्रजाति जो अब 0:02:16.000,0:02:19.000 अंटार्कटिका को छोड़ कर सारे महाद्वीप में फैल चुकी है | 0:02:20.000,0:02:23.000 एक स्वयं निर्देशित रोबोट वैज्ञानिक जिसने एक आविष्कार किया है | 0:02:23.000,0:02:26.000 जल्द ही, विज्ञान को हमारी आवश्यकता नहीं होगी | 0:02:26.000,0:02:28.000 और शायद जीवन को भी हमारी आवश्यकता नहीं होगी | 0:02:28.000,0:02:31.000 एक जीवाणु 120,000 सालो के बाद जागता है | 0:02:31.000,0:02:33.000 हमारे साथ या हमारे बिना भी 0:02:33.000,0:02:35.000 जीवन चलता रहेगा | 0:02:35.000,0:02:37.000 लेकिन लॉन्ग न्यूज़ के लिए पिछले सालो के समाचार से 0:02:37.000,0:02:40.000 मेरा चुनाव होगा, चंद्रमा पर पानी मिलना | 0:02:40.000,0:02:43.000 जो वहां सभ्यता विकसित करना आसान बनाता है | 0:02:43.000,0:02:45.000 और अगर NASA इसे नहीं करेगी, तो चाइना शायद कर दे, 0:02:45.000,0:02:48.000 या शायद इस सभा से कोई शायद कोई बड़ा योगदान दे | 0:02:48.000,0:02:50.000 मेरा तर्क है कि 0:02:50.000,0:02:52.000 लंबे समय में, कुछ समाचार 0:02:52.000,0:02:54.000 बाकियों से ज्यादा महत्वपूर्ण होंगे | 0:02:54.000,0:02:58.000 (अभिवादन)