नमस्ते! मेरा नाम मिरल काब्दी है। मै एक डांसर और सॉफ्टवेयर डेवलपर, iLuminate की निर्माता हु। कंप्यूटर विज्ञान अनगिनत तरीकों से रचनात्मकता के साथ संबंध रखता हैं नापना मुश्किल है, सही में। जब आपके पास सॉफ्टवेयर लिखने की योग्यता होती है, आप आइडिया को किसी भी चीज डाल सकते हैं मैंने लाइट सूट पे अपनाया। आप बहुत कुछ कर सकते हैं जब आपके पास सॉफ्टवेयर लिखने का उपकरण हो और संभावनाएं अंतहीन है। कुछ घंटों में आप कंप्यूटर विज्ञान को जानने लगेंगे आपके अपने डांस पार्टी को प्रोग्राम करके। हमने आपके लिए कुछ हिट संगीत और कुशल डांसरों की एक टीम को इकट्ठा किया है। अलग-अलग डांसरों के चयन के लिए आप कोड के ब्लॉक्स का उपयोग करेंगे अपने डांस मूव्ं को बदलें, उनको म्यूजिक के प्रति प्रतिक्रियाशील बनाएं, और इंटरएक्टिव बनाएं। आप देखेंगे कि आपकी स्क्रीन तीन मुख्य भागों में विभाजित है। बाईं ओर प्ले स्पेस है। जहां आपको डांसर नजर आएंगे। बीच के हिस्से में टूलबॉक्स है। जैसे-जैसे आप इस पाठ में अग्रसर होंगे वैसे-वैसे कोड के नए ब्लॉक यहां उपलब्ध होंगे। आप के दाएं तरफ का हिस्सा वर्कस्पेस है। अपने प्रोग्राम को बनाने के लिए आप टूलबॉक्स से ब्लॉक्स को खींचकर वर्क स्पेस में डाल सकते हैं। प्रत्येक स्तर के लिए निर्देश स्क्रीन के शीर्ष पर यहां दिए जाएंगे। अगर आपको हिंट चाहिए तो 'लाइट बल्ब' को क्लिक करें। शुरुआत करने के लिए, इस लाल ब्लॉक के जरिए एक नया डांसर बनाते हैं। पहले इसे टूलबॉक्स से खींच कर बाहर निकाले। और इसे नारंगी "सेटअप" ब्लॉक में फिट कर दें। डांसर एक बिल्ली है और इसका नाम है "माई फर्स्ट डांसर"। आप अपने हिसाब से नाम को यहां क्लिक करके बदल सकते हैं। डांसर आपके प्ले स्पेस में कहां दिखाई देगा, आप, इससे बदल सकते हैं प्ले स्पेस के ऊपर म्यूजिक चयन करने का एक मेनू है। यहां आपको बहुत सारे म्यूजिक मिलेंगे, तो अपने पसंद का कोई भी म्यूजिक चुने। प्ले स्पेस के नीचे आपको 'रन' बटन मिलेगा जब आप रन दबाएंगे, आप अपने प्रोग्राम के डांसरों को प्ले स्पेस में देख सकेंगे और म्यूजिक बजना शुरू हो जाएगा। खुद कोशिश करें अगर आप अटक गए हैं, तो कोई बात नहीं, फिर से उठकर कोशिश करें। और आपके समझने से पहले ही, आप अपना खुद का डांस पार्टी बना लेंगे! तो, आप क्या बनाएंगे?