♪ (मार्मिक संगीत) ♪
हम में से अधिकतर लोगों के पास
पेड़ों के साथ एक ख़ास यादगार जुड़ी है ।
बचपन की चढ़ाई
या धूप के दिन उनकी छाया।
♪ (मार्मिक संगीत) ♪
लेकिन हमने पेड़ों को हल्के में लिया है
और हमारी दुनिया के लगभग
आधे जंगलों को साफ कर दिया।
सौभाग्य से, जंगलों में
ठीक होने की असाधारण क्षमता है
♪ (संगीत) ♪
दुनिया के अधिकांश हिस्सों में
एक जंगल बन रहा है।
♪ (संगीत) ♪
बस थोड़ा सा अवसर,
और पेड़ अपनी जादुई क्षमता प्रकट करते हैं
♪ (संगीत) ♪
खुद को बहाल करने और ज़मीन को फिर से
जंगली बनाने की शुरूवात शून्य से होती है।
♪ (संगीत) ♪
यह लचीलापन जीवित रहने और उन कठोर
परिस्थितियों से उबरने की आवश्यकता से उपजा है
जो प्रकृति उन पर फेंक सकती है।
(आग के चटकने की आवाज)
लेकिन जंगलों ने अपनी वापसी
के लिए संघर्ष किया है, हम से।
(पुरानी फिल्म प्रोजेक्टर की आवाज)
इंसानों से ज्यादा तेजी से
पेड़ों को कोई नहीं गिराता।
हम विनाशकारी रूप से कुशल हैं।
केवल २५ वर्षों में,
हमने दस लाख वर्ग किलोमीटर
से अधिक जंगल खो दिया है।
हम अभी भी एक वर्ष में दस अरब
से अधिक पेड़ों को साफ कर रहे हैं।
हमारे कई प्राचीन वन समाप्त हो गए हैं,
जहां जीवन की विविधता
सबसे प्रचुर और विविध थी।
हमने जंगलों के रखवालों को भी खो दिया है,
शिकारी,
जिन्होंने यह सुनिश्चित करने में मदद की कि
शाकाहारी जंगलों की वापसी को नहीं रोक सकते।
लेकिन हमें पेड़ चाहिए।
(गड़गड़ाहट की आवाज)
वन हमारे वातावरण से
कार्बन अवशोषित करते हैं,
और इसे अपने तने, जड़ों
और मिट्टी में जमा रखते है।
वे हर साल लगभग १५ अरब टन
कार्बन डाइऑक्साइड निकालते हैं।
जैसे ही हम जंगलों को साफ और जलाते हैं,
हम खतरनाक मात्रा में कार्बन छोड़ते हैं
अपने वातावरण में, जिससे जलवायु
परिवर्तन की दर में वृद्धि होती है ।
हमें इसे उलटने की जरूरत है
और एक बार फिर
वनों के विस्तार की दुनिया बनाएं।
सौभाग्य से, हम इस दुनिया के जंगलों को
पुनर्स्थापित करने का समाधान सरल है।
हमें बस पेड़ों को अवसर देने की जरूरत है
उनके प्राकृतिक लचीलेपन को
आकर्षित करने के लिए।
हम उन आख़री पुराने जंगलों को
बचा के इसकी शुरुआत कर सकते हैं।
ये अनमोल स्थान,
जो मनुष्यों द्वारा क्षतिग्रस्त नहीं हैं,
अब भी प्रजातियों के पूरे प्राकृतिक मिश्रण
से युवा और बूढ़े पेड़ों की मेजबानी करते हैं।
यहाँ से, पौधे और जानवर
नई जमीन का उपनिवेश
करने के लिए विकिरण कर सकते हैं।
♪ (मार्मिक संगीत) ♪
इन प्राचीन स्थानों को हमेशा
बचे रहने की जरूरत है।
♪ (मार्मिक संगीत) ♪
दुनिया के अधिकतर जंगलों ने किसी न किसी
मानवीय प्रभाव का अनुभव किया है।
♪ (संगीत) ♪
फिर भी वे स्वस्थ और जंगली हो सकते हैं।
♪ (मार्मिक संगीत) ♪
हम उन्हें इस तरह
रहने दे सकते हैं
लकड़ी और अन्य उत्पादों को
सावधानीपूर्वक निकालें
और उन्हें वैसे ही महत्व दें
जैसे वे हैं।
♪ (मार्मिक संगीत) ♪
उन्हें अच्छी तरह से प्रबंधित करके,
हम उन्हें खड़ा रखने के लिए उनके
प्राकृतिक लचीलेपन के साथ काम कर सकते हैं।
♪ (मार्मिक संगीत) ♪
यह एक सच्चाई है कि
हमारी बढ़ती वैश्विक आबादी
को अधिक लकड़ी की आवश्यकता होगी।
♪ (मार्मिक संगीत) ♪
और यह एक अच्छी बात हो सकती है।
♪ (मार्मिक संगीत) ♪
लकड़ी एक असाधारण
नवीकरणीय संसाधन है,
और इसे अच्छी तरह से प्रबंधित स्रोतों से
लेने से जंगलों और इस दुनिया का फायेदा है।
♪ (मार्मिक संगीत) ♪
अपने आप में, प्राकृतिक वन हमें सारी लकड़ी
प्रदान नहीं कर सकते जिसकी हमें ज़रूरत है।
तो हमें भी पेड़ों की खेती करनी है,
ठीक वैसे ही जैसे हम अन्य फसलें करते हैं,
और वृक्षारोपण की एक
नई पीढ़ी का निर्माण करें।
♪ (जोश भरा संगीत) ♪
इस प्रकार वृक्षारोपण वन्यजीवों को
प्राकृतिक वन गलियारों से
गुजरने की अनुमति देता है
♪ (जोश भरा संगीत) ♪
जो स्थानीय समुदायों और
अर्थव्यवस्थाओं को लाभान्वित करते हैं,
♪ (जोश भरा संगीत) ♪
और जो मौजूदा साफ की गई
ज़मीन पर लगाए जाते हैं,
इसलिए वे प्राकृतिक वनों
की जगह नहीं लेते हैं।
♪ (जोश भरा संगीत) ♪
दुनिया भर में, अनुमानित
दो अरब हेक्टेयर खराब भूमि है
जहां वनों को बहाल किया जा सकता है।
♪ (जोश भरा संगीत) ♪
यह यूरोप के आकार से दोगुना है।
♪ (जोश भरा संगीत) ♪
जैसे-जैसे हम अधिक कुशल किसान बनते हैं
और स्वस्थ आहार अपनाते हैं,
हम वृक्षारोपण के लिए जमीन खाली कर देंगे।
फिर हमारे जंगलों की वापसी होगी।
बनेंगे फिर से जंगली।
♪ (जोश भरा संगीत) ♪
बेहतर खेती।
अधिक वन।
♪ (जोश भरा संगीत) ♪
हम इस वैश्विक बहाली में तेजी लाने के लिए
प्रकृति की मदद कर सकते हैं।
कई देशों में लोग हाथ से
लाखों पेड़ लगा रहे हैं।
ऐसी परियोजनाएं हैं जो
प्राकृतिक प्रक्रिया को गति देने के लिए
असाधारण तकनीक का इस्तेमाल करती हैं।
♪ (जोश भरा संगीत) ♪
यहां तक कि उन दुर्गम स्थानों को फिर से
जीवंत करने के लिए बीजों दूर तक फेंकना।
♪ (जोश भरा संगीत) ♪
अगर हम ये सब कर सकें,
तो भविष्य में हमारे संसार की कल्पना करें।
♪ (मार्मिक संगीत) ♪
हमने अपने अद्भुत प्राचीन
वनों की रक्षा की होगी।
हम अपनी जरूरत की सभी लकड़ी
की कटाई करने में सक्षम होंगे।
हमने अपनी जलवायु को
नियंत्रित किया होगा।
♪ (मार्मिक संगीत) ♪
और हमारे जितने प्राकृतिक वन होंगे,
हम में से किसी ने भी कभी नहीं जाना होगा।
♪ (मार्मिक संगीत) ♪
सब से अच्छी बात,
हम भविष्य का निर्माण कर सकते हैं
जहां हमारे शहर पेड़ों से भरे होंगे,
हमें छाया देंगे, और वायु को शुद्ध करेंगे।
♪ (मार्मिक संगीत) ♪
इससे हम सभी स्वस्थ
और खुश रहेंगे।
♪ (मार्मिक संगीत) ♪
क्योंकि खिड़की से पेड़ों को देखने
या काम पर जाने के रास्ते में
पेड़ों के पीछे चलने से
हमारे दिमाग और शरीर को स्वस्थ कर देता है।
♪ (मार्मिक संगीत) ♪
यही है पेड़ों का जादू।
और जब आप जंगल में होते हैं,
तो आप इसे महसूस कर सकते हैं।
(पक्षियों के चहकने की आवाज)
आओ।
थोड़ा जी लें।
(पक्षियों के चहकने की आवाज)