हमारे द्वारा छोड़ा गया
सारी कार्बन कहां जाता है?
हमारे द्वारा छोड़ी गई
सारी कार्बन कहां जाती है?
कार्बन एक प्राकृतिक चक्र में काम करता है,
सभी जीवित चीजों में मौजूद:
मिट्टी में, महासागरों में,
वायुमंडल में, और गहरी भूमिगत चट्टानों में।
जब पौधे और अन्य जीवित चीजें मर जाती हैं,
जब तक नए पौधे नहीं उगते
और कार्बन को दोबारा
प्राप्त नहीं कर लेते, तब तक उनका बहुत
संग्रहित कार्बन वातावरण
में वापस चला जाता है।
लेकिन लाखों सालो में,
प्राचीन पेड़ों और समुद्री जीवन में
संग्रहीत कुछ कार्बन चट्टान बन जाते हैं और
कुछ जीवाश्म ईंधन बन जाते हैं:
कोयला, तेल और प्राकृतिक गैस।
ज्वालामुखी विस्फोट जैसी
प्राकृतिक घटनाओं में
चट्टान में फंसे कुछ कार्बन निकलते हैं।
और मानव गतिविधियां,
जैसे जीवाश्म ईंधन को जलाना से भी,
प्रागैतिहासिक कार्बन बाहर आता है।
आज की तारीख में, मनुष्य हर
साल ग्रह पर सभी ज्वालामुखियों
की तुलना में लगभग 60 गुना
अधिक कार्बन छोड़ते हैं।
यह पृथ्वी के कार्बन चक्र को ओवरलोड करता है
और वायुमंडल और महासागरों में बनाता है।
अधिक पेड़ लगाने से मदद मिलेगी,
लेकिन अकेले पेड़ हमें
शून्य पर नहीं पहुंचा सकते।
ग्लोबल वार्मिंग को रोकने का
केवल एक निश्चित तरीका है।
हमें हवा में इस अतिरिक्त कार्बन को छोड़ना
बंद करना चाहिए।
[काउंटडाउन
COUNTDOWN.TED.COM पर
जलवायू बदलाव की कार्रवाई करें]