0:00:11.093,0:00:13.984 इतिहास के सबसे कुख़्यात बदमाश के रूप में, 0:00:13.984,0:00:19.928 ऐल कपोन संगठित अपराधों के बड़े और[br]फायदेमन्द साम्राज्य की अध्यक्षता रखता था। 0:00:19.928,0:00:21.738 जब अंततः उस पर मुकदमा चला,[br] 0:00:21.738,0:00:26.363 तो केवल कर की चोरी ही उसका[br]सबसे बड़ा अपराध सिद्ध किया जा सका। 0:00:26.363,0:00:28.604 वो साल के करीब $१० करोड़, 0:00:28.604,0:00:32.308 आज की मुद्रा में १.४ अरब, 0:00:32.308,0:00:34.737 जो कपोन ने अवैध जुए से, 0:00:34.737,0:00:35.898 अवैध शराब की बिक्री से, 0:00:35.898,0:00:37.045 वेश्यालयों से, 0:00:37.045,0:00:38.412 और जबरन वसूली से कमाए थे, 0:00:38.412,0:00:41.317 उन्होंने उसके अपराधों के[br]सबूतों की तरह काम किया होता। 0:00:41.317,0:00:44.985 लेकिन वह पैसा कहीं नहीं मिला। 0:00:44.985,0:00:49.265 कपोन और उसके साथियों ने उनको विभिन्न[br]व्यवसायों में निवेश के द्वारा छुपा रखा था 0:00:49.265,0:00:52.736 जिनका अंतिम स्वामित्व[br]साबित नहीं किया जा सका, 0:00:52.736,0:00:55.474 जैसे केवल-नकद धोबीघर। 0:00:55.474,0:01:00.605 असल में, वो धोबीघर हिस्सेदार हैं[br]इस गतिविधि को नाम देने में, 0:01:00.605,0:01:02.995 (money laundering) काले धन को वैध बनाना। 0:01:02.995,0:01:06.235 मनी लॉन्डरिंग किसी भी ऐसी[br]प्रक्रिया के लिये शब्द बना 0:01:06.235,0:01:12.185 जो अवैध तरह से प्राप्त किये गए धन के[br]गन्दे आपराधिक मूल को साफ करती है, 0:01:12.185,0:01:16.516 जिससे वो कानूनी अर्थव्यवस्था में[br]प्रयोग किया जा सके। 0:01:16.516,0:01:20.375 लेकिन कपोन काले धन को[br]सफ़ेद बनाने वाला पहला नहीं था। 0:01:20.375,0:01:24.606 असल में, ये क्रिया खुद[br]मुद्रा जितनी पुरानी है। 0:01:24.606,0:01:27.536 व्यापारी अपनी सम्पत्ति को[br]टहसीलदार से छुपाते थे, 0:01:27.536,0:01:31.746 और समुद्री लुटेरे अपना ईनाम[br]बिना ध्यान आकर्षित किये बेचना चाहते थे 0:01:31.746,0:01:33.836 कि उन्हें वो मिला कैसे। 0:01:33.836,0:01:36.096 हाल ही में आभासी मुद्रा के, 0:01:36.096,0:01:37.766 अपतटीय बैंकिंग के, 0:01:37.766,0:01:39.467 डार्कनेट के, 0:01:39.467,0:01:41.136 और वैश्विक बाज़ारों के आ जाने से, 0:01:41.136,0:01:44.607 ये कपट-प्रबंध कई ज़्यादा जटिल हो गए हैं। 0:01:44.607,0:01:47.876 यद्यपि आधुनिक मनी लॉन्डरिंग के[br]तरीकों में बहुत भिन्नता है, 0:01:47.876,0:01:50.836 ज़्यादातर के तीन मूल चरण होते हैं: 0:01:50.836,0:01:51.948 स्थानन, 0:01:51.948,0:01:53.138 परतें बनाना, 0:01:53.138,0:01:55.476 और एकीकरण। 0:01:55.476,0:02:00.337 जब अवैध तरीकों से हासिल किये गए धन को[br]ऐसी सम्पत्ति में बदला जाता है जो वैध लगे, 0:02:00.337,0:02:02.366 उसे स्थानन कहते हैं। 0:02:02.366,0:02:05.656 यह काम ज़्यादातर उस धन को[br]किसी गुमनाम व्यापारसंध या 0:02:05.656,0:02:11.737 किसी पेशेवर बिचौलिये को पंजीकृत[br]बैंक खाते में जमा करके किया जाता है। 0:02:11.737,0:02:15.400 यह वो चरण है जिसमें अपराधीयों का[br]भेद खुलने की सबसे ज़्यादा सम्भावना होती है, 0:02:15.400,0:02:18.967 क्योंकि वो वित्तीय व्यवस्था में[br]बड़े पैमाने में अचानक से 0:02:18.967,0:02:21.899 धन ला सकते हैं। 0:02:21.899,0:02:26.278 दुसरे चरण, परतें बनाने में,[br]कई सारे लेन-देनों का प्रयोग कर, 0:02:26.278,0:02:30.067 धन की उसके स्रोत से[br]दूरी बढ़ाई जाती है। 0:02:30.067,0:02:33.127 यह कई खातों में बीच धन के[br]स्थानान्तरण के रूप में, 0:02:33.127,0:02:35.758 या व्यापारिक संपत्ति खरीदने के रूप में, 0:02:35.758,0:02:37.428 जैसे महंगी गाड़ी, 0:02:37.428,0:02:38.303 कलाकृति, 0:02:38.303,0:02:39.917 और अचल संपत्ति। 0:02:39.917,0:02:43.780 कैसिनो, जहाँ बड़ी राशि में धन[br]हर क्षण हाथ बदलता है, 0:02:43.780,0:02:47.208 वो भी परतें बनाने का[br]एक प्रचलित स्थान है। 0:02:47.208,0:02:50.609 एक काले धन को सफ़ेद बनाने वाला[br]अपने जुए की देय राशि को 0:02:50.609,0:02:53.960 उस कैसिनो की अन्य देशों की शृंखला में [br]उपलब्ध करा सकता है, 0:02:53.960,0:02:57.709 या कर्मचारियों के साथ मिल कर[br]जुए में छल कर सकता है। 0:02:57.709,0:03:03.260 अंतिम चरण, एकीकरण, मूल अपराधी के[br]लाभ के लिये सफ़ेद धन को फ़िर से 0:03:03.260,0:03:06.059 मुख्य अर्थव्यवस्था के अन्दर आने देता है। 0:03:06.059,0:03:08.669 वह उसको नकली बिल दिखा कर[br]भुगतान करने का दावा करते हुए 0:03:08.669,0:03:11.309 किसी वैध व्यापार में निवेश कर सकते हैं, 0:03:11.309,0:03:13.950 या खुद को निदेशक मंडल में 0:03:13.950,0:03:16.490 अत्यधिक वेतन के साथ डाल कर[br]कोई फ़र्ज़ी दानी संस्था भी 0:03:16.490,0:03:19.370 आरम्भ कर सकते हैं। 0:03:19.370,0:03:20.689 काले धन को सफ़ेद बनाना 0:03:20.689,0:03:26.950 अमरीका में १९८६ तक आधिकारिक तौर पर [br]संघीय अपराध नहीं माना जाता था। 0:03:26.950,0:03:30.730 उससे पहले, सरकार को किसी सम्बन्धित[br]अपराध पर मुकदमा चलना पड़ता था, 0:03:30.730,0:03:33.680 जैसे कर की चोरी। 0:03:33.680,0:03:37.840 १९८६ से, वो केवल यह प्रदर्शित कर[br]कि धन छुपाया गया है, 0:03:37.840,0:03:40.610 सम्पत्ति को ज़ब्त कर सकते थे, 0:03:40.610,0:03:44.570 जिससे मुख्य आपराधिक संचालन,[br]जैसे नशीली दवाओं की तस्करी पर, 0:03:44.570,0:03:46.880 मुकदमा चलाने पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। 0:03:46.880,0:03:49.901 लेकिन, कानूनी बदलाव ने 0:03:49.901,0:03:53.931 गोपनीयता और सरकारी निगरानी जैसी[br]चिंताएँ बढ़ाई हैं। 0:03:53.931,0:03:55.852 आज, संयुक्त राष्ट्र, 0:03:55.852,0:03:57.411 राष्ट्रीय सरकारें, 0:03:57.411,0:03:58.992 और विभिन्न गैर-लाभकारी संगठन, 0:03:58.992,0:04:00.932 मनी लॉन्डरिंग के विरुद्ध लड़ रहे हैं, 0:04:00.932,0:04:06.031 लेकिन फ़िर भी, यह पद्धति वैश्विक अपराध में[br]मुख्य भूमिका निभा रही है। 0:04:06.031,0:04:08.816 और मनी लॉन्डरिंग की सबसे[br]जानी मानी घटनाओं में, 0:04:08.816,0:04:11.803 ना केवल गैर-सरकारी व्यक्ति सम्मिलित हैं, 0:04:11.803,0:04:17.207 बल्कि प्रमुख वित्तीय संस्थाएँ[br]और सरकारी अधिकारी भी। 0:04:17.207,0:04:20.102 हर वर्ष आखिर कितना काला धन[br]सफ़ेद बनाया जाता है, 0:04:20.102,0:04:22.833 यह ठीक तरह से कोई भी नहीं जानता, 0:04:22.833,0:04:29.736 लेकिन कुछ संस्थाएँ आकलन करती हैं[br]कि वह सैंकड़ों अरब डॉलर होगा।