दुनिया कैसी दिखेगी
यदि चरम जलवायु परिवर्तन
वास्तविकता बन जाता है?
खैर, एक उदाहरण पर ज़रा गौर फ़रमाएँ।
यदि तापमान में तीन और डिग्री
सेल्सियस की वृद्धि हुई,
तो शंघाई, चीन में 2
करोड़ 40 लाख लोगों का शहर
नक्शे से मिट जाएगा।
और केवल यह एक अकेला तटीय शहर नहीं,
जिसको समुद्र के बढ़ते स्तर के नीचे
गायब होने का खतरा है।
विश्व स्तर पर 2019 को
दूसरा सबसे गर्म वर्ष दर्ज किया गया।
दुनिया भर के शहरों ने,
गर्मियों में अधिकतम तापमान महसूस किये।
जून, 2019 में, चूरू, भारत में तापमान
120 डिग्री फ़ारेनहाइट से अधिक हो गया,
इतना कि सरकार ने नागरिकों को
चेतावनी दे डाली
कि कॉफी, चाय, और शराब पीने से बचें
ज़रूरत से ज़्यादा गरम होने के डर से।
ग्रीष्म लहर और तीव्र
और सामान्य होती जा रही है
जलवायु परिवर्तन के कारण।
उसी दर से मौतें होने का अनुमान है
जो सभी संक्रामक रोगों का एक साथ होता है।
यह नक्शा, तीव्रता में होने वाली वृद्धि
और गर्मी की लहरों की
व्यापकता को दर्शाता है
यदि दुनिया एक मध्यम गरमाने के
परिदृश्य का अनुसरण करती है।
2050 तक, गर्मियों में तापमान
95 डिग्री फ़ारेनहाइट उच्च स्तर,
या 35 डिग्री सेल्सियस,
आमतौर पर बना रह सकता है,
लगभग 1000 शहरों में
जो शहरों की उस संख्या से तिगुना है
जहाँ वर्तमान में तपते
तापमान का अनुभव किया जाता है।
लेकिन विडंबना यह है कि शहर
सिर्फ़ जलवायु परिवर्तन से प्रभावित ही नहीं
बल्कि उसका कारण भी बन रहे हैं।
शहर लगभग 60 से 80%
वैश्विक ऊर्जा संसाधनों उपभोग करते हैं
और लगभग 70% हिस्सा है
वैश्विक कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन का।
जैसा कि हम इस नक्शे में देख सकते हैं,
हल्का नीला और पीला भाग
उन क्षेत्रों को दर्शाता है
जहाँ उच्चतम
जीवाश्म ईंधन पर आधारित कार्बन
डाइऑक्साइड उत्सर्जन है,
और प्रमुख शहरी केंद्रों को भी।
शहरों की ऊर्जा खपत के अलावा,
बढ़ते शहरी क्षेत्र,
ग्रह की हरित सतहों को
परिवर्तित कर रहे हैं
इमारतों और रास्तों में,
और यह सूर्य की ऊर्जा को
उन प्राकृतिक घास के मैदानों
और जंगलों की तुलना में
अधिक सोख सकते हैं
जिनकी जगह वह बनाये गए हैं
जिससे शहरी क्षेत्र
अपने आसपास के वातावरण की
तुलना में अधिक गर्म हो जाते हैं।
इस प्रतिभास को
शहरी ताप द्वीप प्रभाव कहा जाता है।
यहाँ सिंगापुर में,
शहर के केन्द्र के क्षेत्र
सात डिग्री सेल्सियस
या 13 डिग्री फ़ारेनहाइट
जितना ज़्यादा गरम हो सकते हैं,
उन वर्षा वनों की तुलना में
जो कभी यहाँ थे।
जहाँ यह सच है कि शहर
जलवायु परिवर्तन में
योगदान देते हैं,
वहीं कम कार्बन उत्सर्जन पथों को बनाने के
प्रमुख कर्ताधर्ता भी वह ही हैं।
उदाहरण के लिए,
न्यू यॉर्क और टोक्यो जैसे घने शहरों में,
एक आम निवासी
प्रति व्यक्ति दो टन से भी अधिक
कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन का
ज़िम्मेदार है।
यह अमेरिका में
एक यात्री गाड़ी के
एक पूरे वर्ष जितने उत्सर्जन से भी कम है।
दुनिया भर के शहर कदम बढ़ा रहे हैं
ऐसी महत्वाकांक्षी नीतियों के ज़रिए
जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए
जो अकसर राष्ट्रीय सरकारों की
आवश्यकता कहीं ज़्यादा है।
उदाहरण के लिए
कोपेनहेगन को ही लें,
यह 2025 तक कार्बन विरक्त
बनने के लिए प्रतिबद्ध है
और स्कॉटलैंड में ग्लासगो की भी योजना है
2030 तक कार्बन विरक्त बनना।
आज, 10,000 से अधिक शहर हैं
दुनिया भर में, जो प्रतिबद्ध हैं
अपने स्वयं के महत्वाकांक्षी
जलवायु कार्यों के लिए,
ऐसी योजनाएँ जिनमें उत्सर्जन
में कमी के लक्ष्य शामिल हैं,
स्वच्छ ऊर्जा और स्थायी पारगमन परियोजनाएं,
और ऊर्जा दक्षता नीतियां भी,
जो लोगों और शहरों का बचा सकती हैं,
पैसा, ऊर्जा और उत्सर्जन।
हाल के विश्लेषण से पता चलता
है कि सिर्फ़ 6,000 शहर हैं
जो क्षेत्रों और कंपनियों
के साथ संयुक्त रूप से,
जलवायु पहल कर रहे हैं
जो वैश्विक उत्सर्जन को कम कर सकता है
2030 तक कार्बन डाइऑक्साइड के दो गीगाटन तक।
यह दुनिया के कुल वार्षिक
उत्सर्जन का लगभग 4% है
और सबसे बड़ी बात राष्ट्रीय
सरकारों ने जो प्रतिज्ञा भी की है।
और यह सिर्फ शुरुआत है, कल्पना
कीजिए कि क्या हो सकता है
अगर 20,000 शहर एक साथ जुड़ जाएँ
जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगाने के लिए।
जबकि शहर की जलवायु
कार्रवाई के लिए यह क्षमता
वाकई आशाजनक है, शहरों को यह
सुनिश्चित करने को काम करना चाहिए
कि इन नीतियों को निष्पक्ष और
समान रूप से लागू किया जाएगा।
जहाँ आप किसी शहर में रहते
हैं, आपकी आय, आपकी जाति,
शोध बताता है कि ये कारक
निर्धारित कर सकते हैं
पर्यावरणीय लाभों तक आपकी पहुँच
जैसे हरित स्थान और टिकाऊ पारगमन,
और वे आपकी भागीदारी का
निर्धारण भी कर सकते हैं
पर्यावरणीय बोझ जैसे वायु प्रदूषण
और जलवायु परिवर्तन।
हम इन पड़ोस-स्तर की असमानताओं
का निरीक्षण करते हैं,
ख़ासतौर से स्पष्ट रूप से,
छवियों में साइड-बाय-साइड
लॉस एंजिल्स की, बाईं ओर की आय की तुलना,
और पेड़ से अच्छादित दाईं ओर से।
सबसे गहरे हरे रंग के
पड़ोस की औसत वार्षिक आय है
सौ हजार अमेरिकी डॉलर प्रति व्यक्ति।
और इसका 70% से अधिक है
पेड़ों से अच्छादित में।
नक्शे के नीचे की ओर नीले अड़ोस-पड़ोस की,
प्रति व्यक्ति आय का केवल एक तिहाई है
और 5% से कम पेड़ों से
अच्छादित, 70% बनाम पाँच।
इस असमानता के वास्तविक परिणाम हैं।
हरित स्थल अक्सर सार्वजनिक स्थान होते हैं,
और वे संबद्ध होने के लिए जाने जाते हैं
सामाजिक और आर्थिक कल्याण के साथ।
वे अपराध कम कर सकते हैं और
सामाजिक सामंजस्य बढ़ा सकते हैं।
पेड़ हानिकारक वायु प्रदूषण
फ़िल्टर करने में भी मदद करते हैं
और वाष्पीकरणीय शीतलन
और छाया प्रदान करते हैं
और उच्च तापमान में कुछ राहत पहुँचाते हैं।
तो न केवल उस गरीब पड़ोस की
हरित स्थल पर पहुँच ना होने
से अधिक नुकसान झेलते हैं,
बल्कि वे चपेट में ज़्यादा
आते हैं वायु प्रदूषण
और जलवायु परिवर्तन की।
हम विशेष रूप से स्पष्ट
असमानताओं की समीक्षा कर सकते हैं
शहरी गर्मी की।
हमारे नवीनतम शोध से पता चलता है कि 97%
प्रमुख शहरी क्षेत्र
संयुक्त राज्य अमेरिका के,
अश्वेत आबादी और रंग के
अनुसार लोगों पर असर दिखता है,
पूरे डिग्री सेल्सियस की अधिक शहरी गर्मी का
उनके गोरे समकक्षों की तुलना में।
मेरे गृहनगर के इस नक्शे पर एक नज़र डालें
ग्रीनविले, साउथ कैरोलिना, नाम के विपरीत
यह हरेक के लिए हरा नहीं है।
काउंटी के सबसे गर्म क्षेत्र
नक्शे पर लाल रंग में दिखाए हैं
जहाँ उच्चतम प्रतिशत है
अश्वेत और ग़रीब आबादी का।
और हम सभी शहरों में
समान पैटर्न देख रहे हैं,
पूरे अमेरिका में।
इन असमानताओं को दूर करने के लिए,
शहर योजनाएं बनाना और विकसित
करना शुरू कर रहे हैं,
यह सुनिश्चित कर सकता है जलवायु लाभ
सभी नागरिकों को समान रूप से उपलब्ध हो।
उदाहरण के लिए कोलंबिया
की राजधानी बोगोटा को लें,
यह सबसे व्यापक बाइक नेटवर्क में से एक है
पूरे लैटिन अमेरिका में,
लोगों को नौकरियों से जोड़ना,
शिक्षा केंद्र, और मनोरंजक
अवसर उपलब्ध कराना।
नई बाइक राजमार्ग परियोजना
से अनुमति मिलती है
लगभग 42,000 दैनिक साइकिल
यात्राओं की, और संभावित रूप से
बचाव होता है 270,000 टन
ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन से।
अफ़्रीका में, जहाँ कई शहर हैं
जहाँ बिजली की सार्वभौमिक कमी है,
कई ग्रिड लगभग 730 लाख
घरों को प्रदान कर रहे हैं
स्वच्छ बिजली।
तो जैसा कि हम इन उदाहरणों से देख सकते हैं,
जलवायु परिवर्तन से निपटने के
लिए शहरों में शुरुआत करनी होगी।
कई शहर कुछ क्रांतिकारी काम करने भी लगे हैं
जलवायु परिवर्तन पर, जो समाधान
का हिस्सा साबित हो रहा है
ना कि समस्या का ।
और उस तरह के अभिनव
समाधान लाना जो हमें चाहिए
अधिक न्यायपूर्ण और स्थायी
दुनिया के लिए, धन्यवाद।