(चहकते पक्षी) (संगीत) (अमाला) मेरा नाम एक लड़की के नाम पर रखा गया था। एक अफगानी लोक नायिका जो एक युद्ध में मारी गयी थी। मेरे पैदा होने के बाद ही, मेरे पिता को हमारा वंश वृक्ष मिला। जो ३०० साल पुराना था। लेकिन उस पर एक भी लड़की या महिला का नाम नहीं दिखाई दिया। उस वंश वृक्ष पर लड़कियों में मेरा नाम पहला था। उन्होंने लिखा मलाला। ये मैं हूँ। (कथाकार) जब उसके पिता का स्कूल तालिबान द्वारा बंद कर दिया गया, मलाला यूसुफजई ने अभियान शुरू कर दिया देश भर की युवा लड़कियों के स्कूल जाने के अधिकार के लिए मुझे भी अधिकार हैं, मुझे शिक्षा का अधिकार है, मुझे खेलने का अधिकार है, मुझे गाने, बात करने का अधिकार है, मुझे बाजार जाने का अधिकार है, मुझे बोलने का अधिकार है। (संगीत) (संगीत) (गोली चलने की आवाज) (रिपोर्टर) सिर में गोली मार दी। वो अभी भी गंभीर हालत में है। (संगीत) (रिपोर्टर) उसे सैन्य अस्पताल में प्लेन से ले जाया गया पेशावर में, जहां उसकी सर्जरी हुई थी। (कथाकार) सर्जन उसकी जान बचाने में लगे थे दुनिया भर में लोग उसकी जान की प्रार्थना कर रहे थे। (संगीत) (रिपोर्टर) पहली तस्वीर आज जारी की गयी, मलाला की आंखें खुली हुई हैं। (रिपोर्टर) हमारे पास बहुत अच्छी खबर है। मलाला यूसुफजई लंदन के एक अस्पताल से आज बाहर आ गयीं। (संगीत) (मलाला) आज, यह मेरे लिए सम्मान की बात है बहुत दिनों बाद कुछ कहने का मौक़ा मिला है। (संगीत) उन्होंने सोचा कि गोली हमें खामोश कर देगी। (संगीत) लेकिन वे असफल रहे। (संगीत) मेरा संदेश सभी युवाओं के लिए है। हम एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां चीजें वैसी नहीं हैं जैसी हम चाहते हैं। हमें एक ऐसी व्यवस्था और दुनिया मिल रही है जो असमान, सेक्सिस्ट, और नस्लवादी है। हमारा ये सिस्टम लोगों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। हमारी जलवायु, हमारा पर्यावरण खतरे में है। और भी बहुत कुछ है जो करने की जरूरत है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि युवा लोग खड़े होंगे, और आवाज बुलंद करंगे, और इस काम की सुरूवात अभी हो सकती हैं; आपकी उम्र आपको रोक नहीं सकती। अक्सर हमसे कहा जाता है कि आपको ४०से ५० का होना चाहिए दुनिया को बदलने के लिए। मुझे उसमें यकीन नहीं है। मुझे लगता है कि आप अभी चेंज-मेकर बन सकते है। चाहे आप ११ या १६ वर्ष के हैं; या फिर आप ३०, ४० साल के हैं। बदलाव कभी भी संभव है। और मैं चाहती हूं कि आप खुद पर विश्वास करें और इस दुनिया को निष्पक्ष, बराबरी का बनाए, और हर एक के लिए एक बेहतर जगह बनाए। (संगीत) (कथाकार) और एक बार फिर, इसका सीधा समाधान हैं जो चीजों को तेजी से बदल सकता है। (संगीत) हमें सत्ता के पदों पर महिलाओं की जरूरत है। सरकार के हर स्तर पर। समय आ गया है एक कोटा सुनिश्चित करने का जिससे महिलाओं को समान रूप से प्रतिनिधित्व किया जा सके सभी देशों में। हमारे कानूनों को समान बनाने का समय आ गया है, ताकि हर महिला को नौकरी मिल सके और एक राष्ट्रीय पहचान पत्र, और संपत्ति के मालिक होने का हक़। (संगीत) महिलाओं को हिंसा से मुक्त रहने के लिए और उनके शरीर और जीवन पर निर्णय लेने का अधिकार हो, ख़ास तौर पर अगर या कब शादी करना है। हमें पूरे तरह से गारंटी चाहिए यौन और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं और इसके अधिकार के लिए। लड़कियों की शिक्षा में अंतर को दूर करने के लिए पूँजी की आपूर्ति। और महत्वपूर्ण बदलाव की जरूरत है महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हासिल करने के लिए। पूँजी तक समान पहुंच के लिए, लिंग वेतन अंतर को समाप्त करने के लिए, डिजिटल दुनिया में समान पहुंच के लिए। मोबाइल बैंक खातों से, डिजिटल भुगतान प्रणाली के लिए और डिजिटल शिक्षा के लिए। (संगीत)