यह गीत लेखन का पाठ है।
संगीत एक कंप्यूटर प्रोग्राम की तरह है।
लिखित नोट्स(सरगम) और शब्द
गायक को बताते हैं कि क्या करना है।
संगीत के कुछ हिस्सों को
बार-बार उपयोग किया जाता है।
इसे हम कोरस कहते हैं।
कंप्यूटर प्रोग्राम में,
प्रोग्राम के जिन हिस्सों को बार-बार
इस्तेमाल किया जाता है, उन्हे फंक्शन कहते है।
जब आप गीत के बोल पढ़ते हैं
और यह "कोरस" शब्द लिखा आता है,
तो क्या आप शब्द "कोरस" गाते हैं?
नहीं, आप पढ़ने पहले, शीर्ष में देखते हैं
कि कौन से शब्दो से यह कोरस बना है।
इस पाठ में, आप एक छोटा सा गाना सीखेंगे
जिसका नाम है "Little bunny foo foo".
गाने में एक कोरस है
जिसे आप बार-बार गाएंगे।
एक फ़ंक्शन, कोड का एक टुकड़ा है जिसे
आप बार-बार कॉल और उपयोग कर सकते हैं।
यह प्रोग्रामिंग को आसान और
अधिक कुशल बनाता है
ताकि आपको अपने फंक्शन की स्टेप्स
को बार-बार लिखने ना पड़े
आपको सिर्फ एक बार लिखाना है।