Return to Video

Amazon की 2040 तक पूर्ण-शून्य पर पहुँचने की पर्यावरण शपथ

  • 0:01 - 0:03
    लिन्डसे लेविन: तो डेव,
    बस कुछ ही महीनों में,
  • 0:03 - 0:06
    आप बतौर Amazon कंज्यूमर रिटेल के सीईओ की
  • 0:06 - 0:07
    एक नई भूमिका में आ जाएँगे।
  • 0:07 - 0:08
    यह एक बड़ी भूमिका है।
  • 0:08 - 0:11
    आपके सभी उत्तरदायित्वों में से
  • 0:11 - 0:13
    पर्यावरण आपकी प्राथमिकता में कैसे होगा?
  • 0:13 - 0:16
    डेव क्लार्क: हमने गर्मियों के अन्त का
    ज़्यादातर समय
  • 0:16 - 0:19
    धुएँ से भरे सिएटल में बिताया है
  • 0:19 - 0:21
    शानदार पैसिफिक उत्तर-पश्चिम का
    मज़ा ले पाए बिना
  • 0:21 - 0:25
    उन सभी आगों के कारण,
    जिनसे अमेरिका का पश्चिमी तट
  • 0:25 - 0:27
    इस गर्मी के मौसम में घिरा था।
  • 0:27 - 0:31
    पर्यावरण हम सबके लिए
    एक बहुत ही वास्तविक चुनौती है
  • 0:31 - 0:35
    ना केवल Amazon में,
    बल्कि इस समय हमारे दैनिक जीवन में भी।
  • 0:35 - 0:38
    और मैं इस पर अपने दल और कारा के साथ
  • 0:38 - 0:39
    वर्षों से केन्द्रित हूँ।
  • 0:39 - 0:42
    यहाँ तक कि
    हमने अपने संचालन दल में ही
  • 0:42 - 0:45
    निरन्तरता दलों को शामिल किया है,
    बजाए कि वह कम्पनी का
  • 0:45 - 0:47
    एक अलग हिस्सा हों,
  • 0:47 - 0:51
    क्योंकि हम चाहते थे कि वह दल
    उन समूहों से जुड़े हों
  • 0:51 - 0:52
    जो वाकई बदलाव ला सकते हैं।
  • 0:52 - 0:55
    लिन्डसे: कारा, क्या आप उन कुछ
    मुश्किलों के बारे में बता सकती हैं
  • 0:55 - 0:57
    जिनका सामना आप
    Amazon जैसे कम्पनी के
  • 0:57 - 0:59
    कार्बन प्रभाव को घटाने के
    काम के दौरान कर रही हैं?
  • 0:59 - 1:02
    क़ारा हर्स्ट: Amazon के बारे एक बात
    जो सबसे रोमांचक भी है
  • 1:02 - 1:03
    और जटिल भी
  • 1:03 - 1:05
    वह है हमारे व्यापार की विविधता
  • 1:05 - 1:08
    हमारे विभिन्न उत्पाद और सेवाएँ,
  • 1:08 - 1:11
    विभिन्न उद्योग,
    विभिन्न प्रकार की इमारतें और दुकानें,
  • 1:11 - 1:12
    और आपूर्ति केन्द्र,
  • 1:12 - 1:16
    और हाँ, हमारी सभी ऑनलाइन आधारिक संरचनाएँ
    और व्यापार भी।
  • 1:16 - 1:20
    और हम पूर्ण-शून्य उत्सर्जन तक
    पहुँचने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
  • 1:20 - 1:22
    मुझे लगता है हमारा विषाल होना
    और हमारा बड़ा पैमाना
  • 1:22 - 1:24
    अस्ल में एक जबरदस्त
    फायदा हो सकता है।
  • 1:24 - 1:26
    यह हमें कार्बन प्रभाव के बारे में
    सोचने पर मजबूर करता है
  • 1:26 - 1:27
    हमारे सभी व्यापारों में,
  • 1:27 - 1:28
    संचालनों में,
  • 1:28 - 1:30
    हमारी प्रौद्योगिकियों में,
  • 1:30 - 1:31
    हमारी सेवाओं में, उत्पादों में।
  • 1:31 - 1:33
    और हम एक तरफ़,
  • 1:33 - 1:37
    अपने संचालनों को 2025 तक 100 प्रतिशत
    नवीकरणीय ऊर्जा से ऊर्जित करना चाहते हैं।
  • 1:37 - 1:41
    पर हम यह भी निश्चित कर रहे हैं,
    कि जब आपको कोई सामान मिले,
  • 1:41 - 1:44
    तो हम अपने उन सभी संचालनों में
    पूर्ण-शून्य कार्बन पर हों।
  • 1:44 - 1:47
    और हम इसे बहुत ही Amazon तरीके में
    करना चाहते थे।
  • 1:47 - 1:49
    तो, हमने कई वर्ष लगाकर उसे बनाया
  • 1:49 - 1:51
    जिसे हम कहते हैं
    "एक कॉर्बन प्रणाली का अभिलेख।"
  • 1:51 - 1:56
    यह ऐसे यंत्र हैं जो हमें पूरी कम्पनी में
    समग्र रूप से देखने के लिए सक्षम बनाते हैं।
  • 1:56 - 1:57
    लिन्डसे: डेव,
    Amazon ने एक शपथ ली है,
  • 1:57 - 1:59
    आप इसे कहते हैं "पर्यावरण शपथ,"
  • 1:59 - 2:02
    2040 तक अपने व्यापार में
    पूर्ण शून्य तक पहुँचने की।
  • 2:02 - 2:04
    यह पेरिस समझौते से भी
    10 साल पहले की समय सीमा है।
  • 2:04 - 2:08
    हमें इस रूपांतरण के पैमाने का बोध कराइए
  • 2:08 - 2:10
    जो आपके सभी संचालनों में करना होगा।
  • 2:11 - 2:13
    डेव: हाँ, यह यह बहुत ही कठिन है।
  • 2:13 - 2:15
    जब हमने इस प्रक्रिया को आरम्भ किया था,
  • 2:15 - 2:17
    तो हमने विज्ञान के परिप्रेक्ष्य से
    शुरुआत की थी,
  • 2:17 - 2:20
    हमारे व्यापार की सभी
    निविश्टियों के बारे में कुरेद कर समझना
  • 2:20 - 2:24
    हमारे व्यापार के कौनसे हिस्से कार्बन बनाते
    और पर्यावरण में उत्सर्जित करते हैं,
  • 2:24 - 2:27
    वह कौनसे तत्व हैं,
    उस प्रक्रिया का हर हिस्सा,
  • 2:27 - 2:29
    और हम उनमें कैसे सुधार करें।
  • 2:29 - 2:31
    और जैसे ही हमने इस ओर
    देखना आरम्भ किया,
  • 2:31 - 2:33
    तो हमने कहा, कि अच्छा,
    हम इन लक्ष्यों को पूरा कैसे करेंगे?
  • 2:33 - 2:38
    और इसमें वाकई व्यापार के हर पहलू में
    नवीनीकरण की ज़रूरत है,
  • 2:38 - 2:40
    चाहे वह नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में हो,
  • 2:40 - 2:43
    चाहे हमारी गाड़ियों के
    विद्युतीकरण में हो,
  • 2:43 - 2:45
    चाहे हमारे पैकेजिंग
    और प्रक्रियाओं में हो,
  • 2:45 - 2:47
    चाहे वह निर्माताओं के साथ
    काम करना हो।
  • 2:47 - 2:52
    ख़ास तौर पर हमारी आपूर्ति शृंखला के
    पूरे विस्तार में परिवर्तन आवश्यक है
  • 2:52 - 2:54
    समय के साथ इसके लक्ष्यों को
    पूरा करने के लिए।
  • 2:54 - 2:56
    इसीलिए पर्यावरण शपथ लेना
    बहुत ही अहम था।
  • 2:56 - 2:59
    लिन्डसे: कारा, पर्यावरण की शपथ
    केवल Amazon तक सीमित नहीं है,
  • 2:59 - 3:02
    आप अपने साथ जुड़ने के लिए
    अन्य कम्पनियों को भी आमंत्रित कर रही हैं।
  • 3:02 - 3:04
    क़ारा: हम जानते हैं
    कि हम इस पर्यावरण शपथ को
  • 3:04 - 3:05
    अकेले पूरा नहीं कर सकते।
  • 3:05 - 3:07
    इसके लिए न केवल कम्पनियों की
  • 3:07 - 3:09
    बल्कि सरकारों, समुदायों,
    और व्यक्तियों के साथ
  • 3:09 - 3:10
    साझेदारी की आवश्यकता है,
  • 3:10 - 3:12
    जो समाधान ढूँढेंगे
    और नई प्रौद्योगिकियाँ बनाएँगे।
  • 3:12 - 3:17
    हम अपनी पूरी आपूर्ति शृंखला के साथ-साथ,
    अन्य कम्पनियों को भी संलग्न करना चाहते हैं
  • 3:17 - 3:21
    और हम बहुत उत्साहित हैं
    कि 11 बड़े संगठनों ने
  • 3:21 - 3:23
    हमारे साथ पर्यावरण की शपथ ले भी ली है।
  • 3:23 - 3:25
    हम नवीनीकरण में तेज़ी लाना चाहते हैं,
  • 3:25 - 3:29
    और हमने दो अरब डॉलर की
    पर्यावरण शपथ निधि भी बना ली है
  • 3:29 - 3:31
    इन कम्पनियों में निवेश करने के लिए
  • 3:31 - 3:34
    जिनके उत्पाद और समाधान
    एक कम-कार्बन अर्थव्यवस्था की ओर
  • 3:34 - 3:35
    परिवर्तन में सहायक होंगे।
  • 3:35 - 3:38
    तो हम जानते हैं कि यह बहुत ही
    महत्वकाँक्षी चुनौती है,
  • 3:38 - 3:40
    पर हम कम से कम समय में
  • 3:40 - 3:42
    ज़्यादा से ज़्यादा प्रभाव
    डालना चाहते हैं,
  • 3:42 - 3:45
    और अन्य कम्पनियों के साथ यह साझा करना
    कि इसकी जटिलता के बारे में
  • 3:45 - 3:46
    हम Amazon में कैसे सोचते हैं
  • 3:46 - 3:50
    और उनको अपने साथ चलने के लिए
    आमन्त्रित करना बहुत ही उत्साहपूर्ण है।
  • 3:50 - 3:52
    लिन्डसे: डेव, जब Amazon जैसी कम्पनी
    आगे बढ़ती है,
  • 3:52 - 3:55
    तो इसका सभी आपूर्ति शृंखलाओं पर
    बड़ा असर हो सकता है।
  • 3:55 - 3:59
    हमें एक या दो उदाहरण दीजिए
    कि कैसे आपके द्वारा किया गया यह निर्णय
  • 3:59 - 4:03
    पूरे क्षेत्र में नवीनीकरण को
    उत्प्रेरित कर रहा है।
  • 4:03 - 4:06
    डेव: मैं आपके Rivian का उदाहरण
    दे सकता हूँ।
  • 4:06 - 4:11
    Rivian वह विद्युत गाड़ी निर्माता हैं
    जो हमारे वितरण दस्ते के लिए
  • 4:11 - 4:14
    1,00,000 विद्युत वितरण गाड़ियाँ बनाएँगे।
  • 4:14 - 4:16
    जब हमने आगे बढ़कर यह निवेश किया,
  • 4:16 - 4:20
    तब ऐसी कई नई कम्पनियाँ जन्म लेने लगीं
  • 4:20 - 4:22
    जो Rivian का
    सहयोग करने से सम्बन्धित थीं,
  • 4:22 - 4:25
    नई विद्युत वितरण गाड़ियों से,
  • 4:25 - 4:27
    यहाँ तक कि वैकल्पिक ईंधन से भी --
  • 4:27 - 4:30
    हमें वैकल्पिक जेट ईंधन के लिए
    फ़ोन आने शुरू हो गए,
  • 4:30 - 4:33
    जिस दिन हमने Rivian के बारे में घोषणा की।
  • 4:33 - 4:35
    तो, जैसे ही लोगों ने देखा
  • 4:35 - 4:38
    कि हम हमारे संचालनों के
    महत्वपूर्ण हिस्सों के लिए,
  • 4:38 - 4:40
    असली पूँजी निवेश करने वाले थे --
  • 4:40 - 4:41
    और यह कोई शौक नहीं था,
  • 4:41 - 4:46
    बल्कि हमारे संचालनों के
    बड़े हिस्सों में निवेश करना था --
  • 4:46 - 4:50
    सच मानिए, इतनी कम्पनियाँ सामने आने लगीं
  • 4:50 - 4:53
    जिनके पास एक उभरती हुई तकनीक थी
  • 4:53 - 4:57
    या कोई शानदार विचार था
    जिसके निर्माण के लिए उन्हें मदद चाहिए थी।
  • 4:57 - 5:00
    ऐसे एक के बाद एक उदाहरण थे।
  • 5:00 - 5:03
    लिन्डसे: डेव, क़ारा, हमसे बात करने
    के लिए आपका धन्यवाद।
  • 5:03 - 5:05
    हम पर्यावरण शपथ में आपकी
    सफलता की कामना करते हैं
  • 5:05 - 5:08
    और आपकी आने वाली प्रगति
    देखने के लिए आतुर हैं।
  • 5:08 - 5:09
    डेव: शुक्रिया,
  • 5:09 - 5:10
    यहाँ होना और इस शानदार आयोजन का
  • 5:10 - 5:12
    हिस्सा बनना,
    हमारे लिए गर्व की बात है।
  • 5:12 - 5:13
    क़ारा: शुक्रिया।
Title:
Amazon की 2040 तक पूर्ण-शून्य पर पहुँचने की पर्यावरण शपथ
Speaker:
डेव क्लार्क और क़ारा हर्स्ट
Description:

2019 में, Amazon ने पर्यावरण शपथ पर हस्ताक्षर किए, 2040 तक पूर्ण-शून्य कार्बन व्यापार बनने की प्रतिज्ञा। डेव क्लार्क, Amazon के कंज्यूमर रिटेल के सीईओ, और क़ारा हर्स्ट, कम्पनी के स्थिरता प्रयासों की प्रमुख, उद्यमी और कार्यकर्ता, लिन्डसे लेविन के साथ बात करते हैं, कि कम्पनी अपने व्यापार के सभी पहलुओं में अपने कार्बन प्रभाव को काम करने की योजना कैसे बना रही है -- इस परिवर्तन में अपने साथ अन्य कम्पनियों को जुड़ने के लिए आमन्त्रित करते हुए।

more » « less
Video Language:
English
Team:
closed TED
Project:
TEDTalks
Duration:
05:27

Hindi subtitles

Revisions Compare revisions