Return to Video

पेरू : संपोषणीय कृषि वर्षावन में। ग्लोबल आइडियाज़

  • 0:02 - 0:03
    इक्विटोस के चारो ओर के जंगल,
  • 0:03 - 0:07
    पूरे धरती के मुकाबले,
    सबसे ज़्यादा प्रजातियों का घर है।
  • 0:08 - 0:11
    ये एक तरह से स्वर्ग है,
    लेकिन यह ख़तरे में है।
  • 0:13 - 0:16
    सिर्फ 15 साल पहले,
    विशाल पेड़ शहरों के करीब पाए जाते थे।
  • 0:17 - 0:20
    अब इन्हे दूर से,
    नदी में बहा के लाते है
  • 0:20 - 0:22
    क्यूंकि यहाँ कुछ बचा नहीं है।
  • 0:23 - 0:25
    वनों की कटाई बढ़ रही है,
  • 0:25 - 0:27
    लॉगिंग से मूल्यवान लकड़ी मिलती है
  • 0:27 - 0:29
    जिसमें एक बड़ा अवैध व्यापार होता है।
  • 0:30 - 0:33
    और बड़े वृक्षारोपण के लिए जंगलों
    को साफ किया जा रहा है।
  • 0:35 - 0:37
    [ चैनसॉव की आवाज़ ]
  • 0:39 - 0:42
    लेकिन छोटे जोत वाले किसान भी
    पेड़ को काटते है,
  • 0:42 - 0:44
    जैसे वह सदियों से करते आ रहे है |
  • 0:45 - 0:48
    ट्रेस उनिडोस की तरह
    जो इक्विटोस से ज़्यादा दूर नहीं है |
  • 0:51 - 0:53
    किसान ज़मीन को दस्ती से साफ करते है,
  • 0:53 - 0:54
    एक एक पेड को काट कर|
  • 0:55 - 0:56
    शायद जला भी दे |
  • 0:56 - 0:58
    ये काफी सामान्य प्रथा है
    पूरे इलाके में |
  • 0:59 - 1:01
    [ स्पेनिश में बोल रहे है ]
  • 1:02 - 1:04
    ये पर्यावरण के लिए हानिकारक है|
  • 1:04 - 1:07
    ये बड़े मात्रा में
    ग्रीनहाउस गैस छोड़ता है |
  • 1:07 - 1:10
    अमेज़ॅन क्षेत्र में वनों की कटाई जारी है,
  • 1:10 - 1:12
    साथ ही मिट्टी का कटाव भी।
  • 1:12 - 1:14
    लकड़ी जलाने से पोषक
    तत्व चक्र छोटा हो जाता है,
  • 1:15 - 1:17
    ये बड़े और छोटे जीवों
    का खात्मा कर देता है।
  • 1:18 - 1:19
    [ स्पेनिश में बोल रहे है ]
  • 1:20 - 1:23
    कटाव का मतलब है कि
    बारिश का पानी और ज़्यादा मिट्टि को
  • 1:23 - 1:25
    बहाकर ले जाती है
    और ज़मीन बेकार हो जाता है।
  • 1:26 - 1:27
    [ स्पेनिश में बोल रहे है ]
  • 1:28 - 1:32
    शुरुआत में, राख मिट्ठी को
    ज़्यादा उपजाऊ बनाता है,
  • 1:32 - 1:33
    लेकिन सिर्फ एक मौसम के लिए।
  • 1:33 - 1:37
    उसके अगले साल फसल
    उत्पाद अक्सर कम रहता है।
  • 1:37 - 1:39
    किसान चले जाते है,
  • 1:39 - 1:42
    और छोड़ जाते है ऐसे खेत,
    जो रेत से थोड़ा बेहतर है।
  • 1:42 - 1:43
    [ स्पेनिश में बोल रहे है ]
  • 1:43 - 1:44
    जब आप टीवी रिपोर्ट देखते है,
  • 1:44 - 1:47
    इस क्षेत्र के जैव विविधता,
    और पौधों के बारे में,
  • 1:47 - 1:50
    आप शायद सोच रहे है कि अमेज़ॉन कि मिट्टि
  • 1:50 - 1:51
    उपजाऊ है और खेती के लिए उचित है।
  • 1:52 - 1:55
    लेकिन सिर्फ ४ या ५ प्रतिशत ज़मीन
    कृषि के अनुकूल है |
  • 1:57 - 2:00
    इसलिए किसान जैवमात्र को जलाते है।
  • 2:01 - 2:04
    ताकि मिट्टी को कार्बन मिले
    जो फसल के लिए ज़रूरी है।
  • 2:05 - 2:06
    [ स्पेनिश में बोल रहे है ]
  • 2:07 - 2:10
    यहाँ रहने वाले लोगों के लिए
    पेड़ काटना एक विकल्प नहीं है।
  • 2:11 - 2:13
    एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है
    उनके खेती की रिवाज़ में।
  • 2:13 - 2:14
    साथ ही,
  • 2:14 - 2:17
    वे धीरे-धीरे अपनी
    आजीविका के मूल आधार
  • 2:17 - 2:18
    को नष्ट कर रहे हैं।
  • 2:19 - 2:20
    [ स्पेनिश में बोल रहे है ]
  • 2:22 - 2:24
    हमें गैसोलीन डालने
    की ज़रूरत नहीं।
  • 2:26 - 2:28
    हम लकड़ी को ३ महीने तक सूखाते है।
  • 2:30 - 2:32
    हम सिर्फ तब जलाते है जब हवा तेज़ नहीं होता,
  • 2:33 - 2:35
    नहीं तो आग फैल सकता है।
  • 2:36 - 2:38
    मेरे बच्चे और मैं नज़र रखते है।
  • 2:38 - 2:42
    एक-दो बार आग हमारे घर के
    बहुत करीब आ गया था।
  • 2:42 - 2:44
    हमने उसे ढेर सारा पानी से बुझा दिया।
  • 2:45 - 2:48
    लेकिन जब आग दूर है
    हम उसे जलने देते है।
  • 2:48 - 2:50
    यहाँ पर सभी ऐसा करते है,
  • 2:50 - 2:52
    इस इलाके के सभी।
  • 2:54 - 2:58
    यहाँ के ज़्यादातर किसान
    अनन्नास, केला या यक्का उगाते है।
  • 2:58 - 3:01
    इस तरह का मोनोकल्चर
    मिट्टी को घटाता है।
  • 3:01 - 3:03
    ऐडर पेरेज़ ने इस ज़मीन को
  • 3:03 - 3:06
    ५ सालो से परम्परागत तरीके से खेती की है।
  • 3:06 - 3:08
    आज वो कुछ नया सीख रहे है।
  • 3:08 - 3:12
    छाइकुनि इंस्टिट्यूट, पर्माकल्चर के लिए
    समर्पित एक गैर सरकारी संगठन,
  • 3:12 - 3:15
    एक नया परियोजना
    इस क्षेत्र में शुरू किया है
  • 3:15 - 3:18
    ताकि ज़मीन को जलाकर
    साफ़ करने से रोक सके।
  • 3:18 - 3:21
    इन्होने चक्र इंटीग्रल से
    पहचान कराया,
  • 3:21 - 3:23
    एक जैविक कृषि मार्ग जिसमे
  • 3:23 - 3:25
    ज़मीन को जंगली घास से मुक्त कराया जाता है,
  • 3:25 - 3:27
    और पौधों को चुनिंदा रूप से काटा जाता है।
  • 3:29 - 3:31
    [ स्पेनिश में बोल रहे है ]
  • 3:32 - 3:34
    हम यहाँ जंगलो को दोहन कर रहे है
    ताकि एक चक्र इंटीग्रल बना सके।
  • 3:35 - 3:36
    बिना जलाएं।
  • 3:37 - 3:40
    और हमने बहुत सारे
    पौधो के प्रजातियां उगाये है,
  • 3:40 - 3:42
    खाद्य पौधे, औषधीय पौधे,
  • 3:42 - 3:44
    इमारती लकड़ी और फलोत्पादक पौधे
  • 3:45 - 3:46
    [ स्पेनिश में बोल रहे है ]
  • 3:47 - 3:51
    संगठन बताते है कि वो स्थानीय
    समुदायों के साथ काम करते है
  • 3:51 - 3:55
    ताकि पूर्व कोलंबियन समय
    के ज्ञान को पुनः सक्रिय कर सके।
  • 3:55 - 3:56
    प्राचीन ज्ञान
  • 3:56 - 3:59
    जो कुछ परिवारों के बीच
    जुबानी द्वारा पारित किया गया था
  • 3:59 - 4:02
    कि कैसे जंगल को स्थायी
    रूप से खेती की जाए,
  • 4:02 - 4:04
    और इसे स्वस्थ रखें।
  • 4:05 - 4:08
    [ स्पेनिश में बोल रहे है ]
  • 4:08 - 4:10
    मूल निवासी खेतो को जलाते नहीं है।
  • 4:10 - 4:13
    [ स्पेनिश में बोल रहे है ]
  • 4:13 - 4:16
    मेरी माँ ने मुझे चक्र इंटीग्रल
    तैयार करना सिखाया था।
  • 4:18 - 4:21
    आप देख सकते है कि इस खेत को जलाया नहीं है,
  • 4:23 - 4:26
    इसमें बहुत जैविक पदार्थ है।
  • 4:27 - 4:31
    यहां आप उन पत्तियों और शाखाओं को
    देख सकते हैं जिन्हें जलाया नहीं गया है।
  • 4:33 - 4:35
    इन्हे खाद बनाया जाता है,
  • 4:35 - 4:39
    ताकि मिट्टी अपनी नमी,
    सूक्ष्मजीवों को बरकरार रखे,
  • 4:39 - 4:40
    और अन्य छोटे
    जीव को भी।
  • 4:41 - 4:43
    चक्र इंटीग्रल बनाने के लिए
  • 4:43 - 4:46
    वर्षावन के पौधों की जानकारी ज़रूरी है।
  • 4:46 - 4:47
    किसको प्रकाश की ज़्यादा ज़रुरत है?
  • 4:47 - 4:49
    कौनसा आंशिक छाँव में बड़ा होता है?
  • 4:49 - 4:51
    उनका जीवन चक्र क्या है?
  • 4:51 - 4:52
    किस तरह का मिट्टी चाहिए?
  • 4:52 - 4:55
    और कितनी दूरी चाहिए?
  • 4:56 - 4:57
    यह कपास है,
  • 4:57 - 4:58
    इसमें औषधि गुण भी है।
  • 5:01 - 5:02
    ये सिडरेला है,
  • 5:02 - 5:05
    इसके लकड़ी निर्माण में उपयोग किया जाता है।
  • 5:10 - 5:11
    और यक्का,
  • 5:11 - 5:13
    आप इसके जड़ खा सकते है।
  • 5:17 - 5:20
    ये एक छोटा केले का पौधा है।
  • 5:23 - 5:24
    चक्र इंटीग्रल का सिद्धांत है कि
  • 5:24 - 5:27
    विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ
  • 5:27 - 5:28
    हर मौसम में प्रदान करे।
  • 5:28 - 5:30
    एक बार प्रवर्तन में आ जाए,
  • 5:30 - 5:32
    ये जलाने वाले खेतो से ज़्यादा टिकते है
  • 5:32 - 5:33
    और ज़्यादा उत्पाद देते है।
  • 5:33 - 5:37
    क्षेत्र के मज़दूर और किसानो को
    प्रशिक्षण दिया जा रहा है,
  • 5:37 - 5:39
    ताकि उन्होंने जो सीखा है,
    उसे पारित कर सके।
  • 5:44 - 5:46
    [ स्पेनिश में बोल रहे है ]
  • 5:47 - 5:48
    में उत्साहित हूँ !
  • 5:49 - 5:51
    मुझे पता है की में ज़्यादा
  • 5:51 - 5:52
    उत्पादन कर सकता हूँ
  • 5:52 - 5:53
    और बार बार खेती कर सकता हूँ।
  • 5:55 - 5:56
    में ऐसा ही करने जा रहा हूँ।
  • 5:58 - 5:59
    यहाँ जलाया नहीं जाता है।
  • 6:01 - 6:02
    हम कुछ फसल की कटाई करते है
  • 6:02 - 6:04
    और कुछ को सूखने के लिए छोड़ देते है
  • 6:04 - 6:06
    ताकि खाद के रूप में उपयोग कर सके।
  • 6:06 - 6:08
    प्रमुख बात यह है कि उपज बेहतर है
  • 6:09 - 6:11
    और पर्यावरण के लिए अच्छा है।
  • 6:14 - 6:16
    यह दोनों तरफ से जीत है।
  • 6:16 - 6:18
    प्राचीन कृषि विशेषज्ञता से
  • 6:18 - 6:21
    जंगलों की शक्ति का पुनस्थापन करे।
Title:
पेरू : संपोषणीय कृषि वर्षावन में। ग्लोबल आइडियाज़
Description:

अमेज़ॉन में निर्वृक्षीकरण के कारण मनुष्य और पशुओं के वास चौकाने वाले गति से नष्ट हो रहे है। इक्विटोस में एक गैर सरकारी संगठन, स्थानीय किसानों को ऐसे तरीके अपनाने में मदद कर रहे है, जो ज़्यादा पेड़ों को बचा सके और बेहतर फसल उत्पादन दे |
Subscribe: https://www.youtube.com/user/deutschewelleenglish?sub_confirmation=1

For more news go to: http://www.dw.com/en/
Follow DW on social media:
►Facebook: https://www.facebook.com/deutschewellenews/
►Twitter: https://twitter.com/dwnews
►Instagram: https://www.instagram.com/dw_stories/
Für Videos in deutscher Sprache besuchen Sie: https://www.youtube.com/channel/deutschewelle

more » « less
Video Language:
English
Team:
Amplifying Voices
Project:
Environment and Climate Change
Duration:
06:32

Hindi subtitles

Revisions Compare revisions