शुरुवात में वेब सरल था , जुड़ा हुआ, खुला और सुरक्षित था | कुछ अच्छा करने के लिए बनाया गया यह उससे बढ़ कर कुछ और ही बना एक जीता जगता परितंत्र मानवता की सेवा में | निर्माण के लिए एक सार्वजानिक संसाधन और अवसरों के लिए सपनो को सजाने के लिए एक जगह पर उन शुरुवाती दिनों में, किसी भी परितंत्र की तरह, वेब को आवश्यकता थी पोषण की | जैसे जैसे यह बढा, उपभोक्ताओ के लिए नयी परेशानीयां आयीं | पॉप-अप्स, वायरस | विकल्पों की कमी | पर्दों में कैद सामग्री | वेब बिगड़ रहा था | यह धीमा, जटिल, डरावना था | उपभोगता पूछने लगे..... क्या सिर्फ यही है? या वेब इससे "बेहतर" हो सकता है? कुछ लोगों का एक छोटा समूह कोडर, डिज़ाइनर, विचारक मानते थे की यह हो सकता है | उनके पास एक सहासी योजना थी | की एक छोटी सी लाभ-निरपेक्ष वैश्विक समुदाय इससे बेहतर कुछ बना सकता है और वेब पर नए विचारों और निर्माणों को बढा सकते हैं | उन्होंने इसे नाम दिया मोज़िला प्रोजेक्ट | उन्होंने शुरुवात करी एक नए तरह के वेब ब्राउज़र को बना कर | जिसे हम आज फ़ायरफ़ॉक्स के नाम से जानते हैं | और उन्होंने इसे लाभ-निरपेक्ष बनाया, ताकि यह वेब का इस्तेमाल करने वाले लोगों को खुद से आगे रख सके | एक सॉफ्टवेर से बढ़ कर यह एक जरिया था जहाँ कोई भी अपने सपनो को आकर दे सकता था | बाधाएं कम हो गयी | आज जिस वेब को हम जानते हैं उसकी नीव दिखाई देने लगी वेब एक ऐसी जगह बन गयी जहाँ आप बना सकते हैं कुछ भी जो आप सोच सकें जैसे-जैसे वेब बढ़ा, हमारे उससे सम्बन्ध बदले मोबाइल तंत्रों ने हमे इसे कहीं भी, हर कहीं ले जाने लायक बनाया हम एप्स और ब्राउज़र में रहने लगे अब वेब के सामने है एक नयी चुनौती: सीमित मंच, गोपनीयता उद्घाटन, अदूरदर्शी सरकारी कानून, सीमित समुदाय, सीमित विकल्प.... हमारी व्यक्तिगत जानकारी हर जगह एकत्रित की जा रहा है, उपयोगकर्ता नियंत्रण खोने लगे.. पर इसे इस तरह नहीं होना चाहिए | मोज़िला और फ़ायरफ़ॉक्स मौजूद हैं लोगों की मदद को, वेब को बचने के लिए जिससे हमे प्यार है, और उपभोगताओं के लिए खड़े रहने के लिए जहाँ उनके विकल्प और नियंत्रण पर खतरा हैं | अपने फ़ायरफ़ॉक्स मोबाइल और ओएस के साथ मोज़िला वेब को सबके लिए खुला और सुगम बना रहा है | रचनामकता और निर्माण की एक जगह, और हम सॉफ्टवेयर से आगे जा रहे हैं... हम वेब बनाने वालों की एक नयी पीढ़ी को बनाने में मदद कर रहे हैं, लाखों वेब उपयोगकर्ताओं को वेब बनाने वाले बना कर, एक वैश्विक समुदाय में एक साथ सीख कर | हम लोगो को संघटित कर रहे हैं उनहे बचाने के लिए जो चीज़ उनके लिए वेब पर मायने रखती हैं: गोपनीयता, उप्भेगता की पसंद, आज़ादी, उस वेब को बनाने की बारी जो वह चाहते हैं | हम विशवास करते हैं की वेब वह जगह है जहाँ हर कोई अपने सपनो को आकार दे सकता है | आप हमारे मदद कर सकते हैं नए उत्पाद और प्रोग्राम बनाने में, वेब को बचने में और मोज़िला को बढ़ाने में क्योंकि वेब अनमोल है ऐसा न करने के लिए | हमसे जुड़े: MOZILLA.ORG/CONTIBUTE