एक वैश्विक महामारी समाप्त कब होती है?
-
0:06 - 0:10इस दुर्भाग्यवश जाने पहचाने
परिदृश्य के बारे में विचार कीजिए। -
0:10 - 0:15कुछ माह पहले एक अत्यधिक संक्रामक,
कभी-कभी प्राणघातक -
0:15 - 0:18श्वसनतंत्रीय वाइरस ने
मनुष्य को पहली बार संक्रमित किया। -
0:18 - 0:21फ़िर सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय
इसकी रोक-थाम कर पाते, -
0:21 - 0:23उससे भी तेज़ी से यह फ़ैल गया।
-
0:23 - 0:26अब वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन (WHO) ने
एक वैश्विक महामारी का एलान कर दिया है, -
0:26 - 0:29जिसका अर्थ है
कि यह पूरे विश्व में फैल रही है। -
0:29 - 0:34मृतकों की संख्या बढ़ने लगी है
और सब के अधरों पर एक ही प्रश्न है: -
0:34 - 0:37यह वैश्विक महामारी आखिर समाप्त कब होगी?
-
0:37 - 0:40जहाँ तक है, WHO इस वैश्विक महामारी के
समाप्त होने का एलान तब करेगा, -
0:40 - 0:43जब संक्रमण की अधिकतर रोक-थाम हो जाएगी,
-
0:43 - 0:47और हस्तांतरण की दरें सम्पूर्ण विश्व में
बहुत हद तक गिर जाएँगी। -
0:47 - 0:51परन्तु यह होता कब है
वह तो इस पर निर्भर करता है -
0:51 - 0:53कि वैश्विक सरकारों का
अगला कदम क्या होता है। -
0:53 - 0:55उनके पास तीन मुख्य उपाय हैं:
-
0:55 - 1:00दौड़ कर पार करना, विलम्ब और टीकाकरण,
या समन्वय कर कुचलना। -
1:00 - 1:02इन में से एक को
ज़्यादातर सर्वश्रेष्ठ माना जाता है -
1:02 - 1:05और हो सकता है यह वह ना हो
जिसे आप सोच रहे हैं। -
1:05 - 1:09पहले उपाय में, सरकारों और और समुदायों को
संक्रमण रोकने के लिए कुछ नहीं करना -
1:09 - 1:13बल्कि जितना जल्दी हो सके
लोगों को संक्रमित होने देना है। -
1:13 - 1:15वायरस के बारे में
शोध करने के अभाव में -
1:15 - 1:19चिकित्सकों को अपने मरीज़ों को बचाने के
तरीकों के बारे में बहुत कम जानकारी है, -
1:19 - 1:21और अस्पताल अपनी उच्च क्षमता तक
लगभग तत्काल पहुँच जाएँगे। -
1:21 - 1:26लगभग दस लाख से दस करोड़ के बीच
कहीं मृतकों की सँख्या होगी, -
1:26 - 1:30या तो वायरस के कारण,
या चिकित्सा प्रणालियों के पतन के कारण। -
1:30 - 1:33जल्द ही ज़्यादातर लोग
संक्रमित हो चुके होंगे -
1:33 - 1:35और या तो उनकी मृत्यु हो चुकी होगी
-
1:35 - 1:38या वह प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं का
निर्माण कर बच चुके होंगे। -
1:38 - 1:41इस समय के आस पास
झुण्ड रोग प्रतिरोधक शक्ति बनने लगेगी, -
1:41 - 1:44जिसमें वायरस नए मेज़बान नहीं ढूँढ पाएगा।
-
1:44 - 1:49तो वैश्विक महामारी अपनी शुरुआत के
कुछ समय में ही समाप्त हो जाएगी। -
1:49 - 1:52परन्तु झुण्ड रोग प्रतिरोधक शक्ति बनाने का
एक और तरीका है -
1:52 - 1:54जिसमें इतने सारे जीवनों से
कीमत भी ना चुकानी पड़े। -
1:54 - 1:59आइये दोबारा उस समय पर जाते हैं
जब WHO ने वैश्विक महामारी का एलान किया था। -
1:59 - 2:02इस बार, दुनिया भर की सरकारें और समुदाय
-
2:02 - 2:04वायरस के संक्रमण की गति को
धीमा कर देते हैं, -
2:04 - 2:08ताकि अनुसंधान सुविधाओं को
एक टीका विकसित करने का समय मिल सके। -
2:08 - 2:11वह समय मांग रहे हैं,
कुछ ऐसी युक्तियों का प्रयोग कर -
2:11 - 2:14जिनमें वाहकों की पहचान के लिए
बड़े पैमाने पर जांच, -
2:14 - 2:16संक्रमित लोगों को,
-
2:16 - 2:18और जिनके संपर्क में वह आए
उनको संगरोध करना -
2:18 - 2:21और शारीरिक दूरी शामिल हैं।
-
2:21 - 2:25इन उपायों के होते हुए भी
वायरस धीरे धीरे फैलता जाता है, -
2:25 - 2:28लाखों की मृत्यु का कारण बनता है।
-
2:28 - 2:30कुछ शहर उद्भेद को नियन्त्रित कर लेते हैं
-
2:30 - 2:33और रोज़ मर्रा की ज़िन्दगी में
वापस चले जाते हैं -
2:33 - 2:34पर पुनरुत्थान होता है
-
2:34 - 2:37और उन्हें शारीरिक दूरी की ज़िन्दगी में
वापस जाना पड़ता है, -
2:37 - 2:38जब कोई नया मामला आता है।
-
2:38 - 2:40अगले कुछ वर्षों में,
-
2:40 - 2:46एक या संभवतः कई टीके व्यापक रूप से,
आशापूर्वक मुफ्त में उपलब्ध हो जाते हैं, -
2:46 - 2:49दुनियाभर की कोशिश के कारण।
-
2:49 - 2:52जब 40-90 % जनसँख्या को टीका लग जाता है--
-
2:52 - 2:55उस सटीक मात्रा में
जो वायरस के अनुसार परिवर्तनीय है-- -
2:55 - 3:00झुण्ड रोग प्रतिरोधक शक्ति बनने लगती है
और विश्वमारी ख़त्म होने लगती है। -
3:00 - 3:03आइये घड़ी की सुईं को
एक बार फिर से पीछे ले कर जाते हैं, -
3:03 - 3:05एक अन्तिम रणनीति पर विचार करने के लिए:
-
3:05 - 3:07समन्वय कर कुचलना।
-
3:07 - 3:11यहाँ हम वायरस को एक साथ हर जगह
भूखा मार देना चाहते हैं -
3:11 - 3:17संगरोध, सामाजिक दूरी,
तथा यात्रा प्रतिबन्धित कर। -
3:17 - 3:20इसमें महत्वपूर्ण बात है
एक-साथ प्रतिक्रिया करना। -
3:20 - 3:23एक आम वैश्विक महामारी में
जब एक देश में मामले शिखर पर होते हैं -
3:23 - 3:26तब कोई दूसरा देश अपने पहले मामलों से
परिचय कर रहा होता है। -
3:26 - 3:28हर नेता के अपने अधिकार-क्षेत्र में
जो हो रहा हो -
3:28 - 3:30उस पर प्रतिक्रिया करने की जगह
-
3:30 - 3:36यहाँ हर एक को विश्व को एक विशाल
परस्पर जुड़ी प्रणाली की तरह समझना होगा। -
3:36 - 3:38अगर सही तरह से समन्वय किया जाए
-
3:38 - 3:41तो इस विश्वमारी को कुछ ही महीनों में
समाप्त किया जा सकता है -
3:41 - 3:44वह भी कम जीवनों की क्षति हुए।
-
3:44 - 3:46परन्तु जब तक वायरस का
पूर्णतः विनाश नहीं हो जाता-- -
3:46 - 3:48जिसकी सम्भावना बहुत ही कम है--
-
3:48 - 3:53वैश्विक महामारी के स्तर तक जाने का
ख़तरा बना रहेगा। -
3:53 - 3:57और जानवरों के वाहक बन
संक्रमण फ़ैलाने जैसे घटक -
3:57 - 4:01हमारी बेहतरीन कोशिशों को भी
नाकामयाब कर सकते हैं। -
4:01 - 4:06तो कौनसी रणनीति इस प्राणघातक, संक्रामक
श्वसनतंत्रीय वाइरस के लिए बेहतरीन है? -
4:06 - 4:10दौड़ कर पार करना त्वरित समाधान है,
पर वह एक वैश्विक तबाही होगा, -
4:10 - 4:14और अगर लोग दोबारा संक्रमित हो सकते हैं,
तो शायद यह काम ही ना करे। -
4:14 - 4:19केवल समन्वय कर वायरस कुचलना भी
अपनी गति के कारण मोहक समाधान है, -
4:19 - 4:24परन्तु केवल सच्चे और लगभग असम्भव
वैश्विक सहयोग के साथ ही विश्वसनीय है। -
4:24 - 4:30इसीलिए जितना हो सके उतने वैश्विक समन्वय की
सहायता के साथ टीकाकरण को ही -
4:30 - 4:33ज़्यादातर विजयी रणनीति माना जाता है;
-
4:33 - 4:37दौड़ में यह एक धीमा, स्थिर,
और सिद्ध किया हुआ विकल्प है। -
4:37 - 4:42अगर यह वैश्विक महामारी आधिकारिक तौर पर
टीका बनने से पहले समाप्त हो भी जाती है, -
4:42 - 4:44तो भी वायरस दोबारा बदलती ऋतुओं में
फ़िर प्रकट हो सकता है -
4:44 - 4:47तो टीका लोगों की रक्षा करता रहेगा।
-
4:47 - 4:50और चाहे टीका बनाने में वर्षों लग जाएँ,
-
4:50 - 4:55लोगों के जीवन में अवरोध
पूरी अवधि तक रहे, यह ज़रूरी नहीं। -
4:55 - 4:58उपचार और लक्षणों की रोकथाम के नए तरीके
-
4:58 - 5:01वायरस को कम खतरनाक बना सकते हैं,
-
5:01 - 5:05और इसलिए रोकथाम करने के
कम चरम उपायों की आवश्यकता होगी। -
5:05 - 5:08भरोसा रखिये:
यह वैश्विक महामारी समाप्त होगी। -
5:08 - 5:11इसकी विरासत दीर्घ काल तक रहेगी,
पर पूर्णतः बुरी नहीं होगी; -
5:11 - 5:15जिन नए तरीकों, सामाजिक सेवाओं,
और प्रणालियों को हम विकसित करेंगे, -
5:15 - 5:18वह सबके भले के लिए प्रयोग की जा सकेंगी।
-
5:18 - 5:20और अगर हम सफलताओं से प्रेरणा
-
5:20 - 5:23और असफलताओं से शिक्षा लें
-
5:23 - 5:26तो हम अगली सम्भवतः वैश्विक महामारी को
इतना नियन्त्रित कर सकते हैं -
5:26 - 5:30कि हमारे बच्चों के बच्चों को
शायद उसका नाम भी ना पता चले।
- Title:
- एक वैश्विक महामारी समाप्त कब होती है?
- Speaker:
- एलेक्स रोज़ेनथॉल
- Description:
-
पूरा पाठ पढ़ें: https://ed.ted.com/lessons/when-is-a-pandemic-over
इस परिदृश्य के बारे में विचार कीजिए: एक अत्यधिक संक्रामक, और कभी-कभी प्राणघातक श्वसनतंत्रीय वाइरस मनुष्य को पहली बार संक्रमित करता है। फ़िर यह पूरे विश्व में तेज़ी से फ़ैल जाता है, और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन (WHO) एक वैश्विक महामारी का एलान कर देता है। मृतकों की संख्या बढ़ने लगती है और सब के अधरों पर एक ही प्रश्न होता है: यह वैश्विक महामारी आखिर समाप्त कब होगी? एलेक्स रोज़ेनथॉल उन तीन मुख्य रणनीतियों को विस्तृत करते हैं, जिनको वैश्विक सरकारें एक वैश्विक महामारी को समाप्त करने के प्रयोग कर सकती हैं।
पाठ एलेक्स रोज़ेनथॉल, विसोरामा द्वारा निर्देशित।
- Video Language:
- English
- Team:
- closed TED
- Project:
- TED-Ed
- Duration:
- 05:35
Arvind Patil approved Hindi subtitles for When is a pandemic over? | ||
Arvind Patil edited Hindi subtitles for When is a pandemic over? | ||
Arvind Patil accepted Hindi subtitles for When is a pandemic over? | ||
Arvind Patil edited Hindi subtitles for When is a pandemic over? | ||
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for When is a pandemic over? | ||
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for When is a pandemic over? | ||
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for When is a pandemic over? | ||
Adisha Aggarwal edited Hindi subtitles for When is a pandemic over? |