यह परेड नहीं है। मेरा नाम ग्रेट थनबर्ग है। हम सामूहिक विनाश के शुरुआत में जी रहे हैं। हमारा मौसम बदल रहा है। मेरे जैसे बच्चे विरोध के लिए शिक्षा छोड़ रहे हैं। लेकिन हम अभी भी इसे ठीक कर सकते हैं। आप भी इसे ठीक कर सकते हैं। जीवित रहने के लिए, हमें ईंधन को जलाने से रोकना होगा। लेकिन सिर्फ़ यही पर्याप्त नहीं होगा। बहुत सारे समाधानों के बारे में बात कर सकते हैं। लेकिन उस समाधान का क्या जो हमारे बिल्कुल सामने है? मेरे दोस्त जॉर्ज इसके बारे में बताएँगे। एक जादुई मशीन है जो हवा में से कार्बन सोख लेती है ज़्यादा महंगी नहीं है और जो खुद को बनाती जाती है. उसे कहते हैं... पेड़। प्राकृतिक मौसम समाधान के लिए पेड़ एक अच्छा उदाहरण है। मैंग्रोव, पीट बोग, जंगल, दलदल, सीबेड्स, केल्प वन, दलदल, कोरल रीफ़ वे कार्बन को हवा से निकालते हैं और उसे अपने में बंद कर लेते हैं। प्रकृति एक साधन है जिसके उपयोग से हम बदला हुआ मौसम ठीक कर सकते हैं। ये प्राकृतिक मौसम समाधान, भारी अंतर ला सकते हैं। बहुत बढ़िया, ना? लेकिन यह सिर्फ़ तब अगर हम ज़मीन के अंदर ईंधन रहने देते हैं। और अविश्वसनीय बात यह है ........ अभी हम इस चीज़ को अनदेखा कर रहे हैं। हम प्राकृतिक आधारित समाधानों की तुलना में वैश्विक ईंधन सब्सिडी पर 1000 गुना अधिक खर्च करते हैं। जितना पैसा मौसम के बदलाव से निपटने के लिए खर्च किया जाता है उसका सिर्फ़ 2% प्राकृतिक मौसम समाधानों के लिए मिलता है। यह आपका पैसा है। यह आपके टैक्स और आपकी बचत का पैसा है। और अविश्वसनीय चीज़ सुनिए इस समय जब हमें प्रकृति की बहुत ज़रुरत है, हम इसे पहले से कहीं अधिक तेज़ी से नष्ट कर रहे हैं। हर एक दिन में 200 प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं। आर्कटिक की ज़्यादातर बर्फ़ हट चुकी है। हमारे अधिकांश जंगली जानवर गायब हो गए हैं। हमारी बहुत सी मिट्टी गायब हो गई है। तो हमें क्या करना चाहिए? आपको क्या करना चाहिए? यह आसान है... हमारे लिए आवश्यक है बचाना पुनर्स्थापित करना और पैसे जोड़ना। बचाना एक मिनट में 30 फ़ुटबॉल पिचों के बराबर ट्रॉपिकल जंगलों को काटा जा रहा है। जहां भी प्रकृति कुछ महत्वपूर्ण कार्य कर रही है, हमें उसकी रक्षा करनी चाहिए। पुनर्स्थापित करना हमारा ग्रह काफी खराब हो चुका है। लेकिन प्रकृति पुन: उत्पन्न हो सकती है और हम ईकोसिस्टम को वापस लाने में मदद कर सकते हैं। पैसे जोड़ना हमें प्रकृति को नष्ट करने वाली चीज़ो को रोकना होगा और उन चीज़ो के लिए भुगतान करना होगा जो इसकी मदद करते हैं। यह इतना आसान है। बचाना पुनर्स्थापित करना पैसे जोड़ना यह कहीं भी हो सकता है: बहुत से लोग प्राकृतिक मौसम समाधान का उपयोग करना शुरू कर चुके हैं। हमें इसे बड़े पैमाने पर करने की ज़रूरत है। आप इसका हिस्सा हो सकते हैं। प्रकृति के संरक्षण करने वाले लोगों को चुनें। यह वीडियो शेयर करें। इसके बारे में बात करें। दुनिया भर में प्रकृति के लिए लड़ने वाले कई अद्भुत आंदोलन हैं। उनके साथ जुड़ें। सब कुछ मायने रखता है। आप क्या करते है, मायने रखता है।