Return to Video

ब्रोंक्स से फिर आ रहा है, कुछ ख़ास

  • 0:00 - 0:02
    मेरा नाम जॉन ग्रे है।
  • 0:02 - 0:04
    वे मुझे डिश वाशर बुलाते हैं।
  • 0:06 - 0:08
    मैं गैटो गेस्ट्रो का एक संस्थापक हूँ
  • 0:08 - 0:10
    यह ब्रोन्क्स में स्थित एक समूह है
  • 0:10 - 0:15
    जो फूड, डिजाईन और कला के लिए
    काम करता है।
  • 0:16 - 0:21
    ब्रोन्क्स, जो कि मेरा घर है, हम यहाँ के
    लोगो के अनुभवों को चुनौती देने वाले
  • 0:21 - 0:23
    प्रयोग करते हैं।
  • 0:26 - 0:28
    यह बड़ा मज़ेदार है,
  • 0:28 - 0:32
    मैं बस कुछ दिनों पहले ही
    पेरिस से वैंकूवर आया हूँ।
  • 0:32 - 0:36
    हमने ब्रोन्क्स ब्रेसरी से
    प्लेस वेंडोम पर कब्जा कर लिया।
  • 0:36 - 0:38
    ऊई ऊई शैरी
  • 0:38 - 0:42
    (हँसी)
  • 0:42 - 0:45
    यह पागलपन है, क्योंकि
    पेरिस में यह कहा जाता है,
  • 0:45 - 0:46
    "ले ब्रोंक्स,"
  • 0:46 - 0:52
    जिसका मतलब गड़बड़ या
    परेशानी जैसा कुछ होता है।
  • 0:52 - 0:53
    वह प्लेस वेंडोम है।
  • 0:53 - 0:55
    हमने इसे एक बार बंद कर दिया।
  • 0:55 - 0:57
    (हँसी)
  • 0:57 - 1:01
    यह भाषा तब चलन में आयी
    जब ब्रोन्क्स जल रहा था,
  • 1:01 - 1:04
    और "द वारियर्स" तथा "फोर्ट अपाचे"
    जैसी फिल्में
  • 1:04 - 1:06
    अभी भी असर डाल रही थीं।
  • 1:06 - 1:08
    कुछ लोग शायद न माने लेकिन
  • 1:08 - 1:11
    मुझे यकीन है कि ब्रोन्क्स
    नाकाम होने के लिए ही था।
  • 1:12 - 1:15
    वहाँ का पावर ब्रोकर, एक जोकर था
  • 1:16 - 1:20
    रोबर्ट मोजेज़, जिसने
    लाल सागर को अलग करने के बजाय
  • 1:20 - 1:23
    एक सिक्स लेन हाइवे से
    ब्रोंक्स को अलग कर दिया
  • 1:23 - 1:24
    और मेरे समुदाय को अलग कर दिया।
  • 1:25 - 1:28
    मेरे पुरखों का घर फीदरबेड लेन पर था,
  • 1:29 - 1:31
    और इस नाम के उलट
  • 1:31 - 1:33
    वे रात में कभी वहाँ नहीं सो पाये
  • 1:33 - 1:37
    क्योंकि एक ब्लॉक की दूरी पर
    लगातार ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग
  • 1:37 - 1:39
    होती थी, जो क्रॉस ब्रोन्क्स एक्स्प्रेसवे
  • 1:39 - 1:41
    बनाने के लिए ज़रूरी थी।
  • 1:41 - 1:44
    मैं समझता हूँ कि ऐसे राजनीति फैसले
  • 1:44 - 1:46
    जुर्म का खाका तैयार करते हैं।
  • 1:46 - 1:50
    (तालियाँ)
  • 1:51 - 1:54
    हम जैसे कस्बाई लोगों के
    लचीलेपन की वजह से
  • 1:54 - 1:57
    इस सुव्यवस्थित उत्पीड़न में से
  • 1:57 - 2:03
    हिप-हॉप संस्कृति किसी फीनिक्स की तरह
    इस राख़ और कचरे से पैदा हुई है।
  • 2:03 - 2:05
    हिप-हॉप अब अरबों डॉलर का उद्योग है,
  • 2:05 - 2:09
    लेकिन यह आर्थिक कार्यवाही ब्रोंक्स
    या उस जैसे समुदाय को
  • 2:09 - 2:10
    वापस लौटा कर नहीं लाएगी।
  • 2:12 - 2:14
    चलिये साल 1986 में चलते हैं।
  • 2:14 - 2:17
    मेरा जन्म एड्स के संकट,
    कोकीन और ड्रग्स को लेकर
  • 2:17 - 2:19
    होने वाले झगड़ों के
  • 2:19 - 2:21
    ठीक बीच में हुआ था।
  • 2:22 - 2:27
    रीगन से गैटो के अर्थशास्त्र तक
    एक ही चीज़ रिस कर आती थी
  • 2:27 - 2:31
    तकलीफ, जेल और गरीबी।
  • 2:32 - 2:39
    मुझे खूबसूरत, प्रतिभाशाली और
    पढ़ी-लिखी नीग्रो औरतों ने पाला है।
  • 2:39 - 2:42
    फिर भी मेरे पिता इस तस्वीर में नहीं है,
  • 2:42 - 2:46
    और मैं गलियों के आकर्षण से
    बच नहीं सका।
  • 2:46 - 2:47
    जैसा कि बिगी ने कहा था
  • 2:47 - 2:51
    यू आर आईदर स्लिंगिंग क्रेक रॉक
    ऑर यू गॉट ए विकेड जंप शॉट।
  • 2:52 - 2:54
    गलत मत समझिए, मेरे जम्पर गीले थे।
  • 2:54 - 2:57
    (हँसी)
  • 2:57 - 2:58
    माई शिट वाज़ वेट।
  • 2:58 - 3:02
    (तालियाँ)
  • 3:02 - 3:05
    लेकिन जब मैं 15 साल का हुआ
    तो वीड्स बेचने लगा,
  • 3:05 - 3:07
    मैंने हाई स्कूल पूरा नहीं किया,
  • 3:07 - 3:10
    न्यूयॉर्क एजूकेशन बोर्ड ने मुझे
    सभी स्कूलों में बैन कर दिया,
  • 3:10 - 3:13
    लेकिन 18 साल का होने पर मैने
    कोकीन बेचने के लिए ग्रेजूएशन की।
  • 3:13 - 3:15
    सब कुछ अच्छा रहा।
  • 3:15 - 3:20
    जब तक कि मैं एक केस में पकड़ा नहीं गया,
    तब मैं 20 साल का था।
  • 3:20 - 3:21
    मैं 10 साल की सज़ा काट रहा था।
  • 3:22 - 3:27
    मैने जमानत ली, एक फैशन इंस्टीट्यूट
    में दाखिला लिया,
  • 3:27 - 3:29
    मैने सड़कों से सीखे अपने हुनर
    को यहाँ आजमाया
  • 3:29 - 3:31
    अपना फैशन ब्रांड शुरू करने के लिए।
  • 3:31 - 3:33
    मेरे वकील ने मेरी महत्वकांक्षा को देखा
  • 3:34 - 3:36
    उसने सुझाया कि जज
    मेरी सजा रोक देंगे।
  • 3:37 - 3:40
    मेरी ज़िंदगी में पहली बार,
    यह रोक बहुत अच्छी साबित हुई।
  • 3:40 - 3:42
    (हँसी)
  • 3:43 - 3:47
    दो साल तक कोर्ट की कई
    तारीखों के बाद अंत में
  • 3:48 - 3:49
    मेरा केस खारिज हो गया।
  • 3:51 - 3:54
    मेरे दोनों भाई जेल में रह चुके हैं,
  • 3:54 - 3:57
    तो जेल के तौर-तरीकों की
    पकड़ से बच निकालना
  • 3:57 - 3:59
    मुझे संभव नहीं लगता था।
  • 3:59 - 4:01
    मेरा एक भाई इस वक्त 20 साल की
    सजा काट रहा है।
  • 4:03 - 4:07
    मेरी माँ ने बहुत प्रयास किए हैं,
    वह मुझे बाहर खिलाने ले जाती,
  • 4:07 - 4:09
    उनकी कोशिश रहती कि हम म्यूज़ियम जाएँ
  • 4:09 - 4:11
    और विदेश यात्रा पर भी,
  • 4:11 - 4:14
    ताकि मैं संस्कृति से ज्यादा से ज्यादा
    परिचित हो सकूँ।
  • 4:16 - 4:18
    मुझे याद है कि जब मैं बच्चा था,
  • 4:18 - 4:22
    तो मैं सबके लिए कैसे डिनर का
    ऑर्डर दिया करता था।
  • 4:22 - 4:25
    ब्रेड तोड़ना मेरे लिए हमेशा किसी साँचे को
    तोड़ने जैसा रहा है
  • 4:25 - 4:26
    और लोगों से मिलने जैसा।
  • 4:27 - 4:29
    मैं और मेरा साथी लेस,
  • 4:29 - 4:31
    हम ब्रोंक्स की एक ही गली मैं पले-बढ़े हैं,
  • 4:31 - 4:32
    गली के दो यार।
  • 4:32 - 4:33
    वह एक शेफ हुआ करता था।
  • 4:33 - 4:37
    हम अपने लोगों के फ़ायदे के लिए
    फूड गेम में कुछ नया करने की
  • 4:37 - 4:39
    संभावना के बारे में चर्चा करते थे।
  • 4:39 - 4:42
    लेस ने तब एक फूड शो "चोप्ड" जीता था।
  • 4:43 - 4:47
    हमारा साथी मेल्कम, नोमा में एक पेस्ट्री
    किचन चलाने के लिए कमर कस रहा था,
  • 4:47 - 4:50
    हाँ, कोपनहेगन में दुनिया की बेहतरीन नोमा,
    आप तो जानते ही हैं।
  • 4:51 - 4:55
    मेरे साथी पी ने अभी-अभी इटली में
    अपनी ट्रेनिंग पूरी की है,
  • 4:55 - 4:57
    वह भी मिलानों में।
  • 4:58 - 5:01
    हमनें तय किया कि दुनिया को थोड़े
    ब्रोंक्स के तड़के की ज़रूरत है,
  • 5:01 - 5:04
    तो हमने एकजुट होकर गेटो गेस्ट्रो बनाई।
  • 5:05 - 5:08
    (तालियाँ)
  • 5:14 - 5:17
    जबकि मैं जानता हूँ कि यह नाम
    बहुत से लोगों को असहज कर देता है,
  • 5:17 - 5:19
    हमारे लिए 'गेटो' मतलब घर।
  • 5:20 - 5:23
    ठीक वैसे जैसे मुंबई या नैरोबी
    का रहने वाला
  • 5:23 - 5:25
    "स्लम" शब्द का प्रयोग करता है।
  • 5:25 - 5:27
    यह हमारे लोगों का पता लगाने
  • 5:27 - 5:30
    और यह दिखाने के लिए है कि हमें अनदेखा
    करने से यह स्थितियाँ पैदा हुयी हैं।
  • 5:32 - 5:36
    (तालियाँ)
  • 5:37 - 5:39
    तो गेटो गेस्ट्रो क्या है?
  • 5:39 - 5:42
    अंत में यह एक आंदोलन
    और एक फ़िलोसोफी है।
  • 5:42 - 5:46
    हम अपने काम को कूटनीति मानते हैं,
  • 5:46 - 5:48
    जिसमें हम भोजन और नज़ाकत के ज़रिए
  • 5:48 - 5:51
    सीमाओं को तोड़ते और सभ्यताओं को जोड़ते हैं।
  • 5:52 - 5:55
    पिछले साल टोक्यो में,
  • 5:55 - 5:58
    हमनें कैरिबियन पार्टी की,
  • 5:58 - 6:00
    हमनें जर्क वाग्यु बीफ और
  • 6:00 - 6:02
    शिओ कोम्बू बनाया।
  • 6:02 - 6:06
    हमनें ब्रोंक्स क्लासिक को जापानी
    चीजों के साथ मिलाया।
  • 6:07 - 6:09
    और क्वांजा के लिए,
  • 6:09 - 6:12
    हमने अपने प्यूर्तो रिकन्स को
    श्रद्धांजली दी
  • 6:12 - 6:19
    और हमने कोकोनट चारकोल
    कोन्येक कोकितों बनाया। डिमेलों!
  • 6:19 - 6:22
    (हँसी)
  • 6:22 - 6:25
    यह हमारा ब्लैक पॉवर वेफ़ल है,
  • 6:25 - 6:29
    थोड़े गोल्ड लीफ सीरप के साथ।
  • 6:29 - 6:31
    ध्यान रखना, फिसल मत जाना।
  • 6:31 - 6:33
    (हँसी)
  • 6:33 - 6:37
    यहाँ पर 36 ब्रिक्स प्लांट-बेस्ड वेलाटो है।
  • 6:37 - 6:39
    स्ट्रॉबेरी फील्ड्स, आपको पता ही है।
  • 6:41 - 6:43
    कम्प्रेस्स्ड़ वॉटरमेलन,
  • 6:43 - 6:45
    बेसिल सीड्स,
  • 6:45 - 6:47
    और ऊपर थोड़ी सी स्ट्रॉबेरी।
  • 6:47 - 6:50
    फिर से ब्रोंक्स ब्रेसेरी की ओर,
  • 6:50 - 6:55
    आपको पता ही है कि हमें केवियर और
    कोर्नब्रेड से उन पर सीधी चोट करनी थी।
  • 6:55 - 6:56
    (हँसी)
  • 6:56 - 6:59
    (तालियाँ)
  • 7:02 - 7:05
    हम डू-रेग वाली चालाकी भी अपनाते हैं।
  • 7:05 - 7:06
    (हँसी)
  • 7:06 - 7:11
    क्योंकि, अपना काम करते वक्त हम
    खुद के साथ काँट-छांट नहीं करते हैं।
  • 7:11 - 7:12
    हमारे भेष के कारण,
  • 7:12 - 7:15
    हमें अक्सर रैपर या एथलीट
    समझ लिया जाता है।
  • 7:15 - 7:17
    ऐसा पिछले साल यहीं TED में हुआ था।
  • 7:17 - 7:19
    एक लड़का दौड़ कर मेरे पास आया
  • 7:19 - 7:21
    और पूछा कि मेरी परफॉर्मेंस कब होगी।
  • 7:21 - 7:23
    अब क्या ख्याल है?
  • 7:23 - 7:28
    (तालियाँ)
  • 7:31 - 7:32
    तो आपने देखा,
  • 7:32 - 7:35
    हम ब्रोंक्स को दुनियाभर में ले जा रहे हैं
  • 7:35 - 7:38
    लेकिन अब हमारी नज़र
    दुनिया को ब्रोंक्स तक लाने पर है
  • 7:39 - 7:41
    हमनें अभी अपना स्पॉट खोला है,
  • 7:41 - 7:42
    एक आईडिया किचन
  • 7:42 - 7:44
    जहाँ हम चीजों को डिजाईन करते हैं
  • 7:46 - 7:47
    कंटेन्ट तैयार करते हैं --
  • 7:47 - 7:54
    (संगीत)
  • 8:00 - 8:03
    और कम्यूनिटी इवैंट को होस्ट करते हैं।
  • 8:03 - 8:05
    हमारा मकसद अपने लोगों के लिए
    एक आर्थिक और सांस्कृतिक
  • 8:05 - 8:07
    पूँजी का निर्माण करना है।
  • 8:09 - 8:12
    ब्रोंक्स में एक रेफेटोरिओ
    के लिए हम मशहूर शेफ
  • 8:12 - 8:14
    मसीमों बोतुरा
  • 8:14 - 8:17
    के साथ साझेदारी कर रहे हैं।
  • 8:17 - 8:21
    रेफेटोरिओ एक सूप किचन और
    कम्यूनिटी सेंटर होता है।
  • 8:21 - 8:23
    देख रहे हैं आप।
  • 8:23 - 8:26
    (तालियाँ)
  • 8:29 - 8:32
    रैपर और आंत्रप्रन्योर नेप्से हसल
    की हत्या से हाल ही में
  • 8:32 - 8:35
    लोगों की जो भावनाएँ भड़की थीं
  • 8:35 - 8:40
    उसका बड़ा कारण यह था कि उसने
    अपनी जगह छोडने की बजाय
  • 8:40 - 8:43
    वहीं रहने के फैसला किया था,
  • 8:43 - 8:46
    उसकी मौत के बाद, कुछ लोगों को
    यह फैसला मूर्खतापूर्ण लग सकता है,
  • 8:46 - 8:48
    लेकिन मैं हर रोज़ यही फैसला लेता हूँ
  • 8:48 - 8:50
    ब्रोंक्स में ही बने रहने का,
  • 8:50 - 8:51
    ब्रोंक्स के निर्माण का,
  • 8:51 - 8:53
    ब्रोंक्स को सँवारने का।
  • 8:53 - 8:58
    (तालियाँ)
  • 9:02 - 9:05
    गेटो गेस्ट्रो में हम, "गेटो" शब्द से
    दूर नहीं भागते हैं,
  • 9:05 - 9:08
    और हम गेटो से भी दूर नहीं रहते हैं।
  • 9:08 - 9:09
    क्योंकि दिन खत्म होने पर,
  • 9:09 - 9:13
    गेटो गेस्ट्रो का मतलब है आपको वह दिखाना
    जो हम पहले से जानते हैं :
  • 9:13 - 9:15
    हुड
  • 9:15 - 9:16
    बढ़िया है।
  • 9:17 - 9:21
    (तालियाँ)
  • 9:21 - 9:23
    शुक्रिया।
  • 9:23 - 9:25
    (तालियाँ)
Title:
ब्रोंक्स से फिर आ रहा है, कुछ ख़ास
Speaker:
जॉन ग्रे
Description:

"यह हुड बढ़िया है," यह कहना है ब्रोंक्स के जॉन ग्रे का, जो न्यूयॉर्क स्थित गेटो गेस्ट्रो के संस्थापक हैं। फूड, डिजाइन और कला को एक साथ जोड़ने का काम करने वाले, ग्रे और उनके साथी अपने इतिहास और उसकी आत्मा का सम्मान करते हुए, अपनी स्व्च्छंद रचनात्मकता और अमूल्य कल्पनाशीलता का उपयोग आकस्मिक और अलौकिक रचने में करते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं कि वे किस तरह अपने घर ब्रोंक्स को दुनिया के और दुनिया को ब्रोंक्स के करीब लाने का प्रयास कर रहे हैं।

more » « less
Video Language:
English
Team:
closed TED
Project:
TEDTalks
Duration:
09:48

Hindi subtitles

Revisions