ब्रोंक्स से फिर आ रहा है, कुछ ख़ास
-
0:00 - 0:02मेरा नाम जॉन ग्रे है।
-
0:02 - 0:04वे मुझे डिश वाशर बुलाते हैं।
-
0:06 - 0:08मैं गैटो गेस्ट्रो का एक संस्थापक हूँ
-
0:08 - 0:10यह ब्रोन्क्स में स्थित एक समूह है
-
0:10 - 0:15जो फूड, डिजाईन और कला के लिए
काम करता है। -
0:16 - 0:21ब्रोन्क्स, जो कि मेरा घर है, हम यहाँ के
लोगो के अनुभवों को चुनौती देने वाले -
0:21 - 0:23प्रयोग करते हैं।
-
0:26 - 0:28यह बड़ा मज़ेदार है,
-
0:28 - 0:32मैं बस कुछ दिनों पहले ही
पेरिस से वैंकूवर आया हूँ। -
0:32 - 0:36हमने ब्रोन्क्स ब्रेसरी से
प्लेस वेंडोम पर कब्जा कर लिया। -
0:36 - 0:38ऊई ऊई शैरी
-
0:38 - 0:42(हँसी)
-
0:42 - 0:45यह पागलपन है, क्योंकि
पेरिस में यह कहा जाता है, -
0:45 - 0:46"ले ब्रोंक्स,"
-
0:46 - 0:52जिसका मतलब गड़बड़ या
परेशानी जैसा कुछ होता है। -
0:52 - 0:53वह प्लेस वेंडोम है।
-
0:53 - 0:55हमने इसे एक बार बंद कर दिया।
-
0:55 - 0:57(हँसी)
-
0:57 - 1:01यह भाषा तब चलन में आयी
जब ब्रोन्क्स जल रहा था, -
1:01 - 1:04और "द वारियर्स" तथा "फोर्ट अपाचे"
जैसी फिल्में -
1:04 - 1:06अभी भी असर डाल रही थीं।
-
1:06 - 1:08कुछ लोग शायद न माने लेकिन
-
1:08 - 1:11मुझे यकीन है कि ब्रोन्क्स
नाकाम होने के लिए ही था। -
1:12 - 1:15वहाँ का पावर ब्रोकर, एक जोकर था
-
1:16 - 1:20रोबर्ट मोजेज़, जिसने
लाल सागर को अलग करने के बजाय -
1:20 - 1:23एक सिक्स लेन हाइवे से
ब्रोंक्स को अलग कर दिया -
1:23 - 1:24और मेरे समुदाय को अलग कर दिया।
-
1:25 - 1:28मेरे पुरखों का घर फीदरबेड लेन पर था,
-
1:29 - 1:31और इस नाम के उलट
-
1:31 - 1:33वे रात में कभी वहाँ नहीं सो पाये
-
1:33 - 1:37क्योंकि एक ब्लॉक की दूरी पर
लगातार ड्रिलिंग और ब्लास्टिंग -
1:37 - 1:39होती थी, जो क्रॉस ब्रोन्क्स एक्स्प्रेसवे
-
1:39 - 1:41बनाने के लिए ज़रूरी थी।
-
1:41 - 1:44मैं समझता हूँ कि ऐसे राजनीति फैसले
-
1:44 - 1:46जुर्म का खाका तैयार करते हैं।
-
1:46 - 1:50(तालियाँ)
-
1:51 - 1:54हम जैसे कस्बाई लोगों के
लचीलेपन की वजह से -
1:54 - 1:57इस सुव्यवस्थित उत्पीड़न में से
-
1:57 - 2:03हिप-हॉप संस्कृति किसी फीनिक्स की तरह
इस राख़ और कचरे से पैदा हुई है। -
2:03 - 2:05हिप-हॉप अब अरबों डॉलर का उद्योग है,
-
2:05 - 2:09लेकिन यह आर्थिक कार्यवाही ब्रोंक्स
या उस जैसे समुदाय को -
2:09 - 2:10वापस लौटा कर नहीं लाएगी।
-
2:12 - 2:14चलिये साल 1986 में चलते हैं।
-
2:14 - 2:17मेरा जन्म एड्स के संकट,
कोकीन और ड्रग्स को लेकर -
2:17 - 2:19होने वाले झगड़ों के
-
2:19 - 2:21ठीक बीच में हुआ था।
-
2:22 - 2:27रीगन से गैटो के अर्थशास्त्र तक
एक ही चीज़ रिस कर आती थी -
2:27 - 2:31तकलीफ, जेल और गरीबी।
-
2:32 - 2:39मुझे खूबसूरत, प्रतिभाशाली और
पढ़ी-लिखी नीग्रो औरतों ने पाला है। -
2:39 - 2:42फिर भी मेरे पिता इस तस्वीर में नहीं है,
-
2:42 - 2:46और मैं गलियों के आकर्षण से
बच नहीं सका। -
2:46 - 2:47जैसा कि बिगी ने कहा था
-
2:47 - 2:51यू आर आईदर स्लिंगिंग क्रेक रॉक
ऑर यू गॉट ए विकेड जंप शॉट। -
2:52 - 2:54गलत मत समझिए, मेरे जम्पर गीले थे।
-
2:54 - 2:57(हँसी)
-
2:57 - 2:58माई शिट वाज़ वेट।
-
2:58 - 3:02(तालियाँ)
-
3:02 - 3:05लेकिन जब मैं 15 साल का हुआ
तो वीड्स बेचने लगा, -
3:05 - 3:07मैंने हाई स्कूल पूरा नहीं किया,
-
3:07 - 3:10न्यूयॉर्क एजूकेशन बोर्ड ने मुझे
सभी स्कूलों में बैन कर दिया, -
3:10 - 3:13लेकिन 18 साल का होने पर मैने
कोकीन बेचने के लिए ग्रेजूएशन की। -
3:13 - 3:15सब कुछ अच्छा रहा।
-
3:15 - 3:20जब तक कि मैं एक केस में पकड़ा नहीं गया,
तब मैं 20 साल का था। -
3:20 - 3:21मैं 10 साल की सज़ा काट रहा था।
-
3:22 - 3:27मैने जमानत ली, एक फैशन इंस्टीट्यूट
में दाखिला लिया, -
3:27 - 3:29मैने सड़कों से सीखे अपने हुनर
को यहाँ आजमाया -
3:29 - 3:31अपना फैशन ब्रांड शुरू करने के लिए।
-
3:31 - 3:33मेरे वकील ने मेरी महत्वकांक्षा को देखा
-
3:34 - 3:36उसने सुझाया कि जज
मेरी सजा रोक देंगे। -
3:37 - 3:40मेरी ज़िंदगी में पहली बार,
यह रोक बहुत अच्छी साबित हुई। -
3:40 - 3:42(हँसी)
-
3:43 - 3:47दो साल तक कोर्ट की कई
तारीखों के बाद अंत में -
3:48 - 3:49मेरा केस खारिज हो गया।
-
3:51 - 3:54मेरे दोनों भाई जेल में रह चुके हैं,
-
3:54 - 3:57तो जेल के तौर-तरीकों की
पकड़ से बच निकालना -
3:57 - 3:59मुझे संभव नहीं लगता था।
-
3:59 - 4:01मेरा एक भाई इस वक्त 20 साल की
सजा काट रहा है। -
4:03 - 4:07मेरी माँ ने बहुत प्रयास किए हैं,
वह मुझे बाहर खिलाने ले जाती, -
4:07 - 4:09उनकी कोशिश रहती कि हम म्यूज़ियम जाएँ
-
4:09 - 4:11और विदेश यात्रा पर भी,
-
4:11 - 4:14ताकि मैं संस्कृति से ज्यादा से ज्यादा
परिचित हो सकूँ। -
4:16 - 4:18मुझे याद है कि जब मैं बच्चा था,
-
4:18 - 4:22तो मैं सबके लिए कैसे डिनर का
ऑर्डर दिया करता था। -
4:22 - 4:25ब्रेड तोड़ना मेरे लिए हमेशा किसी साँचे को
तोड़ने जैसा रहा है -
4:25 - 4:26और लोगों से मिलने जैसा।
-
4:27 - 4:29मैं और मेरा साथी लेस,
-
4:29 - 4:31हम ब्रोंक्स की एक ही गली मैं पले-बढ़े हैं,
-
4:31 - 4:32गली के दो यार।
-
4:32 - 4:33वह एक शेफ हुआ करता था।
-
4:33 - 4:37हम अपने लोगों के फ़ायदे के लिए
फूड गेम में कुछ नया करने की -
4:37 - 4:39संभावना के बारे में चर्चा करते थे।
-
4:39 - 4:42लेस ने तब एक फूड शो "चोप्ड" जीता था।
-
4:43 - 4:47हमारा साथी मेल्कम, नोमा में एक पेस्ट्री
किचन चलाने के लिए कमर कस रहा था, -
4:47 - 4:50हाँ, कोपनहेगन में दुनिया की बेहतरीन नोमा,
आप तो जानते ही हैं। -
4:51 - 4:55मेरे साथी पी ने अभी-अभी इटली में
अपनी ट्रेनिंग पूरी की है, -
4:55 - 4:57वह भी मिलानों में।
-
4:58 - 5:01हमनें तय किया कि दुनिया को थोड़े
ब्रोंक्स के तड़के की ज़रूरत है, -
5:01 - 5:04तो हमने एकजुट होकर गेटो गेस्ट्रो बनाई।
-
5:05 - 5:08(तालियाँ)
-
5:14 - 5:17जबकि मैं जानता हूँ कि यह नाम
बहुत से लोगों को असहज कर देता है, -
5:17 - 5:19हमारे लिए 'गेटो' मतलब घर।
-
5:20 - 5:23ठीक वैसे जैसे मुंबई या नैरोबी
का रहने वाला -
5:23 - 5:25"स्लम" शब्द का प्रयोग करता है।
-
5:25 - 5:27यह हमारे लोगों का पता लगाने
-
5:27 - 5:30और यह दिखाने के लिए है कि हमें अनदेखा
करने से यह स्थितियाँ पैदा हुयी हैं। -
5:32 - 5:36(तालियाँ)
-
5:37 - 5:39तो गेटो गेस्ट्रो क्या है?
-
5:39 - 5:42अंत में यह एक आंदोलन
और एक फ़िलोसोफी है। -
5:42 - 5:46हम अपने काम को कूटनीति मानते हैं,
-
5:46 - 5:48जिसमें हम भोजन और नज़ाकत के ज़रिए
-
5:48 - 5:51सीमाओं को तोड़ते और सभ्यताओं को जोड़ते हैं।
-
5:52 - 5:55पिछले साल टोक्यो में,
-
5:55 - 5:58हमनें कैरिबियन पार्टी की,
-
5:58 - 6:00हमनें जर्क वाग्यु बीफ और
-
6:00 - 6:02शिओ कोम्बू बनाया।
-
6:02 - 6:06हमनें ब्रोंक्स क्लासिक को जापानी
चीजों के साथ मिलाया। -
6:07 - 6:09और क्वांजा के लिए,
-
6:09 - 6:12हमने अपने प्यूर्तो रिकन्स को
श्रद्धांजली दी -
6:12 - 6:19और हमने कोकोनट चारकोल
कोन्येक कोकितों बनाया। डिमेलों! -
6:19 - 6:22(हँसी)
-
6:22 - 6:25यह हमारा ब्लैक पॉवर वेफ़ल है,
-
6:25 - 6:29थोड़े गोल्ड लीफ सीरप के साथ।
-
6:29 - 6:31ध्यान रखना, फिसल मत जाना।
-
6:31 - 6:33(हँसी)
-
6:33 - 6:37यहाँ पर 36 ब्रिक्स प्लांट-बेस्ड वेलाटो है।
-
6:37 - 6:39स्ट्रॉबेरी फील्ड्स, आपको पता ही है।
-
6:41 - 6:43कम्प्रेस्स्ड़ वॉटरमेलन,
-
6:43 - 6:45बेसिल सीड्स,
-
6:45 - 6:47और ऊपर थोड़ी सी स्ट्रॉबेरी।
-
6:47 - 6:50फिर से ब्रोंक्स ब्रेसेरी की ओर,
-
6:50 - 6:55आपको पता ही है कि हमें केवियर और
कोर्नब्रेड से उन पर सीधी चोट करनी थी। -
6:55 - 6:56(हँसी)
-
6:56 - 6:59(तालियाँ)
-
7:02 - 7:05हम डू-रेग वाली चालाकी भी अपनाते हैं।
-
7:05 - 7:06(हँसी)
-
7:06 - 7:11क्योंकि, अपना काम करते वक्त हम
खुद के साथ काँट-छांट नहीं करते हैं। -
7:11 - 7:12हमारे भेष के कारण,
-
7:12 - 7:15हमें अक्सर रैपर या एथलीट
समझ लिया जाता है। -
7:15 - 7:17ऐसा पिछले साल यहीं TED में हुआ था।
-
7:17 - 7:19एक लड़का दौड़ कर मेरे पास आया
-
7:19 - 7:21और पूछा कि मेरी परफॉर्मेंस कब होगी।
-
7:21 - 7:23अब क्या ख्याल है?
-
7:23 - 7:28(तालियाँ)
-
7:31 - 7:32तो आपने देखा,
-
7:32 - 7:35हम ब्रोंक्स को दुनियाभर में ले जा रहे हैं
-
7:35 - 7:38लेकिन अब हमारी नज़र
दुनिया को ब्रोंक्स तक लाने पर है -
7:39 - 7:41हमनें अभी अपना स्पॉट खोला है,
-
7:41 - 7:42एक आईडिया किचन
-
7:42 - 7:44जहाँ हम चीजों को डिजाईन करते हैं
-
7:46 - 7:47कंटेन्ट तैयार करते हैं --
-
7:47 - 7:54(संगीत)
-
8:00 - 8:03और कम्यूनिटी इवैंट को होस्ट करते हैं।
-
8:03 - 8:05हमारा मकसद अपने लोगों के लिए
एक आर्थिक और सांस्कृतिक -
8:05 - 8:07पूँजी का निर्माण करना है।
-
8:09 - 8:12ब्रोंक्स में एक रेफेटोरिओ
के लिए हम मशहूर शेफ -
8:12 - 8:14मसीमों बोतुरा
-
8:14 - 8:17के साथ साझेदारी कर रहे हैं।
-
8:17 - 8:21रेफेटोरिओ एक सूप किचन और
कम्यूनिटी सेंटर होता है। -
8:21 - 8:23देख रहे हैं आप।
-
8:23 - 8:26(तालियाँ)
-
8:29 - 8:32रैपर और आंत्रप्रन्योर नेप्से हसल
की हत्या से हाल ही में -
8:32 - 8:35लोगों की जो भावनाएँ भड़की थीं
-
8:35 - 8:40उसका बड़ा कारण यह था कि उसने
अपनी जगह छोडने की बजाय -
8:40 - 8:43वहीं रहने के फैसला किया था,
-
8:43 - 8:46उसकी मौत के बाद, कुछ लोगों को
यह फैसला मूर्खतापूर्ण लग सकता है, -
8:46 - 8:48लेकिन मैं हर रोज़ यही फैसला लेता हूँ
-
8:48 - 8:50ब्रोंक्स में ही बने रहने का,
-
8:50 - 8:51ब्रोंक्स के निर्माण का,
-
8:51 - 8:53ब्रोंक्स को सँवारने का।
-
8:53 - 8:58(तालियाँ)
-
9:02 - 9:05गेटो गेस्ट्रो में हम, "गेटो" शब्द से
दूर नहीं भागते हैं, -
9:05 - 9:08और हम गेटो से भी दूर नहीं रहते हैं।
-
9:08 - 9:09क्योंकि दिन खत्म होने पर,
-
9:09 - 9:13गेटो गेस्ट्रो का मतलब है आपको वह दिखाना
जो हम पहले से जानते हैं : -
9:13 - 9:15हुड
-
9:15 - 9:16बढ़िया है।
-
9:17 - 9:21(तालियाँ)
-
9:21 - 9:23शुक्रिया।
-
9:23 - 9:25(तालियाँ)
- Title:
- ब्रोंक्स से फिर आ रहा है, कुछ ख़ास
- Speaker:
- जॉन ग्रे
- Description:
-
"यह हुड बढ़िया है," यह कहना है ब्रोंक्स के जॉन ग्रे का, जो न्यूयॉर्क स्थित गेटो गेस्ट्रो के संस्थापक हैं। फूड, डिजाइन और कला को एक साथ जोड़ने का काम करने वाले, ग्रे और उनके साथी अपने इतिहास और उसकी आत्मा का सम्मान करते हुए, अपनी स्व्च्छंद रचनात्मकता और अमूल्य कल्पनाशीलता का उपयोग आकस्मिक और अलौकिक रचने में करते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं कि वे किस तरह अपने घर ब्रोंक्स को दुनिया के और दुनिया को ब्रोंक्स के करीब लाने का प्रयास कर रहे हैं।
- Video Language:
- English
- Team:
- closed TED
- Project:
- TEDTalks
- Duration:
- 09:48
Abhinav Garule approved Hindi subtitles for The next big thing is coming from the Bronx, again | ||
Abhinav Garule accepted Hindi subtitles for The next big thing is coming from the Bronx, again | ||
Abhinav Garule edited Hindi subtitles for The next big thing is coming from the Bronx, again | ||
Mahesh Sharma edited Hindi subtitles for The next big thing is coming from the Bronx, again | ||
Mahesh Sharma edited Hindi subtitles for The next big thing is coming from the Bronx, again | ||
Mahesh Sharma edited Hindi subtitles for The next big thing is coming from the Bronx, again | ||
Mahesh Sharma edited Hindi subtitles for The next big thing is coming from the Bronx, again | ||
Mahesh Sharma edited Hindi subtitles for The next big thing is coming from the Bronx, again |