Return to Video

उस लड़के की कहानी जिसने शैतान को फँसाया|

  • 0:00 - 0:10
    धूप में डूबी हुई एक छोटे से
    कस्बे की एक गली में
  • 0:10 - 0:14
    एक माँ ने पुत्र को जन्म दिया।
  • 0:14 - 0:17
    उस बच्चे के जन्मदाग को देखकर,
  • 0:17 - 0:20
    लोगों ने यह भविष्यवाणी की कि
    इस बच्चे कि शादी किसी राजकुमारी से होगी।
  • 0:20 - 0:25
    लेकिन जल्द ही यह बात
    दुष्ट राजा के कानों तक पहुँच गई।
  • 0:25 - 0:30
    गुस्से में राजा ने बच्चे को
    चुरा कर नदी में बहा दिया।
  • 0:30 - 0:35
    लेकिन बच्चे का भाग्य
    राजा की योजना से बड़ा था।
  • 0:35 - 0:38
    कई सालों के बाद राजा
    अपने राज्य का भ्रमड़ कर रहे थे,
  • 0:38 - 0:43
    तभी उन्होंने एक नवयुवक
    के शरीर पर विचित्र जन्मदाग देखा।
  • 0:43 - 0:46
    उसकी पूछताछ के बाद
  • 0:46 - 0:51
    चालाक राजा ने उसे रानी को
    पत्र ले जाने का कार्य सौंपा।
  • 0:51 - 0:55
    नवयुवक उत्सुकता से पत्र
    देने के लिए चल पड़ा,
  • 0:55 - 1:00
    पर उसे यह नहीं पता था कि
    वह अपने मरने का पैगाम स्वयं ले जा रहा है|
  • 1:00 - 1:04
    उस रात को कुछ डाकू
    उसके कैंप में आकर रुके।
  • 1:04 - 1:08
    जब डाकुओं ने उस क्रूर पत्र को पढ़ा,
    उन्हें दया आ गयी।
  • 1:08 - 1:13
    राजा को परेशान करने का निश्चय करके
    उन्होंने नया पत्र लिख दिया।
  • 1:13 - 1:16
    जैसे ही नवयुवक राजमहल पहुँचा
  • 1:16 - 1:19
    उसकी आँखे राजकुमारी की आँखों से मिल गयी।
  • 1:19 - 1:22
    उन दोनों को ऐसा लगा कि
    वे दोनों एक दूसरे के लिए बने है।
  • 1:22 - 1:25
    और जब रानी ने पत्र में उनकी
    शादी के प्रस्ताव के बारे में पढ़ा
  • 1:25 - 1:28
    तो उन्होंने हंसी-ख़ुशी उन दोनों
    की शादी धूमधाम से कर दी|
  • 1:28 - 1:32
    जब राजा वापस लौटा
    तब वह गुस्से से बौखला उठा।
  • 1:32 - 1:36
    लेकिन वह अपनी पुत्री के पति को
    बिना किसी कारण मार नहीं सकता था।
  • 1:36 - 1:40
    इसीलिए उसने एक योजना बनाई।
  • 1:40 - 1:44
    उसने नौजवान को नरक में जाने का हुक्म दिया
  • 1:44 - 1:50
    और शैतान के सिर से तीन स्वर्ण बाल
    लेकर वापस आने के लिए बोला।
  • 1:50 - 1:54
    और कहा कि सफल होने पर वह अपनी
    पत्नी के पास वापस आ सकता है।
  • 1:54 - 1:59
    नवयुवक ने नरक में जाने का
    प्रवेश द्वार हर जगह तबतक ढूँढा
  • 1:59 - 2:02
    जबतक वह एक भयानक गाँव
    में नहीं पहुँच गया।
  • 2:02 - 2:06
    यहाँ पर उसने कुछ ग्रामीड़ों को
    एक कुँए के पास एकत्रित देखा।
  • 2:06 - 2:10
    उन लोगों ने नवयुवक को आगे जाने के लिए
    तब तक रोका जब तक
  • 2:10 - 2:15
    वो उनके प्रश्न का उत्तर न दे कि -
    कुआँ क्यों सूख गया ?
  • 2:15 - 2:20
    नवयुवक ने कहा कि वह वापस आते
    समय उनके प्रश्न का उत्तर दे देगा।
  • 2:20 - 2:23
    लोगों ने फिर उसे आगे जाने दिया,
  • 2:23 - 2:28
    जहाँ उसे कुछ लोग एक सूखे पेड़ का
    निरीक्षण करते हुए दिखाई दिए।
  • 2:28 - 2:33
    उन्होंने उसे आगे जाने से
    रोक दिया और पूछा कि
  • 2:33 - 2:35
    यह पेड़ क्यों सूख गया ?
  • 2:35 - 2:41
    युवक ने फिर से कहा कि
    वापस आते वक़्त वह बताएगा ।
  • 2:41 - 2:46
    गांववासियों ने उसे एक बंदरगाह की तरफ भेज
    दिया जहाँ एक बूढ़ा माँझी इंतजार कर रहा था।
  • 2:46 - 2:52
    नौका विहार करते वक़्त,
    माँझी ने उससे तीसरा प्रश्न पूछा -
  • 2:52 - 2:56
    "मैं किस तरह से इस कभी न खत्म
    होने वाले काम से मुख्त हो सकता हूँ ?"
  • 2:56 - 3:03
    एक बार फिर से युवक ने वादा किया कि वापस
    आते वक़्त वो उसके प्रश्न का उत्तर भी देगा।
  • 3:03 - 3:09
    अंत में, वे नर्क के दलदली तट पर
    एक झोपड़ी में पहुँच गए।
  • 3:09 - 3:13
    झिझकते हुए युवक ने दरवाजा खटखटाया।
  • 3:13 - 3:16
    शैतान की दादी ने दरवाजा खोला।
  • 3:16 - 3:21
    वो बाहर से आने वाले लोगों की मदद
    करने के लिए जानी जाती थी।
  • 3:21 - 3:25
    शैतान की चहलकदमी सुनाने से पहले
    युवक अपनी कहानी सुना चुका था।
  • 3:25 - 3:29
    बिना किसी चेतावनी के युवक छोटा होता गया।
  • 3:29 - 3:33
    शैतान की दादी ने उसे उठाया
    और अपनी आस्तीन में छुपा लिया
  • 3:33 - 3:36
    और फिर शैतान का स्वागत किया।
  • 3:36 - 3:42
    बूढी औरत फिर काम पर लग गयी,
    उसने शैतान को खाना और पानी दिया।
  • 3:42 - 3:49
    जब फिर जब वह सोया तो दादी ने
    तीन चमकते हुए बाल उसके सिर से निकाल लिए।
  • 3:49 - 3:54
    प्रत्येक निकाले गए बालों के साथ
    उसकी नींद थोड़ी से खुलती और वह
  • 3:54 - 3:57
    अपने सपने में गाँववालों की
    समस्याओं के बारे में बड़बड़ाता।
  • 3:59 - 4:02
    अगली सुबह युवा वहाँ से निकला
  • 4:02 - 4:08
    उसके पास तीन सुनहरे बाल है
    और तीन समस्याओं का समाधान है।
  • 4:08 - 4:12
    उसने फेरीवाले के साथ शैतान के
    पहले सपने को साझा किया
  • 4:12 - 4:15
    अगर माँझी अपने चप्पू किसी यात्री को दे दे,
  • 4:15 - 4:19
    तो वह इस कार्य से मुख्त हो जाएगा।
  • 4:19 - 4:22
    वापस गाँव में, युवक ने बताया कि
    पेड़ की जड़ को
  • 4:22 - 4:28
    एक चूहा खा रहा है और एक बड़ा मेढक
    कुँए के पानी को रोके हुए है।
  • 4:28 - 4:32
    गाँव के लोगों ने युवक को
    धन से पुरस्कृत किया।
  • 4:32 - 4:37
    यात्रा के बाद, युवक ने शैतान के
    तीन बाल राजा को सौंप दिए
  • 4:37 - 4:42
    लेकिन लालची राजा की नजर केवल सोने पर थी।
  • 4:42 - 4:46
    चालक नवयुवक ने राजा को बताया कि
    इससे कई गुना ज्यादा धन नदी के उस पार
  • 4:46 - 4:48
    उसका इंतजार कर रहा है।
  • 4:48 - 4:52
    तुरंत ही राजा नदी की ओर दौड़ा।
  • 4:52 - 4:54
    धन पाने के लिए उत्सुक राजा ने
  • 4:54 - 4:58
    अपने हाथ माँझी के सामने फैलाये
    तो मुस्कराते हुए माँझी
  • 4:58 - 5:01
    ने अपना चप्पू राजा को सौंप दिया।
Title:
उस लड़के की कहानी जिसने शैतान को फँसाया|
Speaker:
इसेल्ट गिलेस्पी
Description:

View full lesson: https://ed.ted.com/lessons/the-tale-of-the-boy-who-tricked-the-devil-iseult-gillespie
धूप में डूबी हुई एक छोटे से कस्बे की एक गली में एक माँ ने पुत्र को जन्म दिया। उस बच्चे के जन्मदाग को देखकर, लोगों ने यह भविष्यवाणी की कि इस बच्चे कि शादी किसी राजकुमारी से होगी। लेकिन जल्द ही यह बात दुष्ट राजा के कानों तक पहुँच गई।गुस्से में राजा ने बच्चे को चुरा कर नदी में बहा दिया। लेकिन बच्चे का भाग्य राजा की योजना से बड़ा था। इसेल्ट गिलेस्पी, एक लड़के की शैतान से मिलने कि यात्रा की कहानी सुनाती है।

more » « less
Video Language:
English
Team:
closed TED
Project:
TED-Ed
Duration:
05:02

Hindi subtitles

Revisions