Return to Video

हेंस रोसलिंग और जादुई वाशिंग मशीन

  • 0:00 - 0:02
    मैं सिर्फ चार साल का था
  • 0:02 - 0:05
    जब मैंने अपनी माँ को वाशिंग मशीन में कपड़े डालते देखा
  • 0:05 - 0:08
    उनके जीवन में यह पहली बार था |
  • 0:08 - 0:10
    वो मेरी माँ के लिए एक बेहतरीन दिन था |
  • 0:10 - 0:13
    मेरे माता पिता वर्षों से पैसे बचा रहे थे
  • 0:13 - 0:15
    वाशिंग मशीन खरीदने के लिए |
  • 0:15 - 0:17
    और यह पहला दिन था जब इसका उपयोग होना था,
  • 0:17 - 0:19
    मेरी दादी माँ भी आमंत्रित थी
  • 0:19 - 0:21
    वाशिंग मशीन देखने के लिए |
  • 0:21 - 0:24
    और दादी माँ सबसे ज्यादा उत्साहित थी |
  • 0:24 - 0:26
    उनके पूरे जीवन भर
  • 0:26 - 0:28
    वो लकड़ियो को जला कर पानी गरम करती थी,
  • 0:28 - 0:30
    और हाथ से सातो बच्चो के
  • 0:30 - 0:32
    कपड़े धोती थी |
  • 0:32 - 0:35
    और वो देखने वाली थी
  • 0:35 - 0:38
    बिजली को वहीँ काम करते हुए |
  • 0:38 - 0:42
    मेरी माँ ने सावधानी से दरवाजा खोला,
  • 0:42 - 0:44
    और मशीन के अंदर
  • 0:44 - 0:46
    कपड़े डाले,
  • 0:46 - 0:48
    इस तरह |
  • 0:48 - 0:50
    और फिर, जब उन्होंने दरवाजा बंद किया,
  • 0:50 - 0:52
    दादी माँ ने कहा "नहीं नहीं नहीं नहीं "
  • 0:52 - 0:55
    मुझे, मुझे बटन दबाने दो |
  • 0:56 - 0:58
    और दादी माँ ने बटन दबाया,
  • 0:58 - 1:01
    और उन्होंने कहा "शानदार
  • 1:01 - 1:03
    मैं इसे देखना चाहती हूँ | मुझे एक कुर्सी दो |
  • 1:03 - 1:05
    मुझे एक कुर्सी दो | मैं इसे देखना चाहती हूँ |
  • 1:05 - 1:08
    और वो मशीन के सामने बैठ गयी,
  • 1:08 - 1:12
    और उन्होंने कपड़े धोने के पूरी प्रक्रिया देखी |
  • 1:12 - 1:14
    वो मंत्रमुग्ध हो गयी थी |
  • 1:14 - 1:17
    मेरी दादी माँ के लिए,
  • 1:17 - 1:20
    वाशिंग मशीन एक जादू था |
  • 1:20 - 1:23
    आज, स्वीडन और दूसरी अमीर देशो में,
  • 1:23 - 1:25
    लोग बहुत से अलग
  • 1:25 - 1:27
    तरह की मशीन का उपयोग करते हैं |
  • 1:27 - 1:29
    देखिए, घर मशीनों से भरे पड़े है;
  • 1:29 - 1:31
    मैं उन सब का नाम भी नहीं ले सकता |
  • 1:31 - 1:34
    और तब भी जब वो उड़ना चाहते हैं,
  • 1:34 - 1:37
    वो हवा में उड़ने वाली मशीन का उपयोग करते हैं
  • 1:37 - 1:39
    जो उन्हें दूर स्थानों तक ले जा सकती है |
  • 1:39 - 1:41
    और अभी भी दुनिया ऐसे बहुत से लोग हैं जो
  • 1:41 - 1:44
    आग जला कर पानी गर्म करते हैं,
  • 1:44 - 1:47
    और आग पर ही अपना खाना बनाते हैं |
  • 1:47 - 1:49
    कभी कभी उनके पास पर्याप्त खाना भी नहीं होता |
  • 1:49 - 1:52
    और गरीबी रेखा के नीचे जीते है |
  • 1:52 - 1:55
    दो सौ करोड़ ऐसे लोग है जो
  • 1:55 - 1:57
    दो डालर प्रतिदिन से कम पर जीवित रहते हैं |
  • 1:57 - 1:59
    और कुछ ऐसे अमीर लोग भी हैं --
  • 1:59 - 2:01
    सौ करोड़ लोग --
  • 2:01 - 2:05
    जो रहते है उसके ऊपर, जिसे मैं एयरलाइन(हवाई रेखा) कहता हूँ,
  • 2:05 - 2:08
    क्युंकि वो एक दिन में 80 डालर से ज्यादा खर्च करते हैं
  • 2:08 - 2:10
    अपनी उपभोग की वस्तुओ पर |
  • 2:10 - 2:13
    लेकिन ये सिर्फ एक, दो, तीन सौ करोड़ लोग हैं,
  • 2:13 - 2:16
    स्पष्ट रूप से इस दुनिया में सात सौ करोड़ लोग हैं,
  • 2:16 - 2:19
    तो एक, दो, तीन, चार सौ करोड़ ऐसे लोग होने चाहिए,
  • 2:19 - 2:22
    जो गरीबी रेखा और हवाई रेखा के बीच में रहते हैं |
  • 2:22 - 2:25
    उनके पास बिजली है,
  • 2:25 - 2:28
    लेकिन प्रश्न यह कि क्या उनके पास वाशिंग मशीन हैं?
  • 2:28 - 2:31
    मैंने बाज़ार के आकड़ो का सूक्ष्म परीक्षण किया है,
  • 2:31 - 2:33
    और मैंने पाया है, वास्तव में,
  • 2:33 - 2:36
    वाशिंग मशीन ने हवाई रेखा के नीचे सेंध लगा ली है,
  • 2:36 - 2:39
    और आज अन्य सौ करोड़ लोग ऐसे है
  • 2:39 - 2:42
    जो वाश लाइन के ऊपर रहते है |
  • 2:42 - 2:44
    (हँसी)
  • 2:44 - 2:48
    और वो रोज 40 डालर से ज्यादा खर्च करते हैं |
  • 2:48 - 2:51
    तो दो सौ करोड़ लोग ऐसे हैं जिनके पास वाशिंग मशीन है |
  • 2:51 - 2:53
    और बाकी बचे पांच सौ करोड़,
  • 2:53 - 2:55
    वो कपड़े कैसे धोते हैं?
  • 2:55 - 2:57
    या और भी सही सवाल,
  • 2:57 - 3:00
    दुनिया भर के ज्यादातर महिलाये कपड़े कैसे धोती हैं?
  • 3:00 - 3:04
    क्युंकि यह महिलाओ के लिए मुश्किल काम है |
  • 3:04 - 3:07
    वो इस तरह धोती है: हाथ से |
  • 3:07 - 3:11
    यह एक मेहनत और समय लेने वाला काम है,
  • 3:11 - 3:14
    जो हर हफ्ते घंटो करना पड़ता है |
  • 3:14 - 3:17
    और कभी कभी उन्हें पानी भी दूर से लेकर आना पड़ता है
  • 3:17 - 3:19
    घर में कपड़े धोने के लिए |
  • 3:19 - 3:23
    या उन्हें धोने के कपड़े किसी दूर के पानी के स्रोत के पास लाने पड़ते है |
  • 3:23 - 3:26
    और उन्हें वाशिंग मशीन चाहिए |
  • 3:26 - 3:29
    वो अपने जीवन का ज्यादा समय बर्बाद नहीं करना चाहते
  • 3:29 - 3:31
    इस मुश्किल काम को करने में
  • 3:31 - 3:33
    इतनी कम उत्पादकता के साथ |
  • 3:33 - 3:35
    और उनकी चाह में कुछ भी अलग नहीं है
  • 3:35 - 3:37
    मेरे दादी माँ की चाह से |
  • 3:37 - 3:40
    यहाँ देखिए, स्वीडन में दो पीढ़ियों पहले
  • 3:40 - 3:42
    नदी की धारा से पानी निकलते हुए,
  • 3:42 - 3:45
    आग से पानी गरम और इस तरह कपड़े धोते हुए |
  • 3:45 - 3:48
    बिल्कुल उसी तरह इन्हें भी वाशिंग मशीन चाहिए |
  • 3:48 - 3:51
    लेकिन जब मैं पर्यावरण के बारे चिंतित छात्रों को यह उपदेश देता हूँ,
  • 3:51 - 3:55
    वो मुझसे कहते हैं "नहीं, दुनिया में सबके पास कार और वाशिंग मशीन नहीं हो सकती "
  • 3:56 - 3:58
    हम यह उस महिला को कैसे कह सकते हैं
  • 3:58 - 4:00
    जिसे वाशिंग मशीन नहीं मिलने वाली हैं?
  • 4:00 - 4:02
    और तब मैं छात्रों से पूछता हूँ,
  • 4:02 - 4:04
    मैंने उनसे पूछा है --पिछले दो सालो में पूछा है,
  • 4:04 - 4:06
    "आप में से कितनो के पास कार नहीं हैं?"
  • 4:06 - 4:08
    और उनमें से कुछ गर्व से अपना हाथ उठाते हैं
  • 4:08 - 4:10
    और कहते हैं "मेरे पास कार नहीं है"
  • 4:10 - 4:12
    और तब मैं कठिन सवाल पूछता हूँ:
  • 4:12 - 4:14
    "आप से कितने
  • 4:14 - 4:16
    अपने जींस और चादरों को हाथ से धोते है?"
  • 4:16 - 4:19
    और किसी ने हाथ नहीं उठाया |
  • 4:19 - 4:22
    यहाँ तक कि कट्टरपंथी पर्यावरणविद भी
  • 4:22 - 4:24
    वाशिंग मशीन का उपयोग करते हैं |
  • 4:24 - 4:28
    (हँसी)
  • 4:28 - 4:30
    तो कैसे जिस चीज़ को सभी उपयोग में लाते हैं
  • 4:30 - 4:33
    और वो सोचते है कि दूसरे उपयोग करना नहीं छोड़ेंगे; क्या खास है इसमें?
  • 4:33 - 4:36
    मुझे पूरी दुनिया में उपयोग होने वाली ऊर्जा का विश्लेषण करना पड़ा |
  • 4:36 - 4:38
    और वो यह है |
  • 4:38 - 4:40
    यहाँ देखिए, आप सात सौ करोड़ लोगो को यहाँ ऊपर देखेंगे:
  • 4:40 - 4:42
    हवाई लोग, वाशिंग मशीन वाले लोग,
  • 4:42 - 4:45
    बल्ब वाले लोग और आग वाले लोग |
  • 4:45 - 4:47
    इस तरह की एक इकाई
  • 4:47 - 4:50
    जीवाश्म ईंधन के ऊर्जा की इकाई है --
  • 4:50 - 4:52
    तेल, कोयला या गैस |
  • 4:52 - 4:55
    और इतनी ऊर्जा और बिजली पूरे दुनिया में हैं |
  • 4:56 - 4:59
    और 12 इकाईया पूरी दुनिया में उपयोग होती हैं,
  • 4:59 - 5:02
    और अमीर सौ करोड़, उनमे से 6 उपयोग करते हैं |
  • 5:02 - 5:05
    आधी ऊर्जा दुनिया के आबादी के सातवें हिस्से के द्वारा उपयोग में लायी जाती है |
  • 5:05 - 5:07
    और वो जिनके पास वाशिंग मशीन हैं,
  • 5:07 - 5:09
    लेकिन घर में बाकी मशीने नहीं हैं,
  • 5:09 - 5:11
    2 उपयोग में लाते हैं |
  • 5:11 - 5:13
    यह समूह 3 उपयोग करते हैं, प्रत्येक के लिए एक |
  • 5:13 - 5:15
    और उनके पास बिजली भी हैं |
  • 5:15 - 5:18
    और वहां पर वो प्रत्येक के लिए 1 भी उपयोग में नहीं लाते |
  • 5:18 - 5:20
    इस तरह पूरे 12 हो गए |
  • 5:20 - 5:22
    लेकिन मुख्य चिंता
  • 5:22 - 5:25
    पर्यावरण के लिए चिंतित छात्रो के लिए --और वो सही है --
  • 5:25 - 5:27
    भविष्य के बारे में है |
  • 5:27 - 5:30
    रुझान कैसे है? अगर हम रुझानो को बढ़ा कर देखे,
  • 5:30 - 5:33
    बिना किसी असली आधुनिक विश्लेषण के, 2050 में,
  • 5:33 - 5:36
    ऐसी दो चीज़े हैं जो ऊर्जा का उपयोग बढ़ा सकती हैं |
  • 5:36 - 5:38
    पहली, जनसख्यां में वृद्धि |
  • 5:38 - 5:40
    दूसरी, आर्थिक प्रगति |
  • 5:40 - 5:43
    जनसख्यां वृद्धि मुख्यत: इन गरीब लोगो के बीच होगी,
  • 5:43 - 5:45
    क्युंकि उनके लिए बच्चों की मृत्यु दर ज्यादा हैं
  • 5:45 - 5:47
    और उनके लिए प्रति महिला बच्चे ज्यादा हैं |
  • 5:47 - 5:49
    और उसके आपको अन्य 2 इकाई ऊर्जा मिलेगी,
  • 5:49 - 5:51
    लेकिन यह ऊर्जा का उपयोग उतना नहीं बदलेगी |
  • 5:51 - 5:54
    और जो होगा वो हैं आर्थिक प्रगति |
  • 5:54 - 5:56
    उभरती अर्थ व्यवस्था के सबसे बढिया यहाँ पर हैं --
  • 5:56 - 5:58
    मैं उन्हें न्यू इस्ट(New East) कहता हूँ --
  • 5:58 - 6:00
    वो हवाई रेखा में कूद जायेंगे |
  • 6:00 - 6:02
    "वुप्प " वो कहेंगे |
  • 6:02 - 6:05
    और ये उतनी ही ऊर्जा का उपयोग शुरू करेंगे जितनी ओल्ड वेस्ट(Old West) पहले से कर रहा हैं
  • 6:05 - 6:08
    और ये लोग, इन्हें वाशिंग मशीन चाहिए |
  • 6:08 - 6:10
    मैंने कहा था | ये वहां जायेंगे |
  • 6:10 - 6:12
    और ऊर्जा का उपयोग दुगुना कर देंगे |
  • 6:12 - 6:15
    और हमे उम्मीद हैं कि गरीब लोगो के पास प्रकाश के लिए बिजली होगी |
  • 6:15 - 6:17
    और उनके दो ही बच्चे होंगे जनसख्यां वृद्धि पर बिना रोक लगाये |
  • 6:17 - 6:19
    लेकिन ऊर्जा की कुल खपत
  • 6:19 - 6:21
    22 इकाई तक बढ़ जायेगी |
  • 6:21 - 6:24
    और इन 22 इकाइयों में
  • 6:24 - 6:27
    से ज्यादातर अमीर लोग ही उपयोग करेंगे |
  • 6:28 - 6:30
    तो क्या करना चाहिए?
  • 6:30 - 6:32
    खतरे के कारण,
  • 6:32 - 6:35
    मौसम के बदलाव की संभावना सत्य है |
  • 6:35 - 6:37
    यह सत्य है |
  • 6:37 - 6:40
    अवश्य ही और भी ज्यादा ऊर्जा कुशल होना होगा |
  • 6:40 - 6:42
    उन्हें उसी तरह व्यव्हार बदलना होगा |
  • 6:42 - 6:44
    उन्हें वैकल्पिक ऊर्जा का उत्पादन शुरू करना होगा,
  • 6:44 - 6:46
    और भी ज्यादा वैकल्पिक ऊर्जा |
  • 6:46 - 6:49
    लेकिन जब तक उनके लिए प्रति व्यक्ति ऊर्जा की खपत उतनी ही हैं,
  • 6:49 - 6:51
    उन्हें किसी और को उपदेश नहीं देना चाहिए --
  • 6:51 - 6:53
    कि क्या करना है और क्या नहीं |
  • 6:53 - 6:55
    (अभिवादन)
  • 6:55 - 6:59
    यहाँ हम और वैकल्पिक ऊर्जा पा सकते हैं |
  • 6:59 - 7:01
    हमारी यह उम्मीद पूरी हो सकती हैं |
  • 7:01 - 7:04
    यह भविष्य के लिए असली चुनौती है |
  • 7:04 - 7:07
    लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि फवाला इन रियो की यह महिला
  • 7:07 - 7:09
    इस महिला को वाशिंग मशीन चाहिए |
  • 7:09 - 7:12
    वह अपने ऊर्जा मंत्री से बहुत खुश है
  • 7:12 - 7:14
    जिसने सभी को बिजली प्रदान की --
  • 7:14 - 7:17
    इतना खुश कि उसके लिए वोट भी किया |
  • 7:17 - 7:19
    और वो डील्मा रौसेफ़ राष्ट्रपति
  • 7:19 - 7:21
    बन गयी,
  • 7:21 - 7:23
    दुनिया के एक बड़े लोकतंत्र की --
  • 7:23 - 7:26
    ऊर्जा मंत्री से बढ़ कर राष्ट्रपति |
  • 7:26 - 7:28
    अगर लोकतंत्र है,
  • 7:28 - 7:30
    तो लोग वाशिंग मशीन के लिए वोट करेंगे |
  • 7:30 - 7:32
    वो उनसे प्यार करते हैं |
  • 7:34 - 7:36
    और इसके साथ क्या जादू है?
  • 7:36 - 7:39
    मेरा माँ ने इस मशीन का जादू समझाया
  • 7:39 - 7:41
    पहले दिन ही |
  • 7:41 - 7:43
    उन्होंने कहा " अब हेंस,
  • 7:43 - 7:45
    हमने कपड़े डाल दिये है;
  • 7:45 - 7:47
    अब मशीन काम करेगी |
  • 7:47 - 7:49
    और अब हम पुस्तकालय जा सकते हैं"
  • 7:49 - 7:51
    क्युंकि यही जादू है :
  • 7:51 - 7:53
    आपने कपड़े डाले,
  • 7:53 - 7:55
    और मशीन से आपको क्या मिलता है?
  • 7:55 - 7:58
    मशीन से आपको किताबे मिलती हैं,
  • 7:58 - 8:00
    बच्चों की किताबे,
  • 8:00 - 8:02
    और माँ को समय मिला मेरे लिए पढ़ने के लिए |
  • 8:02 - 8:04
    उन्हें यह पसंद है | मुझे "ABC" मिल गया
  • 8:04 - 8:07
    यहाँ पर ही मैंने प्राध्यापक के रूप में अपना जीवन शुरू किया,
  • 8:07 - 8:09
    जब मेरी माँ के पास मेरे लिए पढ़ने का समय था |
  • 8:09 - 8:11
    उन्होंने मेरे लिए किताबे भी लायी |
  • 8:11 - 8:13
    उन्होंने अंग्रेजी भी पढ़ी
  • 8:13 - 8:15
    और उसे विदेशी भाषा के रूप में सिखा |
  • 8:15 - 8:17
    और उन्होंने बहुत सारे उपन्यास पढ़े,
  • 8:17 - 8:20
    बहुत सारे उपन्यास |
  • 8:20 - 8:23
    और सच में, सच में हम इस मशीन से प्यार करते हैं |
  • 8:24 - 8:27
    और जो हमने कहा, मैंने और मेरी माँ ने,
  • 8:27 - 8:30
    "औद्योगिकीकरण धन्यवाद |
  • 8:30 - 8:32
    स्टील के कारखानों धन्यवाद |
  • 8:32 - 8:34
    बिजली केंद्रों धन्यवाद |
  • 8:34 - 8:37
    और रसायन संसाधन उद्योग धन्यवाद
  • 8:37 - 8:39
    जिसने हमे किताबे पढ़ने का समय दिया "
  • 8:39 - 8:41
    आप सभी का बहुत धन्यवाद |
  • 8:41 - 8:54
    (अभिवादन)
Title:
हेंस रोसलिंग और जादुई वाशिंग मशीन
Speaker:
Hans Rosling
Description:

औधोगिक क्रांति का सबसे महान अविष्कार कौन सा था? हेंस रोसलिंग वाशिंग मशीन की महत्ता बताते है | गैपमाइंडर के द्वारा नए बनाये हुए लेखा-चित्रों के द्वारा, रोसलिंग वो जादू दर्शाते है जो तब हुआ जब औधोगिक क्रांति और बिजली ने एक नीरस कपड़े धोने के दिन को पढ़ने के बौद्धिक दिन में परिवर्तित कर दिया |

more » « less
Video Language:
English
Team:
closed TED
Project:
TEDTalks
Duration:
08:55
Omprakash Bisen added a translation

Hindi subtitles

Revisions