Return to Video

Play Lab - Intro video

  • 0:02 - 0:09
    तो आप कौन से ग्रेड में हैं? दूसरे। दसवें ग्रेड। पहले ग्रेड।
    मैं आठवें ग्रेड में था जब मैंने प्रोग्राम
  • 0:10 - 0:17
    सीखा था। मेरा पहला कंप्यूटर मुझे तब मिला था जब मैं छठे ग्रेड में था। लोगों की समस्याओं को
  • 0:17 - 0:22
    सुलझाने में सक्षम होने से मुझे खुशी मिलती है। आप खुद को जाहिर कर सकते हैं, आप एक आइडिया से चीजें बना
  • 0:22 - 0:27
    सकते हैं। कंप्यूटर साइंस उन बहुत सी चीजों का आधार है जिन्हें कॉलेज स्टूडेंट्स
  • 0:27 - 0:32
    और प्रोफेशनल्स अगले 20 या 30 वर्षों के लिए करेंगे। मुझे प्रोग्रामिंग पसंद है क्योंकि
  • 0:32 - 0:37
    मुझे लोगों की मदद करना अच्छा लगता है। मुझे एक ऐसी चीज बनाने का मौका मिला है जिससे
  • 0:37 - 0:41
    लोगों का जीवन आसान होने जा रहा है। मुझे लगता है कि यह हमारे पास एक सुपरपावर के सबसे निकट की चीज है। शुरुआत करना
  • 0:41 - 0:47
    सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। मैं खुद शुरुआत कर रही हूं और मैं चाहती हूं कि आप मेरे साथ सीखें।
  • 0:47 - 0:51
    क्या आपकी एक पसंदीदा वीडियो गेम है जिसे आप हमेशा बनाना चाहते थे? अच्छा,
  • 0:51 - 0:57
    हम प्ले लैब के इस्तेमाल से गेम्स बनाने की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहे हैं। अच्छी गेम्स की एक स्टोरी होती है और प्रत्येक स्टोरी
  • 0:57 - 1:03
    में एक्टर्स होते हैं। एक्टर्स बोलने, चलने और एक दूसरे के साथ बातचीत करने जैसी चीजें करते हैं, उस गेम के रूल्स के
  • 1:03 - 1:08
    आधार पर प्वाइंट्स भी स्कोर किए जा सकते हैं। आज, हम चुड़ैलों, जॉम्बीज, एलियंस और जानवरों
  • 1:08 - 1:14
    जैसे मजेदार एक्टर्स के साथ इन सभी चीजों को कैसे करना है यह सीखेंगे—और फिर हम शुरुआत से
  • 1:14 - 1:18
    एक गेम बनाएंगे जिसे एक फोन पर भेजा और खेला जा सकता है।
  • 1:18 - 1:23
    आपकी स्क्रीन तीन मुख्य हिस्सों में बंटी है। बायें गेम स्पेस है, जहां आपका प्रोग्राम
  • 1:23 - 1:28
    चलेगा। प्रत्येक लेवल के लिए निर्देश नीचे लिखे हैं। मध्य का हिस्सा टूलबॉक्स है,
  • 1:28 - 1:34
    और इन ब्लॉक्स में से प्रत्येक कोड का एक पीस है। दायीं ओर सफेद हिस्से
  • 1:34 - 1:38
    को वर्कस्पेस कहा जाता है, और यहीं हम अपना प्रोग्राम बनाएंगे।
  • 1:38 - 1:44
    शुरुआत करने के लिए, आपको अपने ब्लॉक्स को ऑरेंज “वेन रन” ब्लॉक से लिंक करना होगा। आप कई
  • 1:44 - 1:49
    ब्लॉक्स को बाहर खींचकर एक साथ लिंक कर सकते हैं जब तक आपको पीली आउटलाइन नहीं दिखती,
  • 1:49 - 1:51
    और उसके बाद ये सभी जुड़ जाएंगे।
  • 1:51 - 1:56
    पहली पजल में, हमारा एक्टर एक पेंगुइन है और हम इसे “हेलो!” कहने के लिए तैयार करेंगे, इसके
  • 1:56 - 2:02
    लिए “से” ब्लॉक को बाहर ड्रैग कर उसे “वेन रन” ब्लॉक से लिंक किया जाएगा, और इसके अंदर “हेलो” टाइप करना होगा। हम
  • 2:02 - 2:07
    “मूव राइट” और “मूव लेफ्ट” ब्लॉक्स का इस्तेमाल कर पेगुंइन को चला भी सकते हैं। अपने ब्लॉक्स
  • 2:07 - 2:12
    को सही स्थान पर रखने के बाद, आपने क्या प्रोग्राम किया है इसे देखने के लिए “रन” बटन दबाएं। शुरुआत करें
  • 2:12 - 2:16
    और अंत तक आप सभी प्रकार के प्लेयर्स के साथ अपनी गेम बनाने में सक्षम होंगे जो
  • 2:16 - 2:23
    बातचीत कर सकते हैं, खुश या दुखी हो सकते हैं, प्वाइंट्स स्कोर कर सकते हैं, या फायरबॉल्स फेंक सकते हैं, या एक दूसरे को मिटा भी सकते हैं।
  • 2:24 - 2:26
    यह सब आप पर और आप जो गेम बनाना चाहते हैं उस पर निर्भर है।
Title:
Play Lab - Intro video
Video Language:
English
Team:
Code.org
Project:
Hour of Code
Duration:
02:33

Hindi subtitles

Revisions