Return to Video

Unplugged - Variables in Envelopes

  • 0:22 - 0:25
    इस पाठ का नाम है लिफाफे में वेरिएबल।
  • 0:25 - 0:30
    हम सीखेंगे कि पर्याप्त जानकारी ना होने पर
    भी हम कैसे वाक्यों का निर्माण कर सकते है।
  • 0:31 - 0:34
    हम में से अधिकांश पहले से ही एक
    'रिक्त स्थान' को भरने के विचार से परिचित हैं।
  • 0:34 - 0:37
    हम ऐसा तब करते हैं जब हम अपना नाम
    अपने होमवर्क पर लिख रहे होते हैं।
  • 0:37 - 0:40
    कभी कभी एक से ज्यादा रिक्त स्थान होते हैं
    जिन्हें भरना होता है।
  • 0:40 - 0:43
    इस मामले मे, हम रिक्त
    स्थान पर एक लेबेल लगाते है
  • 0:43 - 0:46
    जिससे हमे पता चलता है की
    हर एक जानकारी कहां जा रही है।
  • 0:47 - 0:50
    वेरिएबल जानकारी के टुकड़ों के लिए
    प्लेसहोल्डर हैं जो बदल सकते हैं।
  • 0:50 - 0:55
    उस गुम जानकारी के वेरिएबल को उपयोग करके,
    हम जो भी कर रहे थे उसको जारी रख सकते हैं
  • 0:55 - 0:59
    किसी और को बाद में उस गुम
    हुए जानकारी को भरने दीजिए।
  • 0:59 - 1:02
    सॉफ्टवेयर में हम वेरिएबल का
    उपयोग बहुत ज्यादा करते हैं।
  • 1:02 - 1:07
    हम नाम, ईमेल एड्रैस और यहां तक कि यूसरनेम के लिए
    प्लेसहोल्डर के रूप में वेरिएबल का उपयोग करते हैं।
  • 1:07 - 1:10
    इस तरीके से हम प्रोग्राम को बताते हैं
    कि कहां वो विवरण मिलेंगे,
  • 1:10 - 1:12
    उपयोगकर्ता द्वारा उन्हें भरने के बाद।
  • 1:12 - 1:14
    हम हर समय वेरिएबल का उपयोग करते हैं।
  • 1:15 - 1:18
    किसी भी समय अगर आप बाद के लिए
    जानकारी को संग्रहित करना चाहते हैं, तो
  • 1:18 - 1:20
    हम एक वेरिएबल का उपयोग करते हैं।
  • 1:20 - 1:24
    जैसे, हम गिनना चाहते हैं कितनी बार
    एक उपयोगकर्ता ट्वीट करता है
  • 1:24 - 1:28
    हर बार जब उपयोगकर्ता ट्विट करेगा,
    तो उसमें संख्या 1 जोड़ दी जाएगी
  • 1:28 - 1:32
    और जब उपयोगकर्ता एक ट्वीट डिलीट कर देगा
    तो उस संख्या से 1 कम हो जाएगा।
  • 1:32 - 1:35
    किसी भी समय अगर हमको जानना है कि
    उपयोगकर्ता ने कितनी बार ट्वीट किया है
  • 1:36 - 1:38
    हम बस उस वेरिएबल को देखेंगे।
Title:
Unplugged - Variables in Envelopes
Video Language:
English
Team:
Code.org
Project:
CSF '21-'22
Duration:
01:43

Hindi subtitles

Revisions