Return to Video

प्रगति पट्टी आपको कैसे विचारशील रखती है

  • 0:00 - 0:02
    कितने लोग अपने डेस्क पर ऊब गए हैं
  • 0:03 - 0:04
    हर दिन कितने घंटे के लिए
  • 0:04 - 0:06
    और सप्ताह में कितने दिन
    और साल में कितने सप्ताह
  • 0:06 - 0:08
    उनके जीवन में कितने साल के लिए?
  • 0:08 - 0:11
    [छोटी चीज़ें। बड़ा विचार।]
  • 0:11 - 0:13
    [डैनियल ऎेंगबर्ग पर प्रगति बार]
  • 0:13 - 0:16
    प्रगति पट्टी बस कंप्यूटर
    पर एक संकेतक है,
  • 0:16 - 0:19
    डिवाइस के अंदर जो कुछ हो
    रहा है, उसे दर्शाने के लिए।
  • 0:20 - 0:24
    एक क्लासिक क्षैतिज पट्टी
    जिसका इस्तेमाल वर्षों से किया गया है।
  • 0:24 - 0:28
    मेरा मतलब है, यह पूर्व-कंप्यूटर
    संस्करणों से पहले की बात है
  • 0:28 - 0:32
    लेजर्स पर, एक क्षैतिज पट्टी
    जहां लोग बाएं से दाएं भरते थे
  • 0:32 - 0:36
    यह दिखाने के लिए कि कितना काम
    कारखाने में पूरा हो गया था।
  • 0:36 - 0:38
    स्क्रीन पर यह वही बात है।
  • 0:38 - 0:40
    70 के दशक में कुछ हुआ
  • 0:40 - 0:43
    जिसे कभी-कभी "सॉफ्टवेयर संकट"
    के रूप में संदर्भित किया जाता है
  • 0:43 - 0:46
    अचानक, कंप्यूटर अधिक जटिल हो रहे थे
  • 0:46 - 0:49
    बहुत ज्यादा तेज़ी से,
    हम इसके लिए तैयार नहीं थे,
  • 0:49 - 0:51
    डीजाइन परिप्रेक्ष्य से।
  • 0:51 - 0:55
    विभिन्न तरीकों से लोग प्रतिशत को
    संकेतक के रूप मॆं इस्तेमाल कर रहे थे ।
  • 0:55 - 0:58
    तो आपके पास एक ग्राफिकल
    उलटी गिनती घड़ी हो सकती है,
  • 0:58 - 1:01
    या तारों की एक पंक्ति हो सकती है,
  • 1:01 - 1:03
    जो बाएं से दाएं स्क्रीन पर भरता हो।
  • 1:03 - 1:07
    लेकिन इन चीजों का एक व्यवस्थित
    सर्वेक्षण नहीं किया था
  • 1:07 - 1:08
    और पता लगाने की कोशिश की:
  • 1:08 - 1:11
    वे वास्तव में, उपयोगकर्ता का
    अनुभव कैसे प्रभावित करते हैं
  • 1:11 - 1:12
    कंप्यूटर इस्तेमाल करने का?
  • 1:12 - 1:14
    ब्रैड मायर्स नामक इस स्नातक छात्र,
  • 1:14 - 1:18
    1985 में, फैसला किया कि वह
    इसका अध्ययन करेगा।
  • 1:18 - 1:20
    उन्होंने पाया कि वास्तव में
    कोई फर्क नहीं पड़ता
  • 1:20 - 1:25
    यदि 'प्रतिशत-किया' संकेतक
    आपको सही प्रतिशत देता है या नहीं।
  • 1:25 - 1:28
    ज़रूरी यह था कि वह मौजूद था।
  • 1:28 - 1:30
    बस इसे वहाँ देखकर
    लोगों ने बेहतर महसूस किया,
  • 1:30 - 1:33
    और वह सबसे आश्चर्यजनक बात थी।
  • 1:33 - 1:36
    उनके पास ये सभी विचार थे कि
    वे क्या कर सकते है।
  • 1:36 - 1:40
    शायद यह लोगों को
    प्रभावी ढंग से आराम करा सकता है।
  • 1:40 - 1:45
    शायद यह लोगों को यह सम्भावना दे कि वे
  • 1:45 - 1:48
    अपनी मशीन से उस अवधि के लिए दूर
    जा सकें और कुछ और कार्य करें।
  • 1:48 - 1:51
    वे देख कर कहेंगे,
    "ओह, प्रगति पट्टी आधा हो गया है।
  • 1:51 - 1:52
    इसमें पांच मिनट लग गए।
  • 1:52 - 1:56
    तो अब इस फैक्स को भेजने के लिए,
    मेरे पास पांच मिनट हैं"
  • 1:56 - 1:58
    या जो भी लोग 1985 में कर रहे थे।
  • 1:58 - 2:00
    दोनों चीजें गलत हैं।
  • 2:00 - 2:02
    जैसे, जब आप प्रगति पट्टी देखते हैं,
  • 2:02 - 2:05
    यह आपके ध्यान को केन्द्रित करता है,
  • 2:05 - 2:07
    और यह प्रतीक्षा के अनुभव को बदलता है,
  • 2:07 - 2:11
    इस रोमांचक कथा में,
    जो आप अपने सामने देख रहे हैं:
  • 2:12 - 2:16
    कि किसी भी तरह, इस बार आप
    निराशा में इन्तज़ार नहीं करेंगे,
  • 2:16 - 2:18
    कंप्यूटर के कुछ करने के लिए,
  • 2:18 - 2:20
    इसे नए रूप में पुन: संकल्पित किया गया है:
  • 2:20 - 2:22
    "प्रगति! ओह! महान काम हो रहा है!"
  • 2:22 - 2:24
    [प्रगति ...]
  • 2:24 - 2:27
    लेकिन एक बार जब आप सोचना शुरू कर देते हैं
    प्रगति पट्टी के बारे में
  • 2:27 - 2:31
    जो कुछ और है
    प्रतीक्षा के दर्द को कम करने के बारे में,
  • 2:31 - 2:35
    तो मनोविज्ञान के साथ आपका
    झुकाव स्वयं हो जाएगा ।
  • 2:35 - 2:39
    तो अगर आपके पास प्रगति पट्टी है
    यह सिर्फ एक स्थिर दर पर चलता है -
  • 2:39 - 2:42
    मान लें, यह वास्तव में
    कंप्यूटर में क्या हो रहा है -
  • 2:42 - 2:45
    जो लोगों को महसूस होगा
    जैसे यह धीमा हो रहा है।
  • 2:46 - 2:47
    हम ऊब जाते हैं।
  • 2:47 - 2:50
    ठीक है, अब आप
    इसे बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं
  • 2:50 - 2:54
    और इसे स्थानांतरित करने में आपको
    लगता है कि यह वास्तव में अधिक तेज़ है,
  • 2:54 - 2:57
    इसे शुरुआत में तेज़ गति से
    आगे बढ़ाना, एक विस्फोट की तरह।
  • 2:57 - 3:00
    यह रोमांचक है, लोग ऐसा महसूस करते हैं,
    "ओह! कुछ वास्तव में हो रहा है!"
  • 3:00 - 3:04
    फिर आप प्रगति पट्टी की प्राकृतिक
  • 3:04 - 3:05
    विकास को स्थानांतरित कर सकते हैं
  • 3:05 - 3:08
    आप मान रहे हैं कि लोग ध्यान केंद्रित कर
    रहे हैं समय बीतने पर -
  • 3:08 - 3:11
    वे घास को उगते हुए
    देखने की कोशिश कर रहे हैं,
  • 3:11 - 3:14
    वे पानी के एक बर्तन को देखने की कोशिश
    कर रहे हैं,उबालने के लिए इंतजार कर रहा है,
  • 3:14 - 3:16
    और आप बस कोशिश कर रहे हैं
    कम उबाऊ बनाने के लिए,
  • 3:16 - 3:18
    बिना दर्द और कम निराशा के
  • 3:18 - 3:19
    जैसा वह पहले था।
  • 3:19 - 3:22
    प्रगति पट्टी कम से कम आपको देता है
  • 3:22 - 3:25
    शुरुआत और अंत की दृष्टि,
  • 3:25 - 3:27
    और आप एक लक्ष्य की ओर काम कर रहे हैं।
  • 3:27 - 3:30
    मुझे कुछ तरीकों से लगता है,
    यह मौत के डर को कम करता है।
  • 3:32 - 3:34
    बहुत ज्यादा?
Title:
प्रगति पट्टी आपको कैसे विचारशील रखती है
Speaker:
डैनियल एन्गबर
Description:

प्रगति पट्टी इंतजार को और अधिक रोमांचक कर रही है ... और मृत्यु के हमारे डर को कम करती है। पत्रकार डैनियल एन्गबर पता लगाते हैं कि यह अस्तित्व में कैसे आया था।

more » « less
Video Language:
English
Team:
closed TED
Project:
TED Series
Duration:
03:47

Hindi subtitles

Revisions