नमस्ते! मेरा नाम मिरल कोब है। मैं Illuminate की निर्माता हूं। मेरे काम मे, ऐसा कुछ है, जो मै अपने डांस मुव और प्रोग्रामिंग लाइट सूट दोनों में उपयोग करती हूं, और वह है, लूप्स। लूप एक एक्शन को बार-बार दोहराना है। जब आप किसी चीज को बहुत बार दोहराते हैं हुला हूप को घूमते रहने के लिए मेरे कार्यों की तरह मैं उस कार्य के लूप का प्रदर्शन कर रही हूं। यह एक लूप है। यह एक लूप है। और यह भी एक लूप है। आज हम एक डांस पार्टी करने जा रहे हैं। हम एक नए नृत्य के साथ अपने लूप पर काम करेंगे: इटरेशन। हम एक डांस की मदद से लूप के बारे में सीखेंगे। आप कुछ आसान डांस स्टेप्स सीखेंगे और डांस को कंप्लीट करने के लिए उन्हें ही बार बार दोहराएंगे। यह वह स्टेप्स है जिन्हें आपको सीखना है। हाथो से तालियां बजाओ अपने हाथों को अपने सर के पीछे ले जाएं। अपने हाथों को अपने कमर पर रखें। अपने बाएं हाथ को ऊपर उठाएं, अपने दाएं हाथ को ऊपर उठाएं। बहुत ही आसान, सही कहा? सर कमर, सर कमर। ताली, ताली, ताली। क्या आपने देखा कि कुछ स्टेप्स को दोहराया गया है? जैसे "ताली"। "ताली, ताली, ताली" यह एक लूप है। हमें इससे दो बार और करना है, ताली, ताली... आपको पता चलेगा कि आप दिशाओं को छोटा कर सकते हैं, कुछ डांस स्टेप्स को लूप में डालकर। क्या आप तैयार हैं? अभी हम belly laugh करेंगे, तैयार? हम वास्तव में हमारे डांस में लूप का उपयोग करते हैं। डंकेर्स कंप्यूटर पहने हुए हैं, और सभी एक नेटवर्क पर है। इसलिए मै बार बार वही डांसर के माध्यम से रोशनी को लूप कर सकती हूं। तो लूप मे मै इटरेशन भी कर सकती हूं, मानलो जैसे बार बार 6 डांसर के ऊपर लूप कर सकती हु। और लूप मे आप गति को बड़ा सके, जिससे की आप एक ही डांसर के ऊपर लूप कर सके और साथ मे आप प्रकाश की गति भी बढ़ा रहे हैं, जिससे की दर्शकों में दृष्टि भ्रम पैदा हो। और यह सब लूप के द्वारा ही बनाया जाता है। कंप्यूटर विज्ञान के लिए लूप महत्वपूर्ण है क्योंकि वह हमारा काम छोटा और आसान बनाते हैं।