[Script Info] Title: [Events] Format: Layer, Start, End, Style, Name, MarginL, MarginR, MarginV, Effect, Text Dialogue: 0,0:00:00.28,0:00:03.94,Default,,0000,0000,0000,,सात साल पहले की बात है, \Nमैं बर्कले से स्नातक होकर निकली थी, Dialogue: 0,0:00:03.96,0:00:08.52,Default,,0000,0000,0000,,कोषिका जीवविज्ञान एवम् भाषा विज्ञान\Nकी दोहरी डिग्री लेकर, Dialogue: 0,0:00:08.55,0:00:11.48,Default,,0000,0000,0000,,और मैं विश्वविद्यालय परिसर में हो रहे \Nएक सम्मेलन में पहुंची, Dialogue: 0,0:00:11.50,0:00:14.95,Default,,0000,0000,0000,,जहां से मुझे एक नई कंपनी - थेरानॉस\Nमें साक्षात्कार के लिए बुलाया गया. Dialogue: 0,0:00:15.79,0:00:16.94,Default,,0000,0000,0000,,और उस समय, Dialogue: 0,0:00:16.96,0:00:19.94,Default,,0000,0000,0000,,इस कंपनी के बारे में ज़्यादा जानकारी \Nउपलब्ध नहीं थी, Dialogue: 0,0:00:19.96,0:00:24.03,Default,,0000,0000,0000,,पर जितनी भी थी, प्रभावशाली थी. Dialogue: 0,0:00:24.06,0:00:28.14,Default,,0000,0000,0000,,यह कम्पनी एक ऐसा चिकित्सा उपकरण बना रही थी Dialogue: 0,0:00:28.17,0:00:32.56,Default,,0000,0000,0000,,जिससे आप रक्त की सभी जांचें Dialogue: 0,0:00:32.58,0:00:34.36,Default,,0000,0000,0000,,मात्र कुछ बूंदें निकाल के कर सकते थे. Dialogue: 0,0:00:34.38,0:00:37.59,Default,,0000,0000,0000,,यानी रक्त की जांच के लिऐ आपको Dialogue: 0,0:00:37.62,0:00:39.62,Default,,0000,0000,0000,,अपने हाथ में लंबी सुई नहीं डालनी पड़ती. Dialogue: 0,0:00:39.64,0:00:43.54,Default,,0000,0000,0000,,यह काफ़ी रोचक था, सिर्फ इसलिए नहीं क्योंकि\Nइस प्रक्रिया में दर्द कम होता, Dialogue: 0,0:00:43.57,0:00:48.84,Default,,0000,0000,0000,,पर इसलिए भी क्योंकि इससे कई बीमारियों को\Nशुरू में ही आसानी से पकड़ा जा सकता था. Dialogue: 0,0:00:48.87,0:00:50.26,Default,,0000,0000,0000,,यदि आपके पास ऐसा उपकरण हो Dialogue: 0,0:00:50.29,0:00:54.59,Default,,0000,0000,0000,,जिसके प्रयोग में सहजता और सहूलियत हो, \Nऔर जो बीमारियों का पता लगा सके, Dialogue: 0,0:00:54.61,0:01:00.64,Default,,0000,0000,0000,,तो शायद आप बीमारी के गंभीर होने से पहले ही\Nउसका पता लगा सकते हैं. Dialogue: 0,0:01:00.66,0:01:04.96,Default,,0000,0000,0000,,ऐसा ही कम्पनी की संस्थापक, एलिजाबेथ होम्स\Nने वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए Dialogue: 0,0:01:04.98,0:01:06.80,Default,,0000,0000,0000,,एक साक्षात्कार में कहा था. Dialogue: 0,0:01:06.83,0:01:09.48,Default,,0000,0000,0000,,"हमारी स्वास्थ्य प्रणाली की \Nवास्तविकता यह है Dialogue: 0,0:01:09.50,0:01:12.81,Default,,0000,0000,0000,,कि जब हमारा कोई अपना बहुत बीमार हो जाता है\Nतो उसकी गंभीरता का पता लगते Dialogue: 0,0:01:12.84,0:01:15.23,Default,,0000,0000,0000,,(अक्सर) बहुत देर हो चुकी होती है, और फ़िर Dialogue: 0,0:01:15.26,0:01:16.49,Default,,0000,0000,0000,,हम कुछ नहीं कर पाते. Dialogue: 0,0:01:16.51,0:01:17.66,Default,,0000,0000,0000,,यह दुखद है." Dialogue: 0,0:01:17.69,0:01:20.37,Default,,0000,0000,0000,,यह चांद पर जाने जैसा था\Nऔर मैं इसका हिस्सा बनना चाहती थी, Dialogue: 0,0:01:20.39,0:01:22.31,Default,,0000,0000,0000,,इसे साकार करने में योगदान देना चाहती थी. Dialogue: 0,0:01:23.32,0:01:27.47,Default,,0000,0000,0000,,एक और भी कारण था जो\Nएलिज़ाबेथ की कहानी Dialogue: 0,0:01:27.50,0:01:29.51,Default,,0000,0000,0000,,मुझे इतनी प्रभावशाली लगी. Dialogue: 0,0:01:29.54,0:01:31.78,Default,,0000,0000,0000,,एक समय था जब किसी ने मुझे कहा था, Dialogue: 0,0:01:31.81,0:01:33.89,Default,,0000,0000,0000,,"एरिका, लोग दो तरह के होते हैं. Dialogue: 0,0:01:33.92,0:01:36.89,Default,,0000,0000,0000,,एक वो जो सिर्फ गुज़ारा करते हैं, और एक वो \Nजो दुनिया बदलते हैं. Dialogue: 0,0:01:36.92,0:01:39.30,Default,,0000,0000,0000,,और तुम, गुज़ारा करने वालों में से हो." Dialogue: 0,0:01:39.75,0:01:41.88,Default,,0000,0000,0000,,विश्वविद्यालय जाने से पहले, Dialogue: 0,0:01:41.91,0:01:45.84,Default,,0000,0000,0000,,मैं एक चलित कमरे में, 5 पारिवारिक सदस्यों\Nकेे साथ रही और पली बढ़ी, Dialogue: 0,0:01:45.86,0:01:48.24,Default,,0000,0000,0000,,और जब मैं कहती थी कि मैं \Nबर्कले जाना चाहती हूं, Dialogue: 0,0:01:48.26,0:01:51.38,Default,,0000,0000,0000,,तो लोग कहते थे, "ऐसे तो मैं अंतरिक्ष में\Nजाना चाहता हूं!" Dialogue: 0,0:01:52.24,0:01:55.76,Default,,0000,0000,0000,,मैं दृढ़ रही, मेहनत करती रही, और मुझे\Nप्रवेश आखिर मिल ही गया. Dialogue: 0,0:01:56.27,0:01:58.62,Default,,0000,0000,0000,,पर सच बोलूं तो वहां मेरा पहला वर्ष\Nबहुत कठिन रहा. Dialogue: 0,0:01:58.64,0:02:01.35,Default,,0000,0000,0000,,मेरे साथ कई अपराध हुए. Dialogue: 0,0:02:01.38,0:02:04.17,Default,,0000,0000,0000,,मुझे बन्दूक की नोंक पर लूटा गाया,\Nमेरा यौन शोषण हुआ, Dialogue: 0,0:02:04.20,0:02:06.55,Default,,0000,0000,0000,,वह भी तीन बार, Dialogue: 0,0:02:06.57,0:02:09.49,Default,,0000,0000,0000,,जिससे मूझे गंभीर तनाव रहने लगा. Dialogue: 0,0:02:09.52,0:02:11.31,Default,,0000,0000,0000,,मैं कक्षा में फेल होने लगी, Dialogue: 0,0:02:11.33,0:02:13.36,Default,,0000,0000,0000,,और मुझे पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी. Dialogue: 0,0:02:13.38,0:02:15.72,Default,,0000,0000,0000,,तब तक मुझे लोग कहने लगे थे, Dialogue: 0,0:02:15.74,0:02:18.36,Default,,0000,0000,0000,,"एरिका, शायद विज्ञान तुम्हारे लिए नहीं है. Dialogue: 0,0:02:18.39,0:02:21.31,Default,,0000,0000,0000,,शायद तुम्हें कुछ और पढ़ना चाहिए." Dialogue: 0,0:02:21.33,0:02:23.99,Default,,0000,0000,0000,,और तब मैंने ख़ुद से कहा, Dialogue: 0,0:02:24.02,0:02:26.25,Default,,0000,0000,0000,,"अगर ना हो तो ना हो, Dialogue: 0,0:02:26.27,0:02:29.19,Default,,0000,0000,0000,,पर मैं हार नहीं मान सकती, \Nऔर मैं यह करके रहूंगी, Dialogue: 0,0:02:29.21,0:02:32.83,Default,,0000,0000,0000,,और चाहे मैं काबिल हूं या ना हूं,\Nमैं प्रयास करुंगी और करके दिखाऊंगी." Dialogue: 0,0:02:32.85,0:02:37.22,Default,,0000,0000,0000,,किस्मत से, मैं अड़ी रही, और डिग्री लेकर,\Nस्नातक होकर निकली. Dialogue: 0,0:02:37.66,0:02:40.52,Default,,0000,0000,0000,,(दर्शकों में तालियां) Dialogue: 0,0:02:40.55,0:02:41.71,Default,,0000,0000,0000,,धन्यवाद. Dialogue: 0,0:02:41.74,0:02:44.49,Default,,0000,0000,0000,,(दर्शकों में तालियां) Dialogue: 0,0:02:44.52,0:02:50.02,Default,,0000,0000,0000,,तो जब मैंने सुना कि एलिज़ाबेथ ने \Nस्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय को Dialogue: 0,0:02:50.04,0:02:51.81,Default,,0000,0000,0000,,19 वर्ष की आयु में छोड़ दिया था Dialogue: 0,0:02:51.84,0:02:53.94,Default,,0000,0000,0000,,यह कम्पनी स्थापित करने, और वे सफ़ल भी रहीं Dialogue: 0,0:02:53.96,0:02:55.82,Default,,0000,0000,0000,,तो मेरे लिए यह एक इशारा था. Dialogue: 0,0:02:55.84,0:02:59.75,Default,,0000,0000,0000,,कि आप किस वर्ग अथवा परिस्थिति से हो, \Nयह मायने नहीं रखता. Dialogue: 0,0:02:59.77,0:03:03.02,Default,,0000,0000,0000,,यदि आप समर्पित रहोगे \Nऔर अपने विवेक से काम लोगे, Dialogue: 0,0:03:03.04,0:03:05.57,Default,,0000,0000,0000,,तो आप दुनिया में अपनी पहचान छोड़ सकोगे. Dialogue: 0,0:03:05.59,0:03:07.61,Default,,0000,0000,0000,,और मेरे लिए यह सूत्र, व्यक्तिगत स्तर पर Dialogue: 0,0:03:07.63,0:03:09.95,Default,,0000,0000,0000,,आत्मसात करना जरूरी था Dialogue: 0,0:03:09.97,0:03:13.46,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि जीवन की तेज़ मझधार में Dialogue: 0,0:03:13.49,0:03:15.01,Default,,0000,0000,0000,,यही मुझे हौसला देता था. Dialogue: 0,0:03:15.58,0:03:17.00,Default,,0000,0000,0000,,तो अब आप कल्पना कर सकते हैं, Dialogue: 0,0:03:17.03,0:03:21.64,Default,,0000,0000,0000,,कि जब मुझे कम्पनी की ओर से आमंत्रण आया,\Nतो मैं कितनी उत्साहित हो गई थी. Dialogue: 0,0:03:21.66,0:03:24.01,Default,,0000,0000,0000,,ऐसा लगा मैं तो चांद पर पहुंच गई थी. Dialogue: 0,0:03:24.03,0:03:28.39,Default,,0000,0000,0000,,यही अवसर था मेरे लिए, \Nसमाज में अपना योगदान देने का. Dialogue: 0,0:03:28.42,0:03:31.59,Default,,0000,0000,0000,,जो समस्याएं मैंने देखी थीं, \Nउनका हल निकालने का. Dialogue: 0,0:03:31.61,0:03:34.15,Default,,0000,0000,0000,,और वास्तव में, जब मैंने थेरानॉस \Nके बारे में सोचा, Dialogue: 0,0:03:34.18,0:03:37.13,Default,,0000,0000,0000,,तो लगा कि यह पहली और आखिरी कंपनी होगी Dialogue: 0,0:03:37.16,0:03:39.70,Default,,0000,0000,0000,,जहां मैं काम करूंगी. Dialogue: 0,0:03:40.61,0:03:44.04,Default,,0000,0000,0000,,पर मुझे कुछ समस्याएं नज़र आने लगीं. Dialogue: 0,0:03:45.18,0:03:49.60,Default,,0000,0000,0000,,मैंने वहां की प्रयोगशाला में \Nप्रारम्भिक स्तर पर काम शुरू किया. Dialogue: 0,0:03:49.62,0:03:52.72,Default,,0000,0000,0000,,हम वहां मीटिंग में बैठे Dialogue: 0,0:03:52.75,0:03:57.03,Default,,0000,0000,0000,,आंकड़ों एवम् नतीजों को जांचते, \Nयह देखने कि तकनीक काम कर रही है या नहीं. Dialogue: 0,0:03:57.05,0:03:58.99,Default,,0000,0000,0000,,जब हमें नतीजों की फेहरिस्त मिलती, Dialogue: 0,0:03:59.02,0:04:01.25,Default,,0000,0000,0000,,तो मुझे कहा जाता, Dialogue: 0,0:04:01.27,0:04:04.08,Default,,0000,0000,0000,,"चलो, इस त्रुटिपूर्ण नतीजे को हटाते हैं\Nऔर फ़िर देखते हैं Dialogue: 0,0:04:04.10,0:04:06.29,Default,,0000,0000,0000,,कि नतीजे कितने प्रतिशत सटीक हैं." Dialogue: 0,0:04:07.38,0:04:09.23,Default,,0000,0000,0000,,तो, यहां त्रुटि की परिभाषा क्या है? Dialogue: 0,0:04:09.26,0:04:10.72,Default,,0000,0000,0000,,कौन सा नतीजा गलत है? Dialogue: 0,0:04:11.91,0:04:14.19,Default,,0000,0000,0000,,यह किसी को नहीं पता. Dialogue: 0,0:04:14.22,0:04:17.03,Default,,0000,0000,0000,,आप कैसे कह सकते हो कौन सा गलत है? Dialogue: 0,0:04:17.06,0:04:18.45,Default,,0000,0000,0000,,और इस तरह से नतीजों कोे हटाना Dialogue: 0,0:04:18.47,0:04:22.17,Default,,0000,0000,0000,,गलत है, यह वैज्ञानिक प्रक्रिया के Dialogue: 0,0:04:22.20,0:04:24.35,Default,,0000,0000,0000,,उन सिद्धांतों के खिलाफ़ है Dialogue: 0,0:04:24.37,0:04:28.66,Default,,0000,0000,0000,,जो संख्याओं और आंकड़ों के आधार पर\Nतथ्यों का सत्यापन करता है. Dialogue: 0,0:04:29.06,0:04:32.62,Default,,0000,0000,0000,,और भले ही ऐसा करना लुभावना लगे Dialogue: 0,0:04:32.64,0:04:37.41,Default,,0000,0000,0000,,कि आप अपने तथ्य को स्थापित करने के लिऐ\Nआंकड़ों से छेड़खानी करें, Dialogue: 0,0:04:37.44,0:04:42.74,Default,,0000,0000,0000,,परन्तु इसके गंभीर दुष्परिणाम होते हैं. Dialogue: 0,0:04:43.11,0:04:46.86,Default,,0000,0000,0000,,तो मेरे लिए यह खतरे का निशान था, Dialogue: 0,0:04:46.89,0:04:49.68,Default,,0000,0000,0000,,जिसने मेरे आगे के अनुभवों को प्रभावित किया Dialogue: 0,0:04:49.70,0:04:51.27,Default,,0000,0000,0000,,और आगे भी बहुत कुछ दिखाया. Dialogue: 0,0:04:51.29,0:04:54.33,Default,,0000,0000,0000,,यह बात है क्लीनिक प्रयोगशाला की. Dialogue: 0,0:04:54.36,0:04:55.62,Default,,0000,0000,0000,,क्लीनिक प्रयोगशाला, Dialogue: 0,0:04:55.64,0:04:58.84,Default,,0000,0000,0000,,जहां मरीज़ों के खून के नमूने\Nजांचे जाते हैं. Dialogue: 0,0:04:59.18,0:05:01.30,Default,,0000,0000,0000,,किसी भी नमूने की जांच से पहले, मेरे पास Dialogue: 0,0:05:01.33,0:05:05.06,Default,,0000,0000,0000,,एक खास नमूना होता था, जिसके अवयव \Nऔर उनकी मात्रा पहले से पता होते थे. Dialogue: 0,0:05:05.08,0:05:07.90,Default,,0000,0000,0000,,जैसे, tPSA की मात्रा 0.2. Dialogue: 0,0:05:07.92,0:05:11.16,Default,,0000,0000,0000,,tPSA, जो यह बताता है कि व्यक्ति को \Nप्रोस्ट्रेट कैंसर है या नहीं, Dialogue: 0,0:05:11.18,0:05:13.09,Default,,0000,0000,0000,,या फ़िर उसे इसका खतरा है या नहीं. Dialogue: 0,0:05:13.42,0:05:16.50,Default,,0000,0000,0000,,पर जब मैं उस ख़ास नमूने को \Nथेरानॉस के उपकरण से जांचती थी, Dialogue: 0,0:05:16.52,0:05:18.87,Default,,0000,0000,0000,,तो कभी tPSA की मात्रा 8.9 आती थी, Dialogue: 0,0:05:18.89,0:05:22.41,Default,,0000,0000,0000,,कभी 5.1, Dialogue: 0,0:05:22.44,0:05:25.59,Default,,0000,0000,0000,,और कभी 0.5, Dialogue: 0,0:05:25.61,0:05:27.78,Default,,0000,0000,0000,,जो कि वास्तविक मात्रा के आसपास ही है, Dialogue: 0,0:05:27.80,0:05:29.77,Default,,0000,0000,0000,,लेकिन आप ऐेसे में क्या करेंगे? Dialogue: 0,0:05:30.55,0:05:33.17,Default,,0000,0000,0000,,सटीक, भरोसेमंद माप कौन सा है? Dialogue: 0,0:05:33.93,0:05:37.94,Default,,0000,0000,0000,,और ऐसा सिर्फ एक बार नहीं हुआ. Dialogue: 0,0:05:37.96,0:05:41.37,Default,,0000,0000,0000,,यह लगभग रोज़ाना हाे रहा था, Dialogue: 0,0:05:41.40,0:05:44.14,Default,,0000,0000,0000,,बहुत सारी जांचों में. Dialogue: 0,0:05:44.75,0:05:50.86,Default,,0000,0000,0000,,और शुक्र है इस ख़ास नमूने मेें मुझे\Nमात्राएं पहले से पाता थीं. Dialogue: 0,0:05:51.35,0:05:54.28,Default,,0000,0000,0000,,यदि ना पता हों, तो क्या हो? Dialogue: 0,0:05:54.30,0:05:56.18,Default,,0000,0000,0000,,मान लीजिए आपको एक मरीज़ की जांच करनी है Dialogue: 0,0:05:56.20,0:06:01.95,Default,,0000,0000,0000,,आप कैसे भरोसा कर सकेंगे ऐसे नतीजों पर? Dialogue: 0,0:06:02.83,0:06:07.86,Default,,0000,0000,0000,,तो मेरे लिए यह आखिरी चेतावनी थी, Dialogue: 0,0:06:07.89,0:06:11.20,Default,,0000,0000,0000,,वह भी उस पड़ाव पर जब हम\Nउपकरण की जांच कर रहे थे, Dialogue: 0,0:06:11.22,0:06:14.01,Default,,0000,0000,0000,,ताकि हम प्रमाणित कर सकें Dialogue: 0,0:06:14.04,0:06:17.27,Default,,0000,0000,0000,,कि हमें और मरीजों के नमूने चाहिए या नहीं. Dialogue: 0,0:06:17.29,0:06:20.46,Default,,0000,0000,0000,,नियामक संस्थाएं आपको एक नमूना देती हैं, Dialogue: 0,0:06:20.48,0:06:22.61,Default,,0000,0000,0000,,और कहती हैं, "इसकी जांच करो, Dialogue: 0,0:06:22.63,0:06:25.51,Default,,0000,0000,0000,,सामान्य तरीके से Dialogue: 0,0:06:25.53,0:06:27.95,Default,,0000,0000,0000,,जैसे मरीजों के साथ किया जाता है, Dialogue: 0,0:06:27.98,0:06:29.40,Default,,0000,0000,0000,,और हमें नतीजे बताओ, Dialogue: 0,0:06:29.42,0:06:32.66,Default,,0000,0000,0000,,फ़िर हम बताएंगे आप पास हैं या फेल." Dialogue: 0,0:06:33.37,0:06:36.99,Default,,0000,0000,0000,,अब क्योंकि हमें अपने उपकरण में\Nइतनी खामियां दिख रही थीं, Dialogue: 0,0:06:37.02,0:06:40.30,Default,,0000,0000,0000,,वह भी वास्तविक मरीजों के नमूनों के साथ, Dialogue: 0,0:06:40.33,0:06:42.71,Default,,0000,0000,0000,,तो हमने नियामकों से नमूना लिया Dialogue: 0,0:06:42.74,0:06:45.56,Default,,0000,0000,0000,,और उसे FDA द्वारा प्रमाणित मशीन से जांचा, Dialogue: 0,0:06:45.58,0:06:48.09,Default,,0000,0000,0000,,फ़िर उसे अपने उपकरण से जांचा. Dialogue: 0,0:06:48.66,0:06:50.10,Default,,0000,0000,0000,,अंदाज़ा लगाइए क्या हुआ होगा? Dialogue: 0,0:06:50.12,0:06:53.93,Default,,0000,0000,0000,,हमें दो बहुत ही अलग नतीजे मिले. Dialogue: 0,0:06:54.57,0:06:56.82,Default,,0000,0000,0000,,आपको क्या लगता है, \Nऐसे में हमने क्या किया होगा? Dialogue: 0,0:06:57.40,0:07:00.82,Default,,0000,0000,0000,,आप सोचेंगे कि हमने नियामकों से कहा होगा, Dialogue: 0,0:07:00.85,0:07:04.27,Default,,0000,0000,0000,,"इस तकनीक में हमें कुछ \Nअनियमितता दिख रही है." Dialogue: 0,0:07:04.29,0:07:09.50,Default,,0000,0000,0000,,पर नहीं, थेरानॉस ने नियामकों को वही नतीजे \Nभेज दिए जो FDA प्रमाणित मशीन से मिले थे. Dialogue: 0,0:07:10.98,0:07:13.03,Default,,0000,0000,0000,,यह क्या दर्शाता है? Dialogue: 0,0:07:13.05,0:07:17.24,Default,,0000,0000,0000,,यह दर्शाता है कि आपको अपनी संस्था द्वारा, Dialogue: 0,0:07:17.27,0:07:21.04,Default,,0000,0000,0000,,अपने उपकरण द्वारा दिए गए नतीजों पर ही\Nभरोसा नहीं है. Dialogue: 0,0:07:21.71,0:07:25.86,Default,,0000,0000,0000,,ऐसे में आप कैसे किसी को कहेंगे कि Dialogue: 0,0:07:25.89,0:07:27.59,Default,,0000,0000,0000,,इस उपकरण से मरीजों की जांच करें? Dialogue: 0,0:07:28.93,0:07:32.52,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि मैं नयी थी, Dialogue: 0,0:07:32.55,0:07:35.97,Default,,0000,0000,0000,,मैंने कई नमूनों पर प्रयोग किए, Dialogue: 0,0:07:35.99,0:07:40.32,Default,,0000,0000,0000,,सारे आंकड़े इकठ्ठा कर, \Nमैं मुख्य संचालन अधिकारी के पास गई Dialogue: 0,0:07:40.35,0:07:42.45,Default,,0000,0000,0000,,ताकि उनके सामने अपनी चिंता ज़ाहिर कर सकूं. Dialogue: 0,0:07:43.11,0:07:46.27,Default,,0000,0000,0000,,"उपकरण की जांच में बहुत \Nअसंगत नतीजे आ रहे हैं. Dialogue: 0,0:07:46.30,0:07:48.16,Default,,0000,0000,0000,,सटीक नतीजों का प्रतिशत ठीक नहीं लग रहा. Dialogue: 0,0:07:48.18,0:07:50.72,Default,,0000,0000,0000,,शायद हमें वास्तविक मरीजों पर \Nजांच नहीं करनी चाहिए. Dialogue: 0,0:07:50.74,0:07:53.91,Default,,0000,0000,0000,,ये सब बातें मुझे सही नहीं लग रही हैं." Dialogue: 0,0:07:53.93,0:07:56.48,Default,,0000,0000,0000,,और मुझेे जवाब मिला, Dialogue: 0,0:07:56.51,0:07:58.57,Default,,0000,0000,0000,,"तुम नहीं जानती तुम क्या कह रही हो. Dialogue: 0,0:07:58.59,0:08:01.13,Default,,0000,0000,0000,,तुम्हें जिस काम के लिए तनख्वाह \Nदी जाती है वो करो, Dialogue: 0,0:08:01.16,0:08:03.16,Default,,0000,0000,0000,,जाके मरीजों के नमूने जांचों." Dialogue: 0,0:08:04.24,0:08:07.95,Default,,0000,0000,0000,,उस रात, मैंने अपने एक सहकर्मी से बात की. Dialogue: 0,0:08:07.98,0:08:11.95,Default,,0000,0000,0000,,टायलर शुल्ट्ज, जो मेरा मित्र बन गया था, Dialogue: 0,0:08:11.98,0:08:16.70,Default,,0000,0000,0000,,और जिसके दादाजी\Nकम्पनी के निदेशकों में से थे. Dialogue: 0,0:08:16.73,0:08:20.34,Default,,0000,0000,0000,,हमने उनके घर जाना तय किया, Dialogue: 0,0:08:20.37,0:08:22.96,Default,,0000,0000,0000,,और रात्रिभोज के समय उन्हें बताने का सोचा Dialogue: 0,0:08:22.98,0:08:26.28,Default,,0000,0000,0000,,कि कम्पनी में क्या चल रहा था, Dialogue: 0,0:08:26.31,0:08:29.96,Default,,0000,0000,0000,,बंद दरवाजों के पीछे. Dialogue: 0,0:08:29.98,0:08:31.31,Default,,0000,0000,0000,,मज़े की बात यह, Dialogue: 0,0:08:31.34,0:08:33.97,Default,,0000,0000,0000,,कि टायलर के दादाजी जॉर्ज शुल्ट्ज थे, Dialogue: 0,0:08:33.100,0:08:37.24,Default,,0000,0000,0000,,अमरीका के पूर्व सचिव. Dialogue: 0,0:08:37.27,0:08:40.61,Default,,0000,0000,0000,,तो अब आप सोच सकते हैं \Nमेरी मनोदशा क्या रही होगी. Dialogue: 0,0:08:40.63,0:08:44.34,Default,,0000,0000,0000,,मैं सोच रही थी, "यह मैं कहां फंस रही हूं?" Dialogue: 0,0:08:44.100,0:08:48.90,Default,,0000,0000,0000,,पर हम खाना खाने बैठे, और कहा, Dialogue: 0,0:08:48.92,0:08:51.45,Default,,0000,0000,0000,,"लोगों को लगता है कि\Nये खून का नमूना लेते हैं, Dialogue: 0,0:08:51.47,0:08:55.43,Default,,0000,0000,0000,,उसे अपने उपकरण में डालते हैं, \Nऔर उससे कुछ नतीजा बाहर निकलता है. Dialogue: 0,0:08:55.46,0:08:59.67,Default,,0000,0000,0000,,पर असल में होता ये है कि \Nजैसे ही आप कमरे के बाहर जाते हैं, Dialogue: 0,0:08:59.69,0:09:03.27,Default,,0000,0000,0000,,वे आपके खून का नमूना \Nपांच अन्य लोगों को पकड़ा देते हैं Dialogue: 0,0:09:03.30,0:09:07.41,Default,,0000,0000,0000,,जो तैयार बैठे रहते हैं, \Nउसे पांच भागों में बांटकर Dialogue: 0,0:09:07.44,0:09:10.20,Default,,0000,0000,0000,,पांच अलग अलग मशीनों में जांचने के लिए." Dialogue: 0,0:09:11.13,0:09:14.75,Default,,0000,0000,0000,,जॉर्ज ने कहा, "मैं जानता हूं \Nटायलर काफ़ी होशियार है, Dialogue: 0,0:09:14.78,0:09:16.32,Default,,0000,0000,0000,,तुम भी काफ़ी होशियार लगती हो, Dialogue: 0,0:09:16.34,0:09:20.69,Default,,0000,0000,0000,,पर बात ये है कि मैंने कम्पनी में \Nऔर भी होशियार लोगों को रखा है, Dialogue: 0,0:09:20.72,0:09:25.34,Default,,0000,0000,0000,,और उन्होंने मुझे बताया है कि यह उपकरण \Nचिकित्सा क्षेत्र में क्रांति ले आयेगा. Dialogue: 0,0:09:25.36,0:09:27.99,Default,,0000,0000,0000,,तो शायद तुम्हें कहीं और \Nध्यान लगाना चाहिए." Dialogue: 0,0:09:29.42,0:09:33.31,Default,,0000,0000,0000,,यह सिलसिला सात महीने से चल रहा था, Dialogue: 0,0:09:33.33,0:09:36.60,Default,,0000,0000,0000,,इसलिए मैंने अगले ही दिन इस्तीफ़ा दे दिया. Dialogue: 0,0:09:37.67,0:09:39.02,Default,,0000,0000,0000,,और ये -- Dialogue: 0,0:09:39.04,0:09:46.04,Default,,0000,0000,0000,,(दर्शकों में तालियां) Dialogue: 0,0:09:46.06,0:09:48.81,Default,,0000,0000,0000,,ये वो समय था जब मुझे ख़ुद को समय देकर Dialogue: 0,0:09:48.83,0:09:51.31,Default,,0000,0000,0000,,अपना मानसिक संतुलन ठीक करना था. Dialogue: 0,0:09:51.34,0:09:53.13,Default,,0000,0000,0000,,मैंने प्रयोगशाला में आवाज़ उठाई, Dialogue: 0,0:09:53.79,0:09:57.06,Default,,0000,0000,0000,,मुख्य अधिकारी के सामने आवाज़ उठाई, Dialogue: 0,0:09:57.08,0:10:00.42,Default,,0000,0000,0000,,निदेशक के सामने भी आवाज़ उठाई. Dialogue: 0,0:10:00.45,0:10:02.44,Default,,0000,0000,0000,,इसी बीच, Dialogue: 0,0:10:02.46,0:10:08.22,Default,,0000,0000,0000,,एलिज़ाबेथ अमरीका की हर पत्रिका के \Nमुखपृष्ठ पर छाई हुई थी. Dialogue: 0,0:10:08.82,0:10:10.62,Default,,0000,0000,0000,,यह सब देखकर Dialogue: 0,0:10:10.64,0:10:11.79,Default,,0000,0000,0000,,मुझे लगने लगा, Dialogue: 0,0:10:12.11,0:10:13.83,Default,,0000,0000,0000,,क्या मैं ही गलत हूं? Dialogue: 0,0:10:13.86,0:10:15.94,Default,,0000,0000,0000,,क्या शायद ऐसा कुछ है जो मुझे नहीं दिख रहा? Dialogue: 0,0:10:15.96,0:10:17.64,Default,,0000,0000,0000,,क्या मेरी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है? Dialogue: 0,0:10:18.77,0:10:22.52,Default,,0000,0000,0000,,कहानी के इस मोड़ पर \Nकिस्मत ने मेरा साथ दिया. Dialogue: 0,0:10:22.93,0:10:24.13,Default,,0000,0000,0000,,मुझसे संपर्क किया Dialogue: 0,0:10:24.16,0:10:26.49,Default,,0000,0000,0000,,एक बहुत ही प्रतिभाशाली पत्रकार, \Nजॉन कैरीरू ने Dialogue: 0,0:10:26.51,0:10:28.84,Default,,0000,0000,0000,,जो कि वॉल स्ट्रीट जर्नल से थे, Dialogue: 0,0:10:30.37,0:10:35.65,Default,,0000,0000,0000,,और उन्होंने कम्पनी के बारे में Dialogue: 0,0:10:35.68,0:10:38.92,Default,,0000,0000,0000,,कई अन्य लोगों से भी शिकायतें सुनी थीं, Dialogue: 0,0:10:38.95,0:10:40.54,Default,,0000,0000,0000,,कम्पनी के कर्मचारियों से भी. Dialogue: 0,0:10:40.56,0:10:42.89,Default,,0000,0000,0000,,तब मुझे आभास हुआ, Dialogue: 0,0:10:42.91,0:10:45.26,Default,,0000,0000,0000,,"एरिका, तुम गलत नहीं हो. Dialogue: 0,0:10:45.29,0:10:46.70,Default,,0000,0000,0000,,तुम सही हो. Dialogue: 0,0:10:46.72,0:10:50.28,Default,,0000,0000,0000,,यहां तक कि तुम जैसे कई और लोग हैं, Dialogue: 0,0:10:50.30,0:10:53.22,Default,,0000,0000,0000,,जो सच बताने से डर रहे हैं, Dialogue: 0,0:10:53.25,0:10:56.92,Default,,0000,0000,0000,,और उन्हें भी वही सब दिख रहा है \Nजो तुम्हें दिख रहा है." Dialogue: 0,0:10:57.80,0:11:01.63,Default,,0000,0000,0000,,जॉन की जांच-पड़ताल प्रकाशित होने से पहले, Dialogue: 0,0:11:01.66,0:11:04.98,Default,,0000,0000,0000,,कम्पनी का सच सामने आने से पहले, Dialogue: 0,0:11:05.01,0:11:09.06,Default,,0000,0000,0000,,कम्पनी ने सभी पूर्व कर्मचारियों का \Nपता लगाया, Dialogue: 0,0:11:09.09,0:11:10.81,Default,,0000,0000,0000,,मुझ तक भी पहुंचे, Dialogue: 0,0:11:10.83,0:11:17.77,Default,,0000,0000,0000,,और हमें धमकाया कि कोई सामने ना आए, \Nना कोई एक दूसरे से बात करे. Dialogue: 0,0:11:17.79,0:11:20.44,Default,,0000,0000,0000,,मुझ जैसे व्यक्ति के लिए यह डरावना था, Dialogue: 0,0:11:20.46,0:11:22.21,Default,,0000,0000,0000,,और मुझे उनका पत्र मिलने पर और डर लगा Dialogue: 0,0:11:22.24,0:11:26.38,Default,,0000,0000,0000,,जब मुझे एहसास हुआ कि \Nवे मेरा पीछा करते रहेंगे. Dialogue: 0,0:11:26.40,0:11:29.98,Default,,0000,0000,0000,,पर यूं कहें ये अच्छा ही हुआ, Dialogue: 0,0:11:30.01,0:11:32.40,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि तब मैंने एक वकील से संपर्क किया. Dialogue: 0,0:11:32.43,0:11:34.81,Default,,0000,0000,0000,,वह एक मुफ़्त में काम करने वाला वकील था, Dialogue: 0,0:11:34.83,0:11:36.48,Default,,0000,0000,0000,,और उसने सुझाया, Dialogue: 0,0:11:36.50,0:11:39.14,Default,,0000,0000,0000,,"आप किसी नियामक संस्था को \Nक्यों नहीं बतातीं ये सब?" Dialogue: 0,0:11:40.37,0:11:44.49,Default,,0000,0000,0000,,यह तो मेरे दिमाग में ही नहीं आया था, Dialogue: 0,0:11:44.51,0:11:46.90,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि मुझे ज़रा भी अनुभव नहीं था, Dialogue: 0,0:11:46.93,0:11:50.64,Default,,0000,0000,0000,,तो मैंने वही किया. Dialogue: 0,0:11:50.66,0:11:55.16,Default,,0000,0000,0000,,मैंने तय किया कि एक पत्र लिखूंगी, Dialogue: 0,0:11:55.18,0:11:58.96,Default,,0000,0000,0000,,जो भी मैंने प्रयोगशाला में देखा है, Dialogue: 0,0:11:58.98,0:12:00.86,Default,,0000,0000,0000,,वह सब बताते हुए. Dialogue: 0,0:12:00.89,0:12:04.02,Default,,0000,0000,0000,,भले ही मेरे पिता कहते हों कि उस समय मैं Dialogue: 0,0:12:04.04,0:12:06.30,Default,,0000,0000,0000,,राक्षसों का संहार करने वाली \Nदेवी लग रही थी, Dialogue: 0,0:12:06.32,0:12:09.30,Default,,0000,0000,0000,,जहां मैंने एक बड़ी कम्पनी के खिलाफ़\Nआवाज़ उठाई Dialogue: 0,0:12:09.33,0:12:11.23,Default,,0000,0000,0000,,और उससे सिलसिला बनता गया, Dialogue: 0,0:12:11.25,0:12:12.61,Default,,0000,0000,0000,,मैं आपको बता देती हूं, Dialogue: 0,0:12:12.64,0:12:15.23,Default,,0000,0000,0000,,कि मुझमें बिलकुल भी साहस नहीं आ रहा था. Dialogue: 0,0:12:15.62,0:12:18.64,Default,,0000,0000,0000,,मैं डरी हुई थी, Dialogue: 0,0:12:18.67,0:12:20.49,Default,,0000,0000,0000,,घबराई हुई थी, Dialogue: 0,0:12:20.51,0:12:23.54,Default,,0000,0000,0000,,थोड़ी लज्जित भी, Dialogue: 0,0:12:23.56,0:12:25.96,Default,,0000,0000,0000,,कि मुझे यह पत्र लिखने मेेंं \Nएक महीना लग गया. Dialogue: 0,0:12:25.99,0:12:27.72,Default,,0000,0000,0000,,थोड़ी आशा इस बात की थी Dialogue: 0,0:12:27.74,0:12:30.39,Default,,0000,0000,0000,,कि शायद किसी को पता ही नहीं चलेगा Dialogue: 0,0:12:30.42,0:12:32.01,Default,,0000,0000,0000,,कि वह पत्र मैंने लिखा था. Dialogue: 0,0:12:32.03,0:12:35.80,Default,,0000,0000,0000,,इन सब भावनाओं के बीच Dialogue: 0,0:12:35.83,0:12:37.14,Default,,0000,0000,0000,,मैंने लिख ही डाला, Dialogue: 0,0:12:37.17,0:12:40.34,Default,,0000,0000,0000,,और किस्मत से, उससे जांच पड़ताल शुरू हो गई Dialogue: 0,0:12:40.37,0:12:41.64,Default,,0000,0000,0000,,जिसमें पाया गाया Dialogue: 0,0:12:41.66,0:12:44.01,Default,,0000,0000,0000,,कि प्रयोगशाला में बहुत अनियमितताएं थीं, Dialogue: 0,0:12:44.03,0:12:47.32,Default,,0000,0000,0000,,और थेरानॉस को मरीजों के नमूने \Nजांचने से रोक दिया गया. Dialogue: 0,0:12:47.35,0:12:54.35,Default,,0000,0000,0000,,(दर्शकों में तालियां) Dialogue: 0,0:12:56.04,0:12:59.38,Default,,0000,0000,0000,,अब आप सोच रहे होंगे, \Nकि इस सब से गुजरने के बाद, Dialogue: 0,0:12:59.40,0:13:01.78,Default,,0000,0000,0000,,यह सब झेलने के बाद, Dialogue: 0,0:13:01.80,0:13:05.09,Default,,0000,0000,0000,,मैं उपसंहार में कुछ सीखें, कुछ सार बताऊंगी Dialogue: 0,0:13:05.12,0:13:09.32,Default,,0000,0000,0000,,या ये बताऊंगी की आपको \Nऐसी परिस्थिति में क्या करना चाहिए. Dialogue: 0,0:13:09.34,0:13:12.22,Default,,0000,0000,0000,,पर असल में, ऐसी परिस्थिति में, Dialogue: 0,0:13:12.24,0:13:16.72,Default,,0000,0000,0000,,सिर्फ़ प्रसिद्ध मुक्केबाज \Nमाईक टायसन का कथन सही बैठता है - Dialogue: 0,0:13:16.74,0:13:19.75,Default,,0000,0000,0000,,"सब जानते हैं क्या करना है, \Nजब तक मुंह में मुक्का नहीं पड़ जाता." Dialogue: 0,0:13:19.77,0:13:21.68,Default,,0000,0000,0000,,(दर्शकों में हंसी) Dialogue: 0,0:13:21.71,0:13:25.47,Default,,0000,0000,0000,,बिलकुल ऐसा ही होता है. Dialogue: 0,0:13:25.49,0:13:26.67,Default,,0000,0000,0000,,पर आज, Dialogue: 0,0:13:26.69,0:13:29.33,Default,,0000,0000,0000,,हम साथ आए हैं उन अति महत्त्वाकांक्षी \Nसपनों की बात करने, Dialogue: 0,0:13:29.36,0:13:33.52,Default,,0000,0000,0000,,ये वो सपने/परियोजनाएं होती हैं Dialogue: 0,0:13:33.54,0:13:34.79,Default,,0000,0000,0000,,जो बड़े वादे करती हैं, Dialogue: 0,0:13:34.81,0:13:37.33,Default,,0000,0000,0000,,जिनपर सब विश्वास करना चाहते हैं. Dialogue: 0,0:13:37.88,0:13:41.72,Default,,0000,0000,0000,,लेकिन क्या होता है जब \Nआपके सपने इतने बड़े हों, Dialogue: 0,0:13:41.74,0:13:45.43,Default,,0000,0000,0000,,और उनमें विश्वास इतना दृढ़, Dialogue: 0,0:13:45.45,0:13:49.64,Default,,0000,0000,0000,,कि आप वास्तविकता को नज़रंदाज़ करने लगें? Dialogue: 0,0:13:50.53,0:13:54.36,Default,,0000,0000,0000,,ख़ासकर तब जब ऐसी परियोजनाएं Dialogue: 0,0:13:54.38,0:13:57.17,Default,,0000,0000,0000,,समाज को हानि पहुंचाने लगें, Dialogue: 0,0:13:57.19,0:13:59.23,Default,,0000,0000,0000,,तब आप क्या कदम उठा सकते हैं Dialogue: 0,0:13:59.25,0:14:03.85,Default,,0000,0000,0000,,जिससे इनसे होने वाली क्षति को \Nरोका जा सकता है? Dialogue: 0,0:14:04.18,0:14:07.76,Default,,0000,0000,0000,,मेेरे अनुसार, इसका सबसे आसान तरीका है Dialogue: 0,0:14:07.78,0:14:12.75,Default,,0000,0000,0000,,लोगों को प्रोत्साहित करना, \Nजिससे वे खुलकर सामने आ सकें. Dialogue: 0,0:14:12.77,0:14:15.21,Default,,0000,0000,0000,,साथ ही, ऐसे लोगों की आवाज़ को सुनना चाहिए. Dialogue: 0,0:14:15.89,0:14:18.57,Default,,0000,0000,0000,,अब बड़ा प्रश्न यह है, Dialogue: 0,0:14:18.60,0:14:23.56,Default,,0000,0000,0000,,कि खुलकर बोलने को अपवाद की बजाय \Nसामान्य कैसे बनाया जाए? Dialogue: 0,0:14:23.58,0:14:30.58,Default,,0000,0000,0000,,(दर्शकों में तालियां) Dialogue: 0,0:14:31.22,0:14:33.64,Default,,0000,0000,0000,,क़िस्मत से, मैंने अनुभव से ये समझा, Dialogue: 0,0:14:33.66,0:14:36.53,Default,,0000,0000,0000,,कि जब खुलकर सामने आने की बात आती है, Dialogue: 0,0:14:36.55,0:14:40.48,Default,,0000,0000,0000,,तो कई मामलों में ये सीधा सा काम लगता है. Dialogue: 0,0:14:40.51,0:14:45.52,Default,,0000,0000,0000,,पर कठिन यह है कि आप पहले तय कर लें, \Nआप बोलेंगे या नहीं. Dialogue: 0,0:14:45.54,0:14:48.22,Default,,0000,0000,0000,,तो हम आपने निर्णयों को किस तरह से आंकें Dialogue: 0,0:14:48.24,0:14:52.93,Default,,0000,0000,0000,,जिससे उन पर अमल करना आसान हो जाए Dialogue: 0,0:14:52.96,0:14:55.28,Default,,0000,0000,0000,,और हम नैतिक बने रहें? Dialogue: 0,0:14:55.71,0:14:59.93,Default,,0000,0000,0000,,कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी ने इसके लिए \Nएक बहुत बढ़िया वैचारिक रूपरेखा तैयार की है Dialogue: 0,0:14:59.96,0:15:01.38,Default,,0000,0000,0000,,जिसे "3C" कहा गया है. Dialogue: 0,0:15:01.40,0:15:05.65,Default,,0000,0000,0000,,Commitment (समर्पण), consciousness (सचेतन)\Nऔर competency (सामर्थ्य). Dialogue: 0,0:15:05.68,0:15:08.61,Default,,0000,0000,0000,,समर्पण- किसी भी कीमत पर Dialogue: 0,0:15:08.63,0:15:10.61,Default,,0000,0000,0000,,सही चीज़ करने का. Dialogue: 0,0:15:10.64,0:15:12.49,Default,,0000,0000,0000,,थेरानोस वाले मामले में Dialogue: 0,0:15:12.51,0:15:13.66,Default,,0000,0000,0000,,यदि मैं गलत होती, Dialogue: 0,0:15:13.69,0:15:15.87,Default,,0000,0000,0000,,तो मुझे उसकी कीमत चुकानी होती. Dialogue: 0,0:15:15.89,0:15:17.70,Default,,0000,0000,0000,,पर अगर मैं सही होती, Dialogue: 0,0:15:17.72,0:15:20.32,Default,,0000,0000,0000,,तो सब कुछ जानते हुए भी Dialogue: 0,0:15:20.34,0:15:23.89,Default,,0000,0000,0000,,कुछ ना कहना Dialogue: 0,0:15:23.92,0:15:25.23,Default,,0000,0000,0000,,मुझे कचोटता रहता. Dialogue: 0,0:15:25.26,0:15:27.30,Default,,0000,0000,0000,,चुप रहने की गूंज मेरे कानों में होती. Dialogue: 0,0:15:28.77,0:15:30.67,Default,,0000,0000,0000,,फ़िर आता है सचेतन, Dialogue: 0,0:15:30.69,0:15:34.35,Default,,0000,0000,0000,,दैनिक कार्यों में Dialogue: 0,0:15:34.37,0:15:36.65,Default,,0000,0000,0000,,नैतिकता रखना, Dialogue: 0,0:15:36.68,0:15:38.28,Default,,0000,0000,0000,,हमेशा. Dialogue: 0,0:15:38.30,0:15:40.60,Default,,0000,0000,0000,,तीसरा है सामर्थ्य. Dialogue: 0,0:15:41.27,0:15:44.98,Default,,0000,0000,0000,,जानकारी एकत्र करना, जांचना, Dialogue: 0,0:15:45.00,0:15:47.95,Default,,0000,0000,0000,,और भविष्य में होने वाले नुकसान का \Nआंकलन करना. Dialogue: 0,0:15:47.98,0:15:51.26,Default,,0000,0000,0000,,मुझे अपने सामर्थ्य पर भरोसा था Dialogue: 0,0:15:51.28,0:15:54.78,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि यह मैं दूसरों की भलाई के लिए \Nकर रही थी. Dialogue: 0,0:15:54.80,0:15:58.99,Default,,0000,0000,0000,,तो सबसे आसान तरीका यह होगा Dialogue: 0,0:15:59.02,0:16:00.17,Default,,0000,0000,0000,,कि आप कल्पना करें, Dialogue: 0,0:16:00.19,0:16:02.80,Default,,0000,0000,0000,,"यदि ऐसा मेरे बच्चों के साथ होता, Dialogue: 0,0:16:02.83,0:16:04.44,Default,,0000,0000,0000,,या मेरेे माता पिता के साथ, Dialogue: 0,0:16:04.47,0:16:06.09,Default,,0000,0000,0000,,मेरे जीवनसाथी के साथ, Dialogue: 0,0:16:06.12,0:16:08.71,Default,,0000,0000,0000,,मेरे पड़ोस में, मेरे समुदाय में, Dialogue: 0,0:16:08.74,0:16:10.06,Default,,0000,0000,0000,,और तब मैं ये कदम उठाता .... Dialogue: 0,0:16:11.54,0:16:13.24,Default,,0000,0000,0000,,तो लोग मुझे किस तरह से याद रखते?" Dialogue: 0,0:16:14.68,0:16:16.08,Default,,0000,0000,0000,,इसी के साथ Dialogue: 0,0:16:16.11,0:16:18.42,Default,,0000,0000,0000,,मैं आपसे विदा लेती हूं, और आशा करती हूं Dialogue: 0,0:16:18.44,0:16:20.70,Default,,0000,0000,0000,,कि हम सब वापस जाकर बडे़ बडे़ सपने देखेंगे, Dialogue: 0,0:16:20.72,0:16:22.52,Default,,0000,0000,0000,,और सिर्फ़ देखेंगे ही नहीं, Dialogue: 0,0:16:22.54,0:16:26.52,Default,,0000,0000,0000,,बल्कि उनको सच भी करेंगे Dialogue: 0,0:16:26.54,0:16:33.04,Default,,0000,0000,0000,,बिना किसी झूठ के, बिना किसी छलावे के. Dialogue: 0,0:16:33.51,0:16:34.66,Default,,0000,0000,0000,,धन्यवाद. Dialogue: 0,0:16:34.69,0:16:36.33,Default,,0000,0000,0000,,(दर्शकों में तालियां)