यह परेड नहीं है। मेरा नाम ग्रेट थनबर्ग है। हम सामूहिक विनाश के शुरुआत में जी रहे है। हमारा हवामान टूट रहा है। मेरे जैसे बच्चे विरोध के लिए शिक्षा छोड़ रहे है। लेकिन हम अभी भी इसे ठीक कर सकते है। आप भी इसे ठीक कर सकते हो। जीवित रहने के लिए, हमें ईंधन को जलाने से रोकना होगा। लेकिन सिर्फ यही पर्याप्त नहीं होगा। बहुत सारे समाधानों के बारे में बात कर सकते है। लेकिन उस समाधान का क्या जो हमारे सही सामने है? मैं मेरे दोस्त जॉर्ज को बताने का मौका देती हूँ। वहाँ एक जादुई मशीन है जो हवा में से कार्बन शोष लेता है ज्यादा महंगा नहीं है और जो खुद बनते जाता है. उसे कहए है... वृक्ष। वृक्ष हवामान बदलाव के लिए एक नैसर्गिक समाधान है। मैंग्रोव, पीट बोग, जंगलों, दलदल, सीबेड्स, केल्प वन, दलदल, प्रवाल भित्तियाँ वे कार्बन को हवा से बाहर निकालते हैं और उसे बंद कर देते हैं। निसर्ग एक साधन है जिसके उपयोग से हम टुटा हुआ हवामान ठीक कर सकते है। ये प्राकृतिक हवामान समाधान में भारी अंतर ला सकते हैं। बहुत बढ़िया, ना? लेकिन केवल अगर हम जमीन में ईंधन छोड़ते हैं। यहाँ उमदा हिस्सा है ... अभी हम उन्हें अनदेखा कर रहे हैं। हम प्राकृतिक आधारित समाधानों की तुलना में वैश्विक ईंधन सब्सिडी पर 1000 गुना अधिक खर्च करते हैं। प्राकृतिक जलवायु समाधानों से जलवायु विखंडन से निपटने में उपयोग किए गए सभी धन का सिर्फ 2% मिलता है। यह आपका पैसा है। यह आपके टैक्स और आपकी बचत है। और उससे भी आगे अभी हमे निसर्ग की बोहोत जरुरत है, हम इसे पहले से कहीं अधिक तेज़ी से नष्ट कर रहे हैं। हर एक दिन में 200 प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं। ज्यादातर आर्कटिक की बर्फ हट चुकी है। हमारे अधिकांश जंगली जानवर चले गए हैं। हमारी बहुत सी मिट्टी चली गई है। तो हमें क्या करना चाहिए? आपको क्या करना चाहिए? यह आसान है... हमारे लिए आवश्यक है रक्षण करना पुनर्स्थापित करना और निधी जोड़ना। रक्षण करना एक मिनट में 30 फ़ुटबॉल पिचों की दर से उष्णकटिबंधीय जंगलों को काटा जा रहा है। जहां प्रकृति कुछ महत्वपूर्ण कार्य कर रही है, हमें उसकी रक्षा करनी चाहिए। पुनर्स्थापित करना हमारा ग्रह काफी खराब हो चूका हैं। लेकिन प्रकृति पुन: उत्पन्न हो सकती है और हम पारिस्थितिक तंत्र को वापस उछालने में मदद कर सकते हैं। निधि जोड़ना हमें प्रकृति को नष्ट करने वाली चीजों को रोकना होगा और उन चीजों के लिए भुगतान करना होगा जो इसकी मदद करते हैं। यह इतना आसान है। रक्षण करना पुनर्स्थापित करना निधि जोड़ना यह कहीं भी हो सकता है: बहुत से लोग प्राकृतिक जलवायु समाधान का उपयोग करना शुरू कर चुके हैं। हमें इसे बड़े पैमाने पर करने की जरूरत है। आप इसका हिस्सा हो सकते हैं। निसर्ग के संरक्षण करने वाले लोगों को वोट दे। यह विडियो शेयर करे। इसके बारे में बात करे। दुनिया भर में प्रकृति के लिए लड़ने वाले अद्भुत आंदोलन हैं। उनके साथ जुड़े। सब कुछ मायने रखता है। आप क्या करते है मायने रखता है।