क्रिस एंडरसन: तो, पिछले कुछ सालों से आप इस समस्या पर काम कर रहे हैं। आपके शब्दों में, यह समस्या है क्या? एंड्रयू फ़ॉरेस्ट: प्लास्टिक। बस इतना ही। हम इसका उपयोग अद्भुत ऊर्जावाली वस्तु के रूप में नहीं कर पाते हैं, और इसे यूँ ही फेंक देते हैं। क्रिस: और इसलिए हम हर जगह कचरा देखते हैं। अपने चरम रूप में, यह कुछ इस तरह दिखता है। मेरा मतलब है, यह तस्वीर कहाँ ली गई थी? एंड्रयू: यह फिलीपीन्स में है, और देवियों और सज्जनों, आप जानते हैं, वहाँ बहुत सी नदियाँ हैं, जो बिल्कुल इसी तरह दिखती हैं। एंड्रयू: यह फिलीपीन्स में है, यह पूरे दक्षिणपूर्व एशिया में है। क्रिस: प्लास्टिक नदियों में फेंक दिया जाता है, और वहाँ से, बेशक, वह समुद्र में पहुँच जाता है। मतलब, हम इसे समुद्र तटों पर देखते हैं, लेकिन यह आपकी मुख्य चिंता बिल्कुल नहीं है। चिंता यह है कि वास्तव में समुद्रों में इसका क्या हो रहा है। बात उसकी है। एंड्रयू: ठीक है। धन्यवाद, क्रिस। लगभग चार साल पहले, मैंने सोचा था कि मैं वाकई पागलों जैसा कुछ करूँगा, और मैंने समुद्री पारिस्थितिकी में पीएचडी करने की ठान ली। और सचमुच, उसका डरावना हिस्सा यह था कि, हाँ, मैंने समुद्री जीवन के बारे में बहुत सीखा, लेकिन इसने मुझे समुद्री मौतों और मछली, समुद्री जीवन, समुद्री स्तनधारियों, जो जीव विज्ञान से हमसे करीब हैं, उनके बारे में सीखा, जो भारी मात्रा में जो प्लास्टिक की वजह से लाखों या करोड़ों की संख्या में मर रहे हैं। क्रिस: लेकिन लोग प्लास्टिक को बदसूरत परंतु टिकाऊ समझते हैं। है न? आप समुद्र में कुछ फेंकेंगे, "तो वह हमेशा के लिए वहीँ रहेगा। इससे कोई नुकसान नहीं होगा, है ना?” एंड्रयू: क्रिस, देखो यह अर्थव्यवस्था के लिए बनाया गया एक अविश्वसनीय पदार्थ है। यह पर्यावरण के लिए सबसे अधिक खराब पदार्थ है। प्लास्टिक के बारे में सबसे खराब बात है, पर्यावरण से टकराते ही, यह टुकड़ों में बंट जाता है। यह हमेशा प्लास्टिक ही बना रहता है। यह छोटे और छोटे और छोटे टुकड़ों में टूटता चला जाता है, और क्रिस, ब्रेकिंग साइंस, जिसे हम समुद्री पारिस्थितिकी में पिछले कुछ वर्षों से जानते हैं, इसका मनुष्यों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। हम अब जानते हैं कि नैनोप्लास्टिक, अर्थात प्लास्टिक के बहुत छोटे-छोटे कण, अपने ऋणात्मक आवेश के साथ आपकी त्वचा के छिद्रों में से सीधे अंदर जा सकते हैं। यह बुरी खबर नहीं है। बुरी खबर यह है कि यह ब्लड-ब्रेन बैरियर में से, आपके मस्तिष्क की सुरक्षात्मक कोटिंग में सीधे चला जाता है। आपका मस्तिष्क थोड़ा आकारहीन, छोटे-छोटे विद्युत आवेशों से भरा गीला पिंड है। आप उसमें एक ऋणात्मक कण डालते हैं, रक ऐसा ऋणात्मक कण जो अपने साथ रोगाणुओं को ले जा सकता है – इसलिए आपके पास एक ऋणात्मक आवेश होता है, यह रोगाणुओं, विषाक्त पदार्थों, पारा, सीसा जैसे धनात्मक आवेश तत्वों को आकर्षित करता है। यह वह ब्रेकिंग साइंस है जिसे हम अगले 12 महीनों में देखेंगे। क्रिस: शायद आप मुझे पहले ही बता चुके हैं कि समुद्र में रहने वाली हर मछली के हिस्से में 600 प्लास्टिक बैग या ऐसा ही कुछ आता है। और वे टूट रहे हैं, और उनकी संख्या और अधिक बढ़ती रहने वाली है, और हमने उसके परिणामों को अभी देखा भी नहीं है। एंड्रयू: नहीं, हमने वाकई नहीं देखा है। एलेन मैकआर्थर फाउंडेशन की टीम, अच्छे वैज्ञानिकों का एक समूह है, हम कुछ समय से उनके साथ काम कर रहे हैं। मैंने उनके काम की पूरी तरह से जांच की है। क्रिस, वे कहते हैं कि 2025 तक -- न कि 2050 तक -- हर तीन टन मछली के लिए, एक टन प्लास्टिक होगा, और मैं उन लोगों के साथ बेचैन हो जाता हूँ जो 2050 की बात करते हैं। यह बहुत नज़दीक है। यह यहाँ और अभी है। समुद्री जीवन को हर तरह से नष्ट करने के लिए आपको एक टन प्लास्टिक की ज़रूरत नहीं है। उससे कम मात्रा से भी यह काम बखूबी हो सकता है। इसलिए हमें इसे तुरंत समाप्त करना होगा। हमारे पास समय नहीं है। क्रिस: ठीक है, तो इसे समाप्त करने के लिए आपके पास एक विचार है, और मैं कहूँगा कि, आप इसमें सामान्य पर्यावरण प्रचारक नहीं बल्कि एक कारोबारी, और उद्यमी की तरह कह रहे हैं, जिसने – आपने पूरा जीवन वैश्विक आर्थिक प्रणालियों और उनके काम करने के तरीके के बारे में सोचने में लगा दी है। अगर मैं इसे ठीक से समझा हूँ, तो आपका विचार उन नायकों पर टिका है जो कुछ इस तरह दिखते हैं। उस लड़की का पेशा क्या है? एंड्रयू: क्रिस, वह एक रैगपिकर है, और उसके जैसे 15 से 20 मिलियन रैगपिकर थे, जब तक चीन ने सभी का कचरा लेना बंद कर दिया। और प्लास्टिक की कीमत बहुत कम होने से, यह काम बंद हो गया। इस कारण उसके जैसे लोग, अब - वह एक ऐसी बच्ची है जो स्कूली छात्रा है। उसे स्कूल में होना चाहिए। शायद यह बिल्कुल गुलामी जैसा है। मेरी बेटी ग्रेस और मैं उसके जैसे सैकड़ों लोगों से मिल चुके हैं। क्रिस: और कई वयस्क भी हैं, सचमुच दुनिया भर में ऐसे लाखों लोग हैं, और कुछ उद्योगों में तो, उदाहरण के लिए, उनकी बदौलत सचमुच अब हमें दुनिया में धातु का बहुत ज़्यादा कचरा नहीं दिखता। एंड्रयू: बिल्कुल सही। वह छोटी लड़की, वास्तव में, पर्यावरण की हीरो है। वह एक बहुत बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट के साथ प्रतिस्पर्धा में है, जो बिल्कुल नज़दीक, साढ़े तीन अरब डॉलर का पेट्रोकेमिकल प्लांट है। यही समस्या है। मेरिका के पूरे तेल और गैस संसाधनों की तुलना में हमारे पास प्लास्टिक और लैंडफिल में अधिक तेल और गैस है। इसलिए वह हीरो है। और देवियो और सज्जनो, यह लैंडफिल इस तरह दिखता है, और इसमें सॉलिड तेल और गैस है। क्रिस: तो उसमें संभावित रूप से भारी मूल्य छिपा हुआ है जिससे दुनिया के रैगपिकर, यदि कर सकें तो, जीवन-यापन करना चाहेंगे। लेकिन वे क्यों नहीं कर सकते? एंड्रयू: चूंकि हमने जीवाश्म ईंधन से प्राप्त प्लास्टिक की जो कीमत तय की हुई है, वह प्लास्टिक से प्लास्टिक को आर्थिक और लाभदायक रूप से रीसाइकिल करने से थोड़ी कम होती है। देखिए, पूरा प्लास्टिक तेल और गैस से ब्लॉक बना रहा है। प्लास्टिक 100 प्रतिशत पॉलिमर है, जो 100 प्रतिशत तेल और गैस है। और आप जानते हैं कि हमारी सभी ज़रूरतों के लिए दुनिया में पर्याप्त प्लास्टिक उपलब्ध है। और जब हम प्लास्टिक को रीसाइकिल करते हैं, अगर हम इसे जीवाश्म ईंधन प्लास्टिक से सस्ता रीसाइकिल नहीं कर पाते हैं, तो वाकई, दुनिया सिर्फ़ जीवाश्म ईंधन प्लास्टिक से चिपकी रहेगी। क्रिस: तो मूल समस्या यही है, रीसाइकिल किए गए प्लास्टिक की कीमत आमतौर पर अधिक तेल से ताजा बने प्लास्टिक को खरीदने की कीमत से अधिक होती है। मूल समस्या यही है? एंड्रयू: क्रिस, यहाँ नियमों में मामूली फेरबदल करना होगा। मैं तो बनिया हूँ। मुझे पता है कि हमारे यहाँ, विशेष रूप से विकासशील दुनिया में, गाँवों में चारों ओर कबाड़ धातु और रद्दी लोहे और तांबे के टुकड़े पड़े होते थे। लोगों को पता लगा कि इसका मूल्य होता है। यह वास्तव में मूल्य की वस्तु है, बेकार की नहीं। अब गाँव और शहर और सड़कें साफ हैं, आप अब रद्दी तांबे या रद्दी लोहे पर लड़खड़ाते नहीं हैं, क्योंकि यह मूल्य की वस्तु है, इसे रीसाइकिल किया जाता है। क्रिस: तो फिर, आपका क्या विचार है, इसे प्लास्टिक में बदलने की कोशिश करने के लिए? एंड्रयू: क्रिस, इसीलिए, उस पीएचडी के अधिकांश भाग के लिए, मैं शोध करता रहा हूँ। और इसे ठीक-ठाक करने वाला कारोबारी होने के बारे में अच्छी बात यह है कि लोग आपको देखना चाहते हैं। भले ही आप कुछ हद तक चिड़ियाघर के जानवर की प्रजातियों की तरह हों, दूसरे कारोबारी जाँच करना चाहेंगे और कहेंगे, हाँ, ठीक है, हम सभी ट्विगी फॉरेस्ट से मिलेंगे। और इसलिए एक बार वहाँ पहुँचने पर, आप उनसे पूछताछ कर सकते हैं। और मैं दुनिया की अधिकतर तेल और गैस और शीघ्र बिकने वाली उपभोक्ता वस्तुओं की कंपनियों में गया हूँ, और उनमें बदलने की सचमुच इच्छा है। मेरा मतलब है, वहाँ कुछ डायनासोर हैं जो बहुत अच्छा होने की आशा तो करेंगे पर कुछ करेंगे नहीं, लेकिन उनमें सचुमच बदलाव की इच्छा है। इसलिए मैं जो चर्चा करता आ रहा हूँ, वह यह है कि दुनिया के साढ़े सात अरब लोग वास्तव में अपने पर्यावरण को प्लास्टिक से नष्ट किए जाने के हकदार नहीं हैं, उनके महासागरों ने प्लास्टिक के कारण समुद्री जीवन को क्षीण या बंजर कर दिया है। तो आप उस चेन तक आते हैं, और ऐसे हज़ारों लाखों ब्रांड हैं, जिनसे हम सब ढेरों उत्पाद खरीदते हैं, लेकिन फिर भी केवल सौ प्रमुख रेज़िन उत्पादक, बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट हैं, जिनसे बनाए गए पूरे प्लास्टिक का एकबारगी उपयोग होता है। क्रिस: इसलिए सच तो यही है, एक सौ कंपनियां इस फूड चेन के ठीक नीचे कार्यरत हैं। एंड्रयू: हाँ। क्रिस: और इसलिए आप उन सौ कंपनियों से क्या करवाना चाहते हैं? एंड्रयू: ठीक है, इसलिए हम चाहते हैं कि वे बस तेल और गैस से से निर्मित प्लास्टिक के बिल्डिंग ब्लॉक्स के मूल्य को बढ़ाएं, जिसे मैं "खराब प्लास्टिक" कहता हूँ, उसके मूल्य को बढ़ाएं, ताकि जब यह ब्रांडों से होकर, हम ग्राहकों तक पहुँचेगा, तो हमें अपने कॉफी के कप या कोक या पेप्सी, या किसी भी चीज़ में शायद ही कोई वृद्धि दिखेगी। क्रिस: जैसे, कितनी, जैसे एक सेंट अतिरिक्त? एंड्रयू: कम। चौथाई सेंट, आधा सेंट। यह बहुत ही कम होगी। लेकिन इससे क्या होता है, यह दुनिया भर में प्लास्टिक के हर टुकड़े को मूल्य की वस्तु बनाता है। जहाँ आपके पास सबसे ज़्यादा कचरा है, जैसे दक्षिणपूर्व एशिया, भारत, वहीं धन सबसे अधिक है। क्रिस: ठीक है, तो ऐसा लगता है कि इसके दो हिस्से हैं। एक तो यह, यदि वे अधिक धन वसूल करेंगे, लेकिन उसका अलग करके भुगतान करेंगे - कहाँ? - कहाँ कि? -- इस समस्या से निपटने के लिए किसी के द्वारा संचालित फंड? उस पैसे का उपयोग किस लिए किया जाएगा, जिसके लिए वे अतिरिक्त शुल्क लेते हैं? फ़ॉरेस्ट: इसलिए बहुत बड़े कारोबारियों से बात करते समय मैं कहता हूँ, "देखिए, मैं चाहता हूँ कि आप बदलें, और सचमुच तेजी से बदलें,” इस पर उनकी ऊब भरी आंखें फटने लगती हैं, जब तक मैं यह नहीं कहता, "और यह अच्छा कारोबार है।" "ठीक है, एंड्रयू, अब मैं आपकी बात पर ध्यान दे रहा हूँ।" तो मैं कहता हूँ, "ठीक है, मैं चाहता हूँ कि आप पर्यावरण और उद्योग संक्रमण निधि में अंशदान करें। दो या तीन सालों में, संपूर्ण वैश्विक प्लास्टिक उद्योग अपने बिल्डिंग ब्लॉकों को जीवाश्म ईंधन के बजाय अपनी बुनियाद को प्लास्टिक से प्राप्त करने में संक्रमण कर सकता है। प्रौद्योगिकी पहले से मौजूद है। यह सिद्ध है। " मैंने दो मल्टीबिलियन-डॉलर के प्र चालनों को शून्य से लिया है, यह देखते हुए कि प्रौद्योगिकी को बढ़ाया जा सकता है। सब प्लास्टिक कार्यों के लिए मुझे प्लास्टिक में एक दर्जन प्रौद्योगिकियां दिखती हैं। इसलिए एक बार उन प्रौद्योगिकियों में आर्थिक मार्जिन होने पर, जो उन्हें इससे मिलता है, यही वह जगह है जहाँ वैश्विक जनता को अपने सभी प्लास्टिक मौजूदा प्लास्टिक से प्राप्त होंगे। क्रिस: इसलिए वर्जिन प्लास्टिक की हर बिक्री क ऐसे फंड में पैसे का योगदान करती है जिसका उपयोग मूल रूप से उद्योग के संक्रमण और सफाई जैसी अन्य चीज़ों के भुगतान के लिए किया जाता है। एंड्रयू: बिल्कुल। बिल्कुल। क्रिस: और इसका अविश्वसनीय गौण लाभ है, जो शायद बाज़ार तैयार करने के लिए मुख्य लाभ भी है। यह रीसाइकिल करने योग्य प्लास्टिक को अचानक एक बहुत बड़ा कारोबार बना देता है जो दुनिया भर के लाखों लोगों को जीवन-यापन का नया अवसर उपलब्ध करता है। एंड्रयू: हाँ, बिलकुल। तो इसमें, आपको इस मूल्य पर जीवाश्म ईंधन प्लास्टिक और इस मूल्य पर रीसाइकिल किया गया प्लास्टिक मिला है। आप इसे बदलते हैं। इसलिए रीसाइकिल किया गया प्लास्टिक सस्ता है। क्रिस, इस बारे में मुझे सबसे अच्छी बात यह लगती है कि आप जानते हैं, हम पर्यावरण में 300 से 350 मिलियन टन प्लास्टिक बर्बाद करते हैं। तेल और गैस कंपनियों के अपने खाते में, यह बढ़कर 500 मिलियन टन होने जा रहा है। यह एक बढ़ती हुई समस्या है। लेकिन इसका हर टन पॉलिमर है। पॉलिमर 1,000 डॉलर से 1,500 डॉलर प्रति टन है। यह आधा ट्रिलियन डॉलर है जिसे कारोबार में लगाया जा सकता है और दुनिया भर में नौकरियों और अवसरों और धन का सृजन कर सकता है, विशेष रूप से सबसे अधिक गरीब तबके में। फिर भी हम इसे फेंक देते हैं। क्रि: तो इससे बड़ी कंपनियां दुनिया भर में रीसाइकिलिंग प्लांट में निवेश कर सकेंगी - एंड्रयू: पूरी दुनिया में। क्योंकि प्रौद्योगिकी कम-पूंजीगत लागत वाली है, आप इसे बड़े होटलों, कूड़े के डिपो के नीचे, हर जगह, कचरे के ढेरों में लगा सकते हैं, उनको रेज़िन में बदल सकते हैं। क्रिस: आप एक परोपकारी व्यक्ति हैं, और आप अपना कुछ धन इसमें लगाने के लिए तैयार हैं। इस परियोजना में परोपकार की क्या भूमिका है? एंड्रयू: हमें इसे चालू रखने के लिए 40 से 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करना होगा, और फिर हमें पूरी पारदर्शिता रखनी होगी ताकि हर कोई देख सके कि वास्तव में क्या चल रहा है। रेज़िन उत्पादकों से लेकर ब्रांड के उपभोक्ताओं तक, हर कोई देख सकता है कि कौन चालाकी कर रहा है, कौन पृथ्वी की रक्षा कर रहा है, और कौन परवाह नहीं करता है। और इसमें हर सप्ताह कुछ एक मिलियन डॉलर का खर्च आएगा, और हम इसकी पांच साल के लिए हामीदारी करने जा रहे हैं। कुल अंशदान लगभग 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। क्रिस: वाह! अब -- (तालियाँ) आपने इस दुनिया की अन्य कंपनियों, जै से कोका-कोला से बात की है, जो ऐसा करने के लिए तैयार हैं, वे ऊँची कीमत चुकाने को तैयार हैं, वे तब तक ऊँची कीमत चुकाना चाहेंगे, जब तक यह उचित है। एंड्रयू: हाँ, यह उचित है। इसलिए, कोका-कोला पेप्सी का सहयोग करना पसंद नहीं करेगी जब तक पूरी दुनिया को पता न चल जाए कि पेप्सी सहयोग नहीं कर रही है। फिर वे परवाह नहीं करते। इसलिए यह बाजार की पारदर्शिता है, जहाँ, अगर लोग कोशिश करते हैं और सिस्टम को धोखा देते हैं, तो बाजार इसे देख सकता है, उपभोक्ता इसे देख सकते हैं। उपभोक्ता इसमें भूमिका निभाना चाहते हैं। हम साढ़े सात अरब लोग। हम नहीं चाहते कि हमारी दुनिया को सौ कंपनियाँ तहस-नहस कर दें। क्रिस: ठीक है, तो हमें बताएँ, आपने बताया कि कंपनियां क्या कर सकती हैं और आप क्या करने को तैयार हैं। लोगों की जागरूकता क्या कर सकती है? एंड्रयू: ठीक है, इसलिए मैं चाहूँगा कि दुनिया भर में, हम सभी noplasticwaste.org नामक वेबसाइट पर जाएँ। आप अपने सौ रेज़िन उत्पादकों से संपर्क करें जो आपके क्षेत्र में हैं। आपके पास कम से कम एक संपर्क ईमेल या ट्विटर में होगा या आपका कोई टेलीफोन संपर्क होगा, और उन्हें बताएँ कि आप चाहेंगे कि वे एक फंड में अंशदान करें, जिसका प्रबंध उद्योग कर सकता है या उसका प्रबंध विश्व बैंक कर सकता है। इसमें प्रति वर्ष अरबों डॉलर जुटाए जाते हैं ताकि आप उद्योग में परिवर्तन ला सकें कि वह अपने पूरे प्लास्टिक को प्लास्टिक से प्राप्त करे, जीवाश्म ईंधन से नहीं। हमें इसकी ज़रुरत नहीं है। यह बुरा है। यह अच्छा है। और यह पर्यावरण को साफ़ कर सकता है। हमारे पास पर्याप्त पूंजी है, क्रिस, हमारे पास पर्यावरण को साफ़ करने के लिए हर साल अरबों डॉलर होते हैं। क्रिस: आप रीसाइकिलिंग कारोबार में हैं। क्या यह आपके लिए हितों का टकराव नहीं है, या यों कहें, आपके लिए बहुत बड़ा कारोबारी अवसर नहीं है? एंड्रयू: हाँ, देखिए, मैं लौह अयस्क के कारोबार में हूँ, और मैं स्क्रैप मेटल कारोबार के साथ प्रतियोगी हूँ, और इसीलिए आपके आसपास कोई कबाड़ नहीं पड़ा जिससे आप फिसलकर गिर जाएँ और आपका अंगूठा कट जाए, क्योंकि इसे एकत्र किया जाता है। क्रिस: यह प्लास्टिक रीसाइकिलिंग कारोबार में जाने का आपका बहाना नहीं है। एंड्रयू: नहीं, मैं इस बूम का स्वागत करूँगा। यह प्लास्टिक कचरे का इंटरनेट होगा। यह एक बूम उद्योग होगा जो दुनिया भर में फैलेगा, और विशेष रूप से जहाँ गरीबी सबसे अधिक है क्योंकि वहीँ कचरा सबसे अधिक है, और यही संसाधन है। इसलिए मैं इसका स्वागत करूँगा और दूर रहूँगा। क्रिस: ट्विगी, हम एक ऐसे युग में हैं जहाँ दुनिया भर में बहुत से लोग एक नई, पुनरुत्पादक अर्थव्यवस्था, इन बड़ी सप्लाई चेनों, इन बड़े उद्योगों को मूलभूत रूप से बदलने के लिए तरस रहे हैं। मुझे यह एक बहुत बड़ा विचार लगता है, और आपको इसे साकार करने के लिए बहुत से लोगों के प्रोत्साहन की ज़रूरत होगी। हमारे साथ रहने के लिए धन्यवाद। एंड्रयू: आपका बहुत बहुत धन्यवाद। धन्यवाद, क्रिस। (तालियाँ)