[Script Info] Title: [Events] Format: Layer, Start, End, Style, Name, MarginL, MarginR, MarginV, Effect, Text Dialogue: 0,0:00:01.60,0:00:05.98,Default,,0000,0000,0000,,आज़िम ख़मीसा: हम मनुष्यों के जीवन में \Nबहुत से निर्णायक क्षण आते हैं। Dialogue: 0,0:00:06.00,0:00:08.20,Default,,0000,0000,0000,,कई बार ये क्षण आनंदपूर्ण होते हैं, Dialogue: 0,0:00:08.84,0:00:11.22,Default,,0000,0000,0000,,और कई बार उदासी से भरे, Dialogue: 0,0:00:11.24,0:00:12.60,Default,,0000,0000,0000,,त्रासदीपूर्ण। Dialogue: 0,0:00:13.24,0:00:18.20,Default,,0000,0000,0000,,परंतु यदि हम इन निर्णायक क्षणों में,\Nसही चुनाव कर पाएँ, Dialogue: 0,0:00:18.92,0:00:21.86,Default,,0000,0000,0000,,तो हम खुद में और दूसरों में Dialogue: 0,0:00:21.88,0:00:24.52,Default,,0000,0000,0000,,सचमुच एक चमत्कार प्रकट कर सकते हैं। Dialogue: 0,0:00:25.48,0:00:27.90,Default,,0000,0000,0000,,मेरा इकलौता बेटा, तारिक, \Nयूनिवर्सिटी में पढ़ता था, Dialogue: 0,0:00:27.92,0:00:32.38,Default,,0000,0000,0000,,दयालु, उदार, अच्छा लेखक,\Nबहुत अच्छा फ़ोटोग्राफर, Dialogue: 0,0:00:32.40,0:00:35.82,Default,,0000,0000,0000,,नेशनल जियोग्राफिक में \Nकाम करने की चाह थी, Dialogue: 0,0:00:35.84,0:00:37.90,Default,,0000,0000,0000,,एक खूबसूरत लड़की से उसकी सगाई हो चुकी थी, Dialogue: 0,0:00:37.92,0:00:41.56,Default,,0000,0000,0000,,शुक्रवार और शनिवार को \Nपिज़्ज़ा बांटने का काम करता था। Dialogue: 0,0:00:42.32,0:00:44.58,Default,,0000,0000,0000,,उसे एक युवा गिरोह द्वारा Dialogue: 0,0:00:44.60,0:00:45.80,Default,,0000,0000,0000,,फर्जी पते पर बुलाया गया। Dialogue: 0,0:00:47.16,0:00:49.12,Default,,0000,0000,0000,,और गिरोह के दीक्षा संस्कार में, Dialogue: 0,0:00:49.88,0:00:53.44,Default,,0000,0000,0000,,एक १४-वर्षीय ने गोली चलाकर उसे मार डाला। Dialogue: 0,0:00:54.96,0:00:58.30,Default,,0000,0000,0000,,एक मासूम, निहत्थे युवक की Dialogue: 0,0:00:58.32,0:01:02.52,Default,,0000,0000,0000,,अचानक, निर्मम मौत; Dialogue: 0,0:01:03.72,0:01:05.96,Default,,0000,0000,0000,,एक परिवार के लिए असहनीय गम; Dialogue: 0,0:01:06.76,0:01:13.04,Default,,0000,0000,0000,,वह भ्रम, जब आप एक नई घृणित वास्तविकता को\Nअपनाने की कोशिश करते हैं। Dialogue: 0,0:01:13.96,0:01:16.98,Default,,0000,0000,0000,,कहने की ज़रूरत नहीं \Nमेरा जीवन थम सा गया। Dialogue: 0,0:01:17.00,0:01:19.56,Default,,0000,0000,0000,,मेरे लिए दूसरे शहर में रहने वाली\Nउसकी माँ को फ़ोन करना\N Dialogue: 0,0:01:19.56,0:01:22.70,Default,,0000,0000,0000,,मेरे लिए सबसे मुश्किल काम था। Dialogue: 0,0:01:22.72,0:01:25.78,Default,,0000,0000,0000,,आप एक माँ को कैसे बताते\Nकि वह अपने बेटे से कभी मिल नहीं पाएगी, Dialogue: 0,0:01:25.80,0:01:27.26,Default,,0000,0000,0000,,ना ही उसकी हंसी सुन पाएगी, Dialogue: 0,0:01:27.28,0:01:28.48,Default,,0000,0000,0000,,ना ही उसे गले लगा सकेगी? Dialogue: 0,0:01:30.52,0:01:32.50,Default,,0000,0000,0000,,मैं एक सूफी मुस्लिम हूँ। Dialogue: 0,0:01:32.52,0:01:34.80,Default,,0000,0000,0000,,दिन में दो बार नमाज़ पढ़ता हूँ। Dialogue: 0,0:01:35.68,0:01:36.94,Default,,0000,0000,0000,,और कभी-कभी, Dialogue: 0,0:01:36.96,0:01:40.22,Default,,0000,0000,0000,,गहरे आघात और गहरी त्रासदी में Dialogue: 0,0:01:40.24,0:01:42.12,Default,,0000,0000,0000,,रोशनी की एक झलक दिखती है। Dialogue: 0,0:01:43.16,0:01:46.02,Default,,0000,0000,0000,,तो मुझे नमाज़ पढ़ते समय एहसास हुआ Dialogue: 0,0:01:46.04,0:01:49.20,Default,,0000,0000,0000,,कि बंदूक के दोनों ओर पीड़ित थे। Dialogue: 0,0:01:50.40,0:01:54.26,Default,,0000,0000,0000,,यह देखना तो आसान है \Nकि मेरा बेटा १४-वर्षीय के हाथों मारा गया, Dialogue: 0,0:01:54.28,0:02:00.02,Default,,0000,0000,0000,,थोड़ा जटिल है यह देख पाना\Nकि वह अमरीकी समाज के हाथों मारा गया। Dialogue: 0,0:02:00.41,0:02:03.24,Default,,0000,0000,0000,,और इससे सवाल उठता है,\Nअमरीकी समाज है कौन? Dialogue: 0,0:02:03.58,0:02:04.86,Default,,0000,0000,0000,,वह मैं और आप ही तो हैं, Dialogue: 0,0:02:04.86,0:02:08.60,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि मैं नहीं मानता \Nकि समाज ऐसे ही बन जाता है। Dialogue: 0,0:02:08.79,0:02:13.34,Default,,0000,0000,0000,,मुझे लगता है कि इस समाज को \Nबनाने में हम सभी ज़िम्मेदार हैं। Dialogue: 0,0:02:13.56,0:02:17.36,Default,,0000,0000,0000,,और जहाँ बच्चे ही बच्चों का मार डालें\Nवह कोई सभ्य समाज की निशानी नहीं। Dialogue: 0,0:02:18.12,0:02:20.20,Default,,0000,0000,0000,,तो तारिक की मौत के नौ महीनों बाद, Dialogue: 0,0:02:21.04,0:02:23.24,Default,,0000,0000,0000,,मैंने तारिक ख़मीसा फांउडेशन की शुरूआत की Dialogue: 0,0:02:23.84,0:02:26.50,Default,,0000,0000,0000,,और तारिक ख़मीसा फांउडेशन \Nका मुख्य लक्ष्य है Dialogue: 0,0:02:26.52,0:02:28.98,Default,,0000,0000,0000,,इस युवा हिंसा के चक्र को तोड़कर Dialogue: 0,0:02:29.00,0:02:31.78,Default,,0000,0000,0000,,बच्चों को बच्चों \Nद्वारा मारे जाने से रोकना। Dialogue: 0,0:02:31.80,0:02:33.70,Default,,0000,0000,0000,,और हमारे पास तीन जनादेश हैं। Dialogue: 0,0:02:33.72,0:02:37.52,Default,,0000,0000,0000,,सबसे पहला और महत्वपूर्ण है\Nबच्चों का जीवन बचाना। Dialogue: 0,0:02:38.20,0:02:41.80,Default,,0000,0000,0000,,ऐसा करना ज़रूरी है।\Nहम रोज़ कितने ही जीवन खो देते हैं। Dialogue: 0,0:02:42.60,0:02:44.20,Default,,0000,0000,0000,,हमारा दूसरा जनादेश Dialogue: 0,0:02:45.28,0:02:49.58,Default,,0000,0000,0000,,सही विकल्पों को सशक्त करना है\Nताकि बच्चे गलत राह पर जाकर Dialogue: 0,0:02:49.60,0:02:53.64,Default,,0000,0000,0000,,गिरोह और अपराध और नशे\Nऔर शराब और हथियारों का जीवन ना चुनें। Dialogue: 0,0:02:54.36,0:03:00.20,Default,,0000,0000,0000,,और अहिंसा, करूणा, सहानुभूति, Dialogue: 0,0:03:01.16,0:03:03.34,Default,,0000,0000,0000,,क्षमा के सिद्धांत सिखाना ही Dialogue: 0,0:03:03.36,0:03:04.76,Default,,0000,0000,0000,,हमारा तीसरा जनादेश है। Dialogue: 0,0:03:05.76,0:03:07.70,Default,,0000,0000,0000,,मैंने एक मामूली सी बात को लेकर शुरू किया Dialogue: 0,0:03:07.72,0:03:09.94,Default,,0000,0000,0000,,कि हिंसक बनना सीखा जाता है। Dialogue: 0,0:03:09.96,0:03:11.88,Default,,0000,0000,0000,,कोई बच्चा हिंसक पैदा नहीं होता। Dialogue: 0,0:03:12.72,0:03:15.10,Default,,0000,0000,0000,,यदि आप इसे सामान्य सत्य मान लें, Dialogue: 0,0:03:15.12,0:03:18.26,Default,,0000,0000,0000,,अहिंसक होना भी सीखा जा सकता है, Dialogue: 0,0:03:18.28,0:03:19.62,Default,,0000,0000,0000,,पर आपको सिखाना होगा, Dialogue: 0,0:03:19.64,0:03:21.98,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि बच्चे \Nइसके सम्पर्क में आकर नहीं सीखेंगे। Dialogue: 0,0:03:24.20,0:03:27.80,Default,,0000,0000,0000,,उसके बाद, मैं अपने इस भाई के पास गया, Dialogue: 0,0:03:29.12,0:03:31.30,Default,,0000,0000,0000,,इस रवैये के साथ \Nकि हम दोनों ने अपना बेटा खोया है। Dialogue: 0,0:03:31.32,0:03:32.58,Default,,0000,0000,0000,,मेरा बेटा तो मर गया। Dialogue: 0,0:03:32.60,0:03:34.84,Default,,0000,0000,0000,,इनका दोहता व्यस्क जेल प्रणाली खा गई। Dialogue: 0,0:03:35.40,0:03:37.19,Default,,0000,0000,0000,,और मैंने इन्हें मेरा साथ देने को कहा। Dialogue: 0,0:03:37.19,0:03:41.14,Default,,0000,0000,0000,,जैसा कि आप देख रहे हैं, \N२२ सालों के बाद भी हम साथ हैं, Dialogue: 0,0:03:41.16,0:03:43.94,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि मैं तारिक को जीवित नहीं कर सकता, Dialogue: 0,0:03:43.96,0:03:46.02,Default,,0000,0000,0000,,यह टोनी को जेल से नहीं निकाल सकते, Dialogue: 0,0:03:46.04,0:03:48.02,Default,,0000,0000,0000,,पर हम दोनों एक काम कर सकते हैं Dialogue: 0,0:03:48.04,0:03:51.10,Default,,0000,0000,0000,,कि हमारे समुदाय का कोई भी युवा मरे नहीं Dialogue: 0,0:03:51.12,0:03:53.68,Default,,0000,0000,0000,,और ना ही जेल की सलाखों के पीछे जाए। Dialogue: 0,0:03:54.36,0:03:55.94,Default,,0000,0000,0000,,अल्लाह की कृपा से, Dialogue: 0,0:03:55.96,0:03:58.86,Default,,0000,0000,0000,,तारिक ख़मीसा फांउडेशन सफल रही है। Dialogue: 0,0:03:58.88,0:04:01.70,Default,,0000,0000,0000,,हमारा एक सुरक्षिक स्कूल मॉडल है Dialogue: 0,0:04:01.72,0:04:03.78,Default,,0000,0000,0000,,जिसके चार अलग कार्यक्रम हैं। Dialogue: 0,0:04:03.80,0:04:06.74,Default,,0000,0000,0000,,पहले में मेरे और प्लेस \Nके साथ बैठक होती है। Dialogue: 0,0:04:06.76,0:04:08.02,Default,,0000,0000,0000,,हमारा परिचय करवाया जाता है, Dialogue: 0,0:04:08.04,0:04:10.10,Default,,0000,0000,0000,,इस आदमी के दोहते ने \Nइस आदमी के बेटे को मार डाला, Dialogue: 0,0:04:10.12,0:04:11.46,Default,,0000,0000,0000,,और यह दोनों एक साथ यहाँ हैं। Dialogue: 0,0:04:11.48,0:04:13.58,Default,,0000,0000,0000,,हमारे पास कक्षा में पाठ्यक्रम है। Dialogue: 0,0:04:13.60,0:04:17.08,Default,,0000,0000,0000,,स्कूल के बाद सलाह देने का कार्यक्रम है,\Nऔर हम एक शांति क्लब बनाते हैं। Dialogue: 0,0:04:17.92,0:04:19.42,Default,,0000,0000,0000,,और मुझे आपको बताते हुए खुशी है Dialogue: 0,0:04:19.44,0:04:23.34,Default,,0000,0000,0000,,कि अहिंसा के ये सिद्धांत सिखाने के अलावा, Dialogue: 0,0:04:23.36,0:04:25.92,Default,,0000,0000,0000,,हम बच्चों के स्कूल से निलम्बन और निष्कासन\Nमें ७० प्रतिशत कमी करने में सफल हुए हैं, Dialogue: 0,0:04:25.92,0:04:28.92,Default,,0000,0000,0000,,(तालियाँ) Dialogue: 0,0:04:28.92,0:04:30.14,Default,,0000,0000,0000,,जो बहुत बड़ी संख्या है। Dialogue: 0,0:04:30.16,0:04:31.30,Default,,0000,0000,0000,,(तालियाँ) Dialogue: 0,0:04:31.32,0:04:32.52,Default,,0000,0000,0000,,जो बहुत बड़ी संख्या है। Dialogue: 0,0:04:33.44,0:04:35.86,Default,,0000,0000,0000,,तारिक की मौत के पाँच सालों बाद, Dialogue: 0,0:04:35.88,0:04:38.78,Default,,0000,0000,0000,,और मुझे अपनी क्षमा की यात्रा \Nपूर्ण करने के लिए, Dialogue: 0,0:04:38.80,0:04:41.38,Default,,0000,0000,0000,,मैं उस युवक से मिलने गया\Nजिसने मेरे बेटे को मारा था। Dialogue: 0,0:04:41.38,0:04:42.64,Default,,0000,0000,0000,,वह १९ वर्ष का था। Dialogue: 0,0:04:43.96,0:04:47.06,Default,,0000,0000,0000,,और मुझे वह मुलाकात याद है\Nक्योंकि हम... Dialogue: 0,0:04:47.08,0:04:49.22,Default,,0000,0000,0000,,वह अब ३७ का है, अभी भी जेल में... Dialogue: 0,0:04:49.24,0:04:52.06,Default,,0000,0000,0000,,पर उस पहली मुलाकात में,\Nहमने नज़रें मिलाई। Dialogue: 0,0:04:52.08,0:04:54.90,Default,,0000,0000,0000,,मैं उसकी आँखों में देख रहा था,\Nवह मेरी आँखों में देख रहा था, Dialogue: 0,0:04:54.92,0:04:58.58,Default,,0000,0000,0000,,और मैं उसकी आँखों में हत्यारे को \Nखोज रहा था, जो मुझे नहीं मिला। Dialogue: 0,0:04:58.60,0:05:01.34,Default,,0000,0000,0000,,मैंने उसकी आँखों से Dialogue: 0,0:05:01.36,0:05:03.34,Default,,0000,0000,0000,,उसकी मानवता को स्पर्ष किया, तो जाना Dialogue: 0,0:05:03.36,0:05:06.98,Default,,0000,0000,0000,,कि उसके भीतर का वह प्रकाश\Nमेरे भीतर के प्रकाश से भिन्न नहीं था Dialogue: 0,0:05:07.00,0:05:08.70,Default,,0000,0000,0000,,ना ही किसी और के भीतर के प्रकाश से। Dialogue: 0,0:05:09.28,0:05:12.26,Default,,0000,0000,0000,,तो मैं उसकी अपेक्षा नहीं कर रहा था।\Nवह अपने किए पर शर्मिंदा था। Dialogue: 0,0:05:12.26,0:05:13.70,Default,,0000,0000,0000,,वह स्पष्टवादी था। वह शिष्ट था। Dialogue: 0,0:05:13.72,0:05:17.40,Default,,0000,0000,0000,,और मैं बता सकता था \Nकि मेरी क्षमा से वह बदल गया था। Dialogue: 0,0:05:19.00,0:05:21.55,Default,,0000,0000,0000,,तो, इसके साथ ही कृपया स्वागत करें\Nमेरे भाई, प्लेस का। Dialogue: 0,0:05:21.55,0:05:24.40,Default,,0000,0000,0000,,(तालियाँ) Dialogue: 0,0:05:26.92,0:05:31.68,Default,,0000,0000,0000,,प्लेस फीलिक्स: टोनी,\Nमेरी इकलौती बेटी का इकलौता बच्चा है। Dialogue: 0,0:05:32.36,0:05:34.86,Default,,0000,0000,0000,,टोनी का जन्म हुआ Dialogue: 0,0:05:34.88,0:05:37.08,Default,,0000,0000,0000,,जब मेरी बेटी मात्र १५ वर्ष की थी। Dialogue: 0,0:05:38.76,0:05:41.56,Default,,0000,0000,0000,,मातृत्व इस संसार का सबसे कठिन कार्य है। Dialogue: 0,0:05:42.20,0:05:46.34,Default,,0000,0000,0000,,इस संसार में इससे कठिन कार्य कोई नहीं\Nकि आप एक नन्हीं जान को बड़ा करें Dialogue: 0,0:05:46.36,0:05:49.02,Default,,0000,0000,0000,,उसे सुरक्षित रखें, Dialogue: 0,0:05:49.04,0:05:51.88,Default,,0000,0000,0000,,सही स्थिति में रखें \Nकि वह जीवन में सफल हो पाए। Dialogue: 0,0:05:52.60,0:05:56.08,Default,,0000,0000,0000,,टोनी ने बचपन में बहुत हिंसक अनुभव किए। Dialogue: 0,0:05:57.00,0:05:58.83,Default,,0000,0000,0000,,उसने लॉस एंजल्स में गिरोहों की आपस में \N Dialogue: 0,0:05:58.83,0:06:01.18,Default,,0000,0000,0000,,स्वचालित हथियारों से बरसती आग में अपने \N Dialogue: 0,0:06:01.20,0:06:03.54,Default,,0000,0000,0000,,सबसे प्यारे चचेरे भाई की हत्या होते देखी। Dialogue: 0,0:06:03.56,0:06:06.04,Default,,0000,0000,0000,,वह बहुत दर्द से पीड़ित था। Dialogue: 0,0:06:07.36,0:06:08.62,Default,,0000,0000,0000,,टोनी मेरे साथ रहने आ गया। Dialogue: 0,0:06:08.64,0:06:11.82,Default,,0000,0000,0000,,मैं चाहता था कि उसके पास वह सब हो Dialogue: 0,0:06:11.84,0:06:13.68,Default,,0000,0000,0000,,जो एक बच्चे को सफल होने के लिए चाहिए। Dialogue: 0,0:06:15.12,0:06:17.10,Default,,0000,0000,0000,,पर इस खास शाम को, Dialogue: 0,0:06:17.12,0:06:18.58,Default,,0000,0000,0000,,मेरे साथ कई साल बिताने के बाद, Dialogue: 0,0:06:18.58,0:06:21.10,Default,,0000,0000,0000,,और सफल होने के लिए कई प्रयत्न करने के बाद Dialogue: 0,0:06:21.12,0:06:24.64,Default,,0000,0000,0000,,और एक सफल इन्सान बनने की मेरी चाह पर \Nपूरा उतर पाने की कोशिश में Dialogue: 0,0:06:25.56,0:06:28.78,Default,,0000,0000,0000,,टोनी इस खास शाम को घर से भाग गया, Dialogue: 0,0:06:28.80,0:06:31.58,Default,,0000,0000,0000,,उन लोगों के पास चला गया\Nजिन्हें वह अपना दोस्त समझता था, Dialogue: 0,0:06:31.60,0:06:33.17,Default,,0000,0000,0000,,उसे नशा करवाया और शराब पिलाई गई Dialogue: 0,0:06:33.17,0:06:34.34,Default,,0000,0000,0000,,और उसने वह सब किया Dialogue: 0,0:06:34.36,0:06:37.62,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि उसने सोचा \Nकि उससे वह बेफिक्र महसूस करेगा। Dialogue: 0,0:06:37.64,0:06:41.14,Default,,0000,0000,0000,,पर उससे केवल उसका तनाव और बढ़ा Dialogue: 0,0:06:41.16,0:06:42.92,Default,,0000,0000,0000,,और उसकी सोच... Dialogue: 0,0:06:45.32,0:06:48.44,Default,,0000,0000,0000,,और भी खतरनाक हो गई। Dialogue: 0,0:06:49.28,0:06:50.70,Default,,0000,0000,0000,,उसे एक डकैती में बुलाया गया, Dialogue: 0,0:06:50.72,0:06:52.68,Default,,0000,0000,0000,,उसे एक ९एमएम की हैंडगन दी गई। Dialogue: 0,0:06:53.72,0:06:56.34,Default,,0000,0000,0000,,और एक १८-वर्षीय जिसने उसे आदेश दिया Dialogue: 0,0:06:56.36,0:06:59.70,Default,,0000,0000,0000,,और दो १४-वर्षीय लड़के जिन्हें\Nवह दोस्त समझता था, उनकी मौजूदगी में Dialogue: 0,0:06:59.70,0:07:02.74,Default,,0000,0000,0000,,उसने तारिक ख़मीसा को गोली मार दी, Dialogue: 0,0:07:02.76,0:07:04.56,Default,,0000,0000,0000,,जो इस आदमी का बेटा था। Dialogue: 0,0:07:07.84,0:07:10.26,Default,,0000,0000,0000,,कोई शब्द ब्यान नहीं कर सकते Dialogue: 0,0:07:10.28,0:07:14.32,Default,,0000,0000,0000,,एक बच्चे को खोने का गम। Dialogue: 0,0:07:15.24,0:07:17.70,Default,,0000,0000,0000,,मेरी समझ के अनुसार मेरा दोहता\N Dialogue: 0,0:07:17.72,0:07:19.42,Default,,0000,0000,0000,,इस आदमी की हत्या का ज़िम्मेदार था, Dialogue: 0,0:07:19.44,0:07:22.66,Default,,0000,0000,0000,,बड़े-बूढ़ों के कहे अनुसार\Nमैं प्रार्थना में गया, Dialogue: 0,0:07:22.68,0:07:24.82,Default,,0000,0000,0000,,और वहाँ प्रार्थना करने लगा। Dialogue: 0,0:07:24.84,0:07:27.30,Default,,0000,0000,0000,,श्रीमान ख़मीसा और मुझ में एक समानता है, Dialogue: 0,0:07:27.32,0:07:30.26,Default,,0000,0000,0000,,जो हम जानते नहीं थे,\Nअच्छे इन्सान होने के अलावा, Dialogue: 0,0:07:30.28,0:07:32.03,Default,,0000,0000,0000,,हम दोनों ईश्वर में ध्यान लगाते हैं। Dialogue: 0,0:07:32.03,0:07:32.68,Default,,0000,0000,0000,,(हंसी) Dialogue: 0,0:07:32.92,0:07:34.38,Default,,0000,0000,0000,,इससे मुझे बहुत मदद मिली Dialogue: 0,0:07:34.40,0:07:37.90,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि इससे मुझे मार्गदर्शन \Nऔर स्पष्टता के लिए एक अवसर मिला Dialogue: 0,0:07:37.92,0:07:43.70,Default,,0000,0000,0000,,कि मैं इस स्थिति में इस आदमी \Nऔर इसके परिवार की सहायता कैसे करूँ। Dialogue: 0,0:07:43.72,0:07:45.78,Default,,0000,0000,0000,,और मेरी प्रार्थना स्वीकार हुई, Dialogue: 0,0:07:45.80,0:07:48.74,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि मुझे इस आदमी के घर पर \Nमिलने के लिए बुलाया गया, Dialogue: 0,0:07:48.76,0:07:51.58,Default,,0000,0000,0000,,इनके माता-पिता से मिला, Dialogue: 0,0:07:51.60,0:07:54.66,Default,,0000,0000,0000,,इनकी बीवी, भाई, उनके परिवारों से मिला Dialogue: 0,0:07:54.68,0:07:59.90,Default,,0000,0000,0000,,और इस इन्सान की अगुआई में ईश्वर में \Nविश्वास रखने वाले लोगों के साथ मिलकर Dialogue: 0,0:07:59.92,0:08:02.10,Default,,0000,0000,0000,,जो क्षमा की भावना लिए, Dialogue: 0,0:08:02.12,0:08:04.64,Default,,0000,0000,0000,,एक रास्ता निकाला, मुझे अवसर दिया Dialogue: 0,0:08:05.68,0:08:08.66,Default,,0000,0000,0000,,कि मैं कुछ काम आ सकूँ \Nऔर इन्हें और बच्चों को Dialogue: 0,0:08:08.68,0:08:13.90,Default,,0000,0000,0000,,एक ज़िम्मेदार व्यस्क के साथ रहने का महत्व, Dialogue: 0,0:08:13.92,0:08:16.30,Default,,0000,0000,0000,,अपने गुस्से पर अच्छी तरह से\Nध्यान देने के महत्व, Dialogue: 0,0:08:16.32,0:08:17.78,Default,,0000,0000,0000,,ध्यान लगाने का महत्व बता सकूँ। Dialogue: 0,0:08:17.80,0:08:20.82,Default,,0000,0000,0000,,तारिक ख़मीसा फांउडेशन में \Nहमारे जो कार्यक्रम हैं Dialogue: 0,0:08:20.84,0:08:23.90,Default,,0000,0000,0000,,उनसे बच्चों को बहुत कुछ मिलेगा Dialogue: 0,0:08:23.92,0:08:26.18,Default,,0000,0000,0000,,जिसका वे उम्र भर प्रयोग कर सकते हैं। Dialogue: 0,0:08:26.20,0:08:29.50,Default,,0000,0000,0000,,यह ज़रूरी है कि हमारे बच्चे समझें \Nकि स्नेही, ध्यान रखने वाले बड़े लोग Dialogue: 0,0:08:29.52,0:08:31.24,Default,,0000,0000,0000,,उनकी परवाह करते हैं और समर्थन भी, Dialogue: 0,0:08:31.24,0:08:35.30,Default,,0000,0000,0000,,पर ज़रूरी है कि हमारे बच्चे \Nईश्वर में ध्यान लगाना सीखें, Dialogue: 0,0:08:35.32,0:08:36.98,Default,,0000,0000,0000,,शांतिप्रिय बनना सीखें, Dialogue: 0,0:08:37.00,0:08:38.46,Default,,0000,0000,0000,,ध्यान लगाना सीखें Dialogue: 0,0:08:38.48,0:08:40.78,Default,,0000,0000,0000,,और बाकी बच्चों के साथ Dialogue: 0,0:08:40.80,0:08:42.78,Default,,0000,0000,0000,,दयालु, भावनात्मक Dialogue: 0,0:08:42.80,0:08:44.94,Default,,0000,0000,0000,,और प्यार भरी बातचीत करना सीखें। Dialogue: 0,0:08:44.96,0:08:46.62,Default,,0000,0000,0000,,हमारे समाज में प्यार की ज़रूरत है Dialogue: 0,0:08:46.64,0:08:49.86,Default,,0000,0000,0000,,और इसीलिए हम यहाँ हैं\Nबच्चों के साथ इस प्यार को बाँटने के लिए, Dialogue: 0,0:08:49.88,0:08:52.50,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि हमारे बच्चे ही \Nहमारे लिए राह बनाएँगे, Dialogue: 0,0:08:52.52,0:08:55.10,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि हम सभी \Nहमारे बच्चों पर निर्भर होंगे। Dialogue: 0,0:08:55.12,0:08:58.70,Default,,0000,0000,0000,,जैसे-जैसे हम बूढ़े होकर निवृत्त होंगे,\Nवे इस संसार पर राज करेंगे, Dialogue: 0,0:08:58.72,0:09:02.46,Default,,0000,0000,0000,,तो जितना प्यार हम उन्हें सिखाएंगे,\Nवे हमें वापिस देंगे। Dialogue: 0,0:09:02.48,0:09:03.86,Default,,0000,0000,0000,,आशीर्वाद। धन्यवाद। Dialogue: 0,0:09:03.88,0:09:07.88,Default,,0000,0000,0000,,(तालियाँ) Dialogue: 0,0:09:10.40,0:09:14.10,Default,,0000,0000,0000,,अ.ख़: मेरा जन्म केन्या में हुआ,\Nइंगलैंड में शिक्षा, Dialogue: 0,0:09:14.12,0:09:16.86,Default,,0000,0000,0000,,और मेरे भाई बैपटिस्ट हैं। Dialogue: 0,0:09:16.88,0:09:18.84,Default,,0000,0000,0000,,मैं एक सूफी मुस्लिम हूँ। Dialogue: 0,0:09:19.48,0:09:20.74,Default,,0000,0000,0000,,यह अफ्रीकी अमरीकी हैं, Dialogue: 0,0:09:20.76,0:09:23.66,Default,,0000,0000,0000,,पर मैं इन्हें हमेशा कहता हूँ,\Nअफ्रीकी अमरीकी तो मैं हूँ। Dialogue: 0,0:09:23.68,0:09:25.38,Default,,0000,0000,0000,,मैं अफ्रीका में पैदा हुआ। आप नहीं। Dialogue: 0,0:09:25.40,0:09:27.70,Default,,0000,0000,0000,,(हंसी) Dialogue: 0,0:09:27.72,0:09:29.90,Default,,0000,0000,0000,,और मैं अमरीका का नागरिक बना। Dialogue: 0,0:09:29.92,0:09:31.90,Default,,0000,0000,0000,,मैं पहली पीढ़ी का नागरिक हूँ। Dialogue: 0,0:09:31.92,0:09:35.70,Default,,0000,0000,0000,,और मुझे लगा कि अमरीकी नागरिक होने के नाते, Dialogue: 0,0:09:35.72,0:09:38.86,Default,,0000,0000,0000,,अपने बेटे की हत्या में Dialogue: 0,0:09:38.88,0:09:41.58,Default,,0000,0000,0000,,मुझे अपने हिस्से की \Nज़िम्मेदारी तो माननी होगी। Dialogue: 0,0:09:41.84,0:09:45.54,Default,,0000,0000,0000,,क्यों? क्योंकि बंदूक \Nतो अमरीकी बच्चे ने ही चलाई थी। Dialogue: 0,0:09:45.56,0:09:48.46,Default,,0000,0000,0000,,आप कह सकते हैं,\Nउसने मेरे इकलौते बेटे को मार डाला, Dialogue: 0,0:09:48.48,0:09:50.72,Default,,0000,0000,0000,,उसे तो फांसी लटकाया जाना चाहिए। Dialogue: 0,0:09:51.52,0:09:54.46,Default,,0000,0000,0000,,उससे समाज का सुधार कैसे होगा? Dialogue: 0,0:09:54.48,0:09:57.88,Default,,0000,0000,0000,,और मैं जानता हूँ आप शायद सोच रहे होंगे\Nकि उस नौजवान का क्या हुआ। Dialogue: 0,0:09:58.56,0:10:03.50,Default,,0000,0000,0000,,वह अभी भी जेल में है।\N२२ सितम्बर को ३७ वर्ष का हुआ, Dialogue: 0,0:10:03.52,0:10:05.42,Default,,0000,0000,0000,,पर मेरे पास एक अच्छी खबर है। Dialogue: 0,0:10:05.44,0:10:08.22,Default,,0000,0000,0000,,१२ सालों से हम उसे जेल से \Nबाहर लाने की कोशिश कर रहे हैं। Dialogue: 0,0:10:08.24,0:10:11.46,Default,,0000,0000,0000,,आखिरकार वह एक साल में हमारे साथ होगा। Dialogue: 0,0:10:11.48,0:10:15.12,Default,,0000,0000,0000,,(तालियाँ) Dialogue: 0,0:10:18.24,0:10:20.98,Default,,0000,0000,0000,,और मैं बहुत खुश हूँ \Nकि वह हमारे साथ आने वाला है, Dialogue: 0,0:10:21.00,0:10:23.10,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि मैं जानता हूँ हमने उसे बचा लिया, Dialogue: 0,0:10:23.12,0:10:26.58,Default,,0000,0000,0000,,पर वह हज़ारों छात्रों को बचाएगा Dialogue: 0,0:10:26.60,0:10:29.10,Default,,0000,0000,0000,,जब वह स्कूलों में अपना बयान देगा Dialogue: 0,0:10:29.12,0:10:32.50,Default,,0000,0000,0000,,जहाँ हम नियमित रूप से जाते हैं। Dialogue: 0,0:10:32.52,0:10:35.86,Default,,0000,0000,0000,,जब वह बच्चों से कहेगा,\N"११ वर्ष की उम्र में गिरोह में शामिल हुआ। Dialogue: 0,0:10:35.88,0:10:38.99,Default,,0000,0000,0000,,जब मैं १४ वर्ष का था,\Nमैंने श्रीमान खमीसा के बेटे को मार डाला। Dialogue: 0,0:10:38.99,0:10:41.38,Default,,0000,0000,0000,,पिछले कई साल जेल में बिताए। Dialogue: 0,0:10:41.40,0:10:44.46,Default,,0000,0000,0000,,तुम्हें बता रहा हूँ: इसका कोई फायदा नहीं," Dialogue: 0,0:10:44.48,0:10:47.10,Default,,0000,0000,0000,,आपको लगता है बच्चे उसकी बात सुनेंगे? Dialogue: 0,0:10:47.12,0:10:49.66,Default,,0000,0000,0000,,हाँ, क्योंकि उसकी आवाज़ के उतार-चढ़ाव में Dialogue: 0,0:10:49.68,0:10:52.98,Default,,0000,0000,0000,,उस इन्सान की आवाज़ होगी\Nजिसने बंदूक चलाई थी। Dialogue: 0,0:10:53.00,0:10:57.56,Default,,0000,0000,0000,,और मैं जानता हूँ \Nवह समय को वापिस मोड़ना चाहता है। Dialogue: 0,0:10:58.48,0:11:00.14,Default,,0000,0000,0000,,ऐसा होना तो मुमकिन नहीं। Dialogue: 0,0:11:00.16,0:11:02.74,Default,,0000,0000,0000,,काश मुमकिन होता। \Nमेरा बेटा मुझे वापिस मिल जाता। Dialogue: 0,0:11:02.76,0:11:05.04,Default,,0000,0000,0000,,मेरे भाई को उनका दोहता मिल जाता। Dialogue: 0,0:11:05.92,0:11:09.88,Default,,0000,0000,0000,,तो मुझे लगता है \Nयह क्षमा की शक्ति प्रदर्शित करता है। Dialogue: 0,0:11:11.64,0:11:13.72,Default,,0000,0000,0000,,तो यहाँ महत्वपूर्ण बात क्या है? Dialogue: 0,0:11:15.40,0:11:18.14,Default,,0000,0000,0000,,मैं इस सत्र के अंत में \Nयह उद्धरण कहना चाहूँगा, Dialogue: 0,0:11:18.16,0:11:20.86,Default,,0000,0000,0000,,जो मेरी चौथी किताब का आधार है, Dialogue: 0,0:11:20.88,0:11:22.74,Default,,0000,0000,0000,,जो कि संयोगवश, Dialogue: 0,0:11:22.76,0:11:25.20,Default,,0000,0000,0000,,उस किताब की प्रस्तावना टोनी ने लिखी थी। Dialogue: 0,0:11:26.80,0:11:30.74,Default,,0000,0000,0000,,तो उसमें लिखा है: सद्भावना की \Nनिरंतरता ही मित्रता को जन्म देती है। Dialogue: 0,0:11:30.76,0:11:32.98,Default,,0000,0000,0000,,बम फेंक कर तो \Nआप मित्र नहीं बना सकते, हैं न? Dialogue: 0,0:11:33.00,0:11:35.07,Default,,0000,0000,0000,,सद्भावना दिखा कर ही आप मित्र बना सकते हैं। Dialogue: 0,0:11:35.07,0:11:36.34,Default,,0000,0000,0000,,वह तो स्पष्ट सी बात है। Dialogue: 0,0:11:36.36,0:11:38.82,Default,,0000,0000,0000,,तो निरंतर सद्भावना से मित्रता बनती है, Dialogue: 0,0:11:38.84,0:11:41.26,Default,,0000,0000,0000,,निरंतर मित्रता से विश्वास बनता है, Dialogue: 0,0:11:41.28,0:11:43.70,Default,,0000,0000,0000,,निरंतर विश्वास से सहानुभूति पनपती है, Dialogue: 0,0:11:43.72,0:11:46.10,Default,,0000,0000,0000,,निरंतर सहानुभूति से करूणा पैदा होती है, Dialogue: 0,0:11:46.12,0:11:48.64,Default,,0000,0000,0000,,और निरंतर करूणा से शांति का उदय होता है। Dialogue: 0,0:11:49.20,0:11:50.98,Default,,0000,0000,0000,,मैं इसे शांति का सूत्र कहता हूँ। Dialogue: 0,0:11:51.00,0:11:56.98,Default,,0000,0000,0000,,इसकी सद्भावना, दोस्ती, विश्वास, सहानुभूति,\Nकरुणा और शांति से शुरूआत होती है। Dialogue: 0,0:11:57.00,0:11:59.74,Default,,0000,0000,0000,,परंतु लोग मुझे पूछते हैं,\Nजिसने आपके बेटे को मारा Dialogue: 0,0:11:59.76,0:12:02.36,Default,,0000,0000,0000,,आप उसके प्रति सहानुभूति \Nकैसे दिखा सकते हैं? Dialogue: 0,0:12:02.80,0:12:05.34,Default,,0000,0000,0000,,मैं उन्हें कहता हूँ\Nआप क्षमादान से ऐसा कर सकते हैं। Dialogue: 0,0:12:05.36,0:12:07.50,Default,,0000,0000,0000,,जैसा कि स्पष्ट है कि मेरे लिए सफल रहा। Dialogue: 0,0:12:07.52,0:12:09.42,Default,,0000,0000,0000,,मेरे परिवार के लिए सफल रहा। Dialogue: 0,0:12:09.44,0:12:12.10,Default,,0000,0000,0000,,टोनी के लिए चमत्कार किया, Dialogue: 0,0:12:12.12,0:12:14.26,Default,,0000,0000,0000,,उनके परिवार के लिए सफल रहा, Dialogue: 0,0:12:14.28,0:12:17.50,Default,,0000,0000,0000,,यह आपके और आपके परिवार \Nके लिए सफल हो सकता है, Dialogue: 0,0:12:17.52,0:12:20.50,Default,,0000,0000,0000,,इज़राइल और फ़िलिस्तीन ,\Nउत्तर और दक्षिणी कोरिया, Dialogue: 0,0:12:20.52,0:12:23.38,Default,,0000,0000,0000,,इराक, अफगानिस्तान, इरान और सीरिया\Nके लिए काम कर सकता है। Dialogue: 0,0:12:23.40,0:12:26.00,Default,,0000,0000,0000,,संयुक्त राज्य अमरीका के लिए \Nसफल हो सकता है। Dialogue: 0,0:12:26.68,0:12:29.94,Default,,0000,0000,0000,,तो मेरी बहनो और थोड़े से भाइयो, Dialogue: 0,0:12:29.96,0:12:31.30,Default,,0000,0000,0000,,मैं आपसे इजाज़त लेता हूँ... Dialogue: 0,0:12:31.32,0:12:33.30,Default,,0000,0000,0000,,(हंसी) Dialogue: 0,0:12:33.32,0:12:35.08,Default,,0000,0000,0000,,इस बात के साथ कि शांति सम्भव है। Dialogue: 0,0:12:36.04,0:12:37.74,Default,,0000,0000,0000,,मैं कैसे जानता हूँ? Dialogue: 0,0:12:37.76,0:12:39.62,Default,,0000,0000,0000,,क्योंकि मैं शांति महसूस करता हूँ। Dialogue: 0,0:12:39.64,0:12:41.62,Default,,0000,0000,0000,,बहुत-बहुत धन्यवाद। नमस्ते। Dialogue: 0,0:12:41.64,0:12:44.72,Default,,0000,0000,0000,,(तालियाँ)