-
♪ (देशभक्ति संगीत बज रहा है) ♪
-
नमस्ते कनेक्टिकट!
-
अगर आप वोट करना
चाहते हैं,
-
तो सबसे पहले, आपको अपना नाम रजिस्टर करना
होगा --डिस्क्रिप्शन में लिंक दिया गया है
-
आप अपना रजिस्ट्रेशन स्टेटस अभी
इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं।
-
अगर आपका नाम रजिस्टर नहीं हुआ है,
-
या पिछली बार वोट करने के बाद
आपने अपना नाम या पता बदला है,
-
तो आप खुद को ऑनलाइन रजिस्टर
कर सकते हैं, पर इसके लिए आपके पास
-
कनेक्टिकट का ड्राइविंग लाइसेंस
या सरकारी पहचान पत्र होना ज़रूरी है।
-
अगर आपके पास कनेक्टिकट का लाइसेंस
नहीं है
-
—या आप कार नहीं चलाते या
आप किसी और राज्य के छात्र हैं--
-
तो ऐसे में आपको एक फ़ॉर्म भरकर भेजना होगा,
-
यह शायद थोड़ा झंझट का काम लगे,
लेकिन यह ज़रूरी है, इसलिए इसे ज़रूर भेजें।
-
इस डिस्क्रिप्शन में ऑनलाइन तरीका और
ईमेल से भेजने के लिए फ़ॉर्म, दोनों दिए गए हैं।
-
आपको अपना फ़ॉर्म 27 अक्टूबर तक
सबमिट करना होगा,
-
ताकि आप नवंबर में वोट दे सकें।
-
अगर रजिस्ट्रेशन की तारीख निकल गई है,
तो परेशान न हों,
-
आप चुनाव के दिन, राज्य के किसी भी
वोटिंग लोकेशन पर जाकर,
-
सुबह 6 बजे के बाद खुद को
रजिस्टर कर सकते हैं।
-
चुनाव के दिन किए जाने वाले रजिस्ट्रेशन
के लिए, लोकेशन की जानकारी
-
नीचे लिंक में दी गई है, लेकिन
कोशिश करें कि आप वहाँ जल्दी पहुँचें,
-
क्योंकि रजिस्टर करने के बाद आपको
वोट देने के लिए किसी और जगह जाना होगा
-
जहाँ पर आपका वोटिंग बूथ होगा
-
अब आपका रजिस्ट्रेशन हो गया है।
बहुत बढ़िया।
-
अब आपको वोट देना है।
-
कनेक्टिकट में ज़्यादातर वोटिंग बूथ पर,
-
वोटिंग तीन नवंबर को होगी।
-
हो सकता है कि आप चुनाव के दिन
राज्य से बाहर हों,
-
बीमार हों, दिव्यांग हों,
-
या किसी धार्मिक आस्था की वजह से बूथ पर
जाकर वोट नहीं कर पा रहे हों।
-
अगर आप ऐसी किसी स्थिति में हैं,
तो नीचे एक लिंक दिया गया है
-
जहाँ आप Absentee Ballot के लिए
अप्लाई कर सकते हैं।
-
अगर आप 3 अक्टूबर तक ऐप्लिकेशन भेज देते
हैं, तो आपको ईमेल के ज़रिए बैलट मिल जाएगा
-
और आप उसे अपनी सुविधानुसार भर के
वापस भेज सकते हैं,
-
ताकि आपका बैलट 3 नवंबर से पहले पहुँच जाए।
-
बाकी सभी लोगों के लिए, आपको 3 नवंबर को
पोलिंग बूथ पर सुबह के 6 बजे से लेकर
-
रात के 8 बजे के बीच पहुँचना होगा।
-
आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर देख सकते हैं
कि वोटिंग के लिए आपको कहाँ जाना है।
-
अगर आप पहली बार वोट दे रहे हैं,
तो आपको अपनी एक फ़ोटो ID साथ लानी होगी
-
जिसपर आपका नाम, मौजूदा पता लिखा हो, या
हाल ही का यूटिलिटी बिल, बैंक स्टेटमेंट,
-
या आपकी सैलरी स्लिप लानी होगी जिसपर
आपका नाम और पता लिखा हो।
-
अगर आप कनेक्टिकट में
पहले भी वोट कर चुके हैं,
-
तो आपको इन पहचान पत्रों में से कोई एक
लेकर आना होगा या पोलिंग बूथ पर
-
जाकर एक लिखित वक्तव्य दे सकते हैं कि
आप वहीं व्यक्ति हैं जो वोटर लिस्ट में है।
-
अगर आपका सवाल इस बारे में है कि आपके पास
सही ID है या नहीं,
-
तो पूछने में संकोच न करें।
-
याद रखें, मतदान कर्मी आपको वोट करने में
मदद के लिए वहाँ मौजूद हैं।
-
अगर आपको वोट करने से पहले देखना है
कि बैलट पर क्या छपा है, तो
-
बैलट के नमूने का लिंक नीचे मौजूद है।
-
इसकी मदद से आप अपने स्थानीय चुनावों में
हिस्सा ले रहे प्रत्याशी के बारे में
-
चुनाव से पहले समझ बनाने में मदद मिलेगी।
-
आपको बैलट पर मौजूद हर व्यक्ति को वोट नहीं
देना है, नहीं तो आपका वोट नहीं गिना जाएगा।
-
ये छोटे-छोटे स्थानीय चुनाव
काफ़ी अहम होते हैं,
-
इसलिए वोटिंग से पहले प्रत्याशियों के बारे
में थोड़ा जान लेना अच्छा रहता है।
-
आप चाहें तो इसे प्रिंट करके या स्क्रीनशॉट
लेकर अपने पास रख सकते हैं
-
और पोलिंग बूथ पर साथ में ला सकते हैं,
ताकि आपको याद रहे कि कैसे वोट देना है।
-
एक आखिरी बात: अगर आप वोट करने जाते हैं—
-
तो एक सेकंड रुकें और
अभी अपना नोट्स ऐप खोलें
-
या एक सादा काग़ज़ लें और अपना प्लान बनाएँ।
-
फिर लिखें कि आप वोटिंग के लिए कब और कहाँ
रजिस्टर करने वाले हैं,
-
किस समय वोट करने जाने वाले हैं, आप
वहाँ कैसे पहुँचेंगे,
-
कौनसी ID इस्तेमाल करेंगे,
-
यहां तक कि पोलिंग बूथ पर
आप किसको साथ लेकर जाएँगे।
-
पहले से प्लान बना कर रखना अच्छा होता है,
-
ताकि, 3 नवंबर को वोट देने जाते समय कोई
परोशानी न खड़ी हो जाए।
-
रजिस्ट्रेशन और पोलिंग बूथ की लोकेशन से
जुड़ी सभी जानकारी के लिए,
-
नीचे डिस्क्रिप्शन में लिंक दिए गए हैं।
-
वोट करने के लिए धन्यवाद।
-
'हर राज्य में वोट करने का तरीका' वीडियो
Complexly ने The MediaWise Voter Project
-
के सहयोग से बनाया है, और इसे आप तक
लेकर आए हैं The Poynter Institute
-
और प्रायोजक है Facebook