एम आर यूनिवर्सिटी अर्थशास्त्र सीखिये, अपने विश्व को समझिए ♪ [संगीत] ♪ अर्थशास्त्र के सिद्धांत संस्थानों का महत्व [टायलर] जब आर्थिक विकास को समझना है, संस्थान का महत्व अक्सर सूक्ष्म रूप से बढ़ जाता है। सबसे पहले, संस्थानों के अवधारणा को परिभाषित करें। जब अर्थशास्त्री संस्थानों के बारे में बात करते हैं, उनका मतलब कानूनों और नियमों के साथ, संपत्ति के अधिकार, विश्वसनीय न्यायालय, और राजनितिक स्थिरता से भी होता है। उनका मतलब सांस्कृतिक संस्थान, ईमानदारी के माप दण्डों के साथ, विश्वास और सहयोग से भी हैं। इन सभी संस्थानों के महत्व को स्पष्ट करने के लिए, एक कहानी को देखो, जो दुखद और चरम दोनों ही है। रात में पृथ्वी को देखें। यहाँ तक कि अंतरिक्ष से भी, यह देख सकते है कि इंसान जहाँ रहता है, रोशनी में डूबा हुआ है। इस जगह को और अधिक ध्यान से देखो। अपने पिछले वीडियो में, हमने बड़े विचलन पर चर्चा की थी। इस उद्धरण में विचलन बहुत ही नाटकीय है, यह अंतरिक्ष के बाहरी सतह से भी देखा जा सकता है। यह कोरियाई प्रायद्वीप है। जहाँ दक्षिण कोरिया, एक विकसित, आधुनिक अर्थव्यवस्था वाला, रहने योग्य, या देखने योग्य, या काम करने योग्य जगह है। और उत्तर कोरिया है-- अधिकतर भाग अँधेरे में, खाली राजधानी प्योंगयेंग, को छोड़कर, जहाँ सभी सत्तरूण कुलीन लोग रहते हैं। तो इस विचलन के पीछे का कारण क्या है? कोरिया का दो अलग अलग देशों में विभाजन लगभग उत्तम प्राकृतिक प्रयोग, संस्थानों की शक्तियों को प्रदर्शित करने में सहयोग करता है। मूलतः, दोनों कोरिया के लोग मूल रूप से समान थे, समान संस्कृति, समान भाषा, समान इतिहास, और बहुत ही समान अर्थव्यवस्थाएं थीं। अगर था तो, उत्तरी भाग तुलना में ज़्यादा अमीर था। लेकिन, दूसरे विश्व युद्ध के बाद, दोनों कोरयाई देश, बहुत ही अलग संस्थागत रास्तों पर पहुंच गए। उत्तर कोरिया पर साम्यवाद लगाया गया, लेकिन दक्षिण कोरिया, मोटे तौर पर बोलें, तो पूंजीवाद पर जा कर रुका, और अपेक्षाकृत स्वतंत्र बाज़ार की अर्थव्यवस्था थी। तो क्या हुआ? यह सब प्रोत्साहनों पर आ पंहुचा। विभिन्न संसथान भिन्न भिन्न प्रोत्साहनों को बनाते हैं। दक्षिण कोरिया में, वाणिज्यिक सहयोग प्रचलित प्रोत्साहन के लिए था। उद्यमियों को वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन करना था, जो उपभोक्ताओं को चाहिए था। और अगर वो सफल होते, उन्हें लाभ कमाने और लाभ को रखने की अनुमति थी। वैकल्पिक रूप से, जो उद्योग सफल नहीं हुए, उन्हें दिवलिया होने दिया गया, पूंजी का पुनः आवंटन अधिक मूलयवान उपयोगों के लिए किया गया। और एक समाज, सहयोग और विश्वास के, और ईमानदार व्यपारिक लेन-देन के आधार पर विकसित हुआ। तो आने वाले कुछ दशकों में, दक्षिण कोरिया प्रमुख कार उत्पादक और निर्यातक बन गया, जैसे कि हुंडई, वैश्विक स्तर के संगीत निर्माता हैं-- मुझे K-Pop सुनने में मज़ा आता है। दक्षिण कोरिया की फ़िल्में एशिया भर में छायी हुईं हैं। और इसका प्रमुख केंद्र जहाँ औरतें, उच्च गुणवत्ता के सौंदर्य प्रसाधन खरीदने जातीं हैं। यह सुव्यवस्थितरूप से चलने वाली बाजार अर्थव्यवस्था है, जो उपभोक्ता के मांग और दक्षिण कोरिया के जीवन स्तर के अनुसार प्रतिकिया देती है, यह पूर्णरूप से एक विकसित देश है। इसके विपरीत, उत्तर में, एक अधिनायकवादी राज्य रहा है, जहां अर्थव्यवस्था की योजना और निर्देश केंद्र द्वारा ही बनते हैं। उन नियमों का मतलब है कि अधिकतर लोगों को अपने व्यवसायों को शुरू करने की स्वतंत्रता नहीं थी। उन्हें अपने लाभ को रखने की अनुमति नहीं थी। कीमतें नियंत्रित हैं। साम्यवादी पार्टी के द्वारा पूंजी का आवंटन होता है, अतः मानव शक्ति राजनीति को प्रभावित करने में चली जाती है, जिन लोगों को आप नहीं पसंद करते हो, उसे या तो राजनीतिक दुश्मन या राज्य का दुश्मन घोषित कर देते हैं। अतः अंतिम परिणाम दुखद था। और पिछले कई दशकों में, आवधिक भुखमरी हो गयी, क्योंकि कीमतों और संपत्ति का अधिकारों नही था, किसानों को सही प्रोत्साहन नहीं मिलता था, कि लोगों को पौष्टिक रखने के लिए पर्याप्त भोजन का उत्पादन करें। संक्षेप में, उत्तर कोरिया,एक सैन्य राज्य बना दिया गया है, जहाँ लोग डर हुए रहते हैं। मैंने अपनी आँखों से यह अन्तर देखा है। मैं सरहद पर गया हूँ। जब आप दक्षिण को देखते हैं, यह एक बहुत सुखद, सुन्दर और समृद्ध जगह है। जब आप उत्तर की ओर देखते हैं, ठीक, उसी समय पर, मुझे देश में प्रवेश करने की अनुमति ही नहीं थी, क्योंकि बाहरी प्रभाव से उन्हें बहुत डर है। और एक अर्थव्यवस्था के रूप में ये बहुत पिछड़ा है, कि इसे रात में लगभग पूर्ण अँधेरा देखा जा सकता है। एक क्षण के लिए इसे को जोड़ दें। उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था सचमुच बहुत ही पिछड़ी है, कि रात काफ़ी अँधेरी होती है। विकास चमत्कार और विकास आपदा, प्रकाश और अंधेरा। यह एक चरम उदाहरण है, लेकिन यह संस्थान की महत्ता को प्रमाणित करता है। चलो अब, मानचित्र को दोबारा देखते हैं। हम कुछ और विचार करने जा रहें हैं, आप चित्र में रात के समय दुनिया को देख सकते हो। दुनिया के सतह पर लोग बिना उद्देश्य के नहीं फ़ैले हुए हैं। इसके बजाय, ये कुछ क्षेत्रों में समूह में रहतें हैं। क्या, आप देख सकते हो कहाँ? [वाचक] अगर तुम अपनी परीक्षा लेना चाहते हो, "अभ्यास प्रश्नों" पर क्लिक करो। या अगर आगे जाने के लिए तैयार हो, तुम "Go to the Next Video" को क्लिक सकते हो। आप MRUniversity.com की वेबसाइट पर हमारे लाइब्रेरी के समस्त वीडियो और संसाधन को देख सकते हैं। ♪ [संगीत] ♪